जापलिनगंज चौकी क्षेत्र अंतर्गत भृगु आश्रम के दालपट्टी में सोमवार को सुबह करीब सात बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई. आवासीय इस क्षेत्र में आग की खबर मिलते ही मुहल्ले में अफरा-तफरी मच गयी.
पावर कारपोरेशन की तरफ से स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर आयोजित शिविर में उपभोक्ताओं की काफी भीड़ रही. शिविर में बकायेदारों से जहां लाखों रुपए जमा कराया गया, वहीं डेढ़ दर्जन नए कनेक्शन देने के साथ ही दर्जनों उपभोक्ताओं के बिल में सुधार किया गया.
उम्र के अंतिम पड़ाव पर खड़े 70 वर्षीय बुजुर्ग अपने पुत्र के साथ हुए विवाद में न्याय मांगने थाने गया तो उप निरीक्षक ने यह कह कर भगा दिया कि तुम्हें इस उम्र में मकान की क्या जरूरत है.
विकास खंड बेलहरी के सोनवानी स्थित ड्वाकरा हाल में मंगलवार को सफाईकर्मियों ने साथी सफाई कर्मी की आकस्मिक मृत्यु पर एक शोक सभा सहायक विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किया.
चैत शुक्ल एकम सम्बत 2074 हिन्दू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर स्वामी विवेकानन्द शिक्षण संस्थान सहतवार के प्रांगण से स्कूली बच्चों एवं स्वयं सेवक संघ के सदस्यों द्वारा नगर भ्रमण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
रसड़ा – कासिमाबाद मार्ग पर सरदासपुर गांव स्थित बीज गोदाम के समीप सोमवार की देर रात मालवाहक डीसीएम खड़े ट्रक से जा भिड़ा. इस हादसे में डीसीएम चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया.
रेवती नगर के सब्जी मंडी में सोमवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग में चार सब्जी दुकानदारों की झोपड़ियों में रखी नगदी सहित हजारों रुपये की सब्जियां व अन्य सामान जल कर नष्ट हो गया
उत्तर प्रदेश के सदन के वरिष्ठतम सदस्यों में से एक बांसडीह के समाजवादी पार्टी के विधायक व पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नेता प्रतिपक्ष बनाया है.
जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने कलेक्ट्रेट सभागार में नगरपालिका व नगर पंचायत के ईओ व चेयरमैन के साथ बैठक की. इसमें 14वें वित्त में आवंटित धन के अनुमोदन पर चर्चा हुई.
स्वच्छता अभियान में तेजी इस कदर आ गयी है कि प्रदेश से लेकर जनपद तक के उच्चाधिकारियों के हाथों में भी झाड़ू आदि सफाई सामग्री दिखने लगी है. कलेक्ट्रेट परिसर में भी जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस के नेतृत्व में सफाई अभियान चला.
इलाकाई पुलिस ने रविवार की शाम बिहार घाट से आ रहे दो ट्रैक्टर ट्रॉली लाल बालू पकड़ा. इस मामले में देर रात संबन्धित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया गया. अवैध खनन व अवैध ट्रांसपोर्टिंग का मामला है.
पीडब्ल्यूडी की लापरवाही का दंश झेल रहे हैं सोनबरसा चौराहा से दलनछपरा जाने व उधर से आने वाले. ऐन सोनबरसा चौराहे से दलनछपरा की तरफ मुडते ही टर्निग पर ही दाहिने तरफ खतरनाक खड्ड है.
भारतीय स्टेट बैंक शाखा सुखपुरा के ग्राहक सेवा केंद्र सुल्तानपुर के दस दिन से बन्द रहने से आक्रोशित खाता धारकों ने केंद्र पर प्रदर्शन करने के साथ साथ सुखपुरा-बेरूआबारी मार्ग को जाम कर दिया, जिससे दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी क़तारें लग गई.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.