अगलगी पीड़ितों को रसड़ा विधायक ने की आर्थिक सहायता

महावीर अखाड़ा में पिछले दिनों अगलगी से पीड़ित परिवारों को विधायक उमाशंकर सिंह ने सोमवार को आर्थिक सहायता प्रदान कर पीड़ितों तो हर सम्भव मदद देने का आश्वासन दिया.

चंद्रशेखर जयंती पर छात्रवृति परीक्षा एक्सीलेंसी अवार्ड विजेता सम्मानित

देवस्थली विद्यापीठ में संस्थापक पूर्व प्रधानमन्त्री चंद्रशेखर जी 91वी जयन्ती सादगी के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर छात्रवृति परीक्षा शेखर एक्सीलेंसी अवार्ड में चयनित प्रतिभागियो को स्मृति चिन्ह देकर समानित किया गया.

कोर्ट के आदेश पर रसड़ा पुलिस ने घर कुर्क किया

नगर के उत्तर पट्टी में न्यायालय के आदेश पर रविवार को उत्तर पट्टी निवासी दिलीप टिल्लू उर्फ़ खूंटी पुत्र किशोरी के घर को पुलिस ने कुर्क किया.

चंद्रशेखर को राजनीति का आदर्श पुरुष बताया

जनता इंटर कॉलेज नवानगर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर की जयंती पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक भगवान पाठक ने उन्हें राजनीति का आदर्श पुरुष बताया.

गेहूं का डंठल जलाने पर जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर

थाना क्षेत्र के जजौली गांव में खेत में गेहूं का डंठल जलाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. देखते ही देखते दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे एवं पत्थर चलने लगे, जिसमें मनीष (22), कमलेश (35), हीरालाल (45) व अजीत (20) घायल हो गए.

छाती पर सटाया कट्टा और इत्मीनान से जेब खंगाल लिया

नगरा थाना क्षेत्र के अधीनपुरा (गौवापार) गांव के ठीक सामने दोहरी घाट मुख्य नहर किनारे व्यवसायी भोला प्रसाद पटेल एवं ग्यानी गुप्त की छाती पर कट्टा सटाकर रविवार की आधी रात में बदमाशों ने पेट्रोल सहित नगदी लूट लिया.

चंद्रशेखर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर रोशनी डाली

राजपूत ढाबा पर सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की 91 वीं जयन्ती समाजवादी कार्यकर्ता नागेंद्र सिंह टप्पु के नेतृत्व में धूमधाम के साथ मनाई गईं.

चंद्रशेखर हाफ मैराथन के विजेता बने नगवां के अनिल यादव

20वीं शताब्दी में भारतीय राजनीति के केन्द्र बिन्दु रहे जननायक चन्द्रशेखर की 90वीं जयंती पर कृतज्ञ जनपद ने उस युवा तुर्क को न सिर्फ दिल से कृतज्ञता ज्ञापित किया, बल्कि तन्मयता से श्रद्धा के फूल भी चढ़ाये.

मंत्री के निरीक्षण में बंद मिला क्रय केंद्र व गोदाम

रबी में गेहूं खरीद की स्थिति जांचने के लिए प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने सोमवार को करीब दर्जन भर क्रय केंद्रों पर औचक छापेमारी की.

वर्तमान शिक्षा नीति हमें अकर्मण्य बना रही है – डॉ. पाठक

कैम्ब्रिज कान्वेन्ट स्कूल, बेलहरी, बलिया के तृतीय वार्षिक समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह को संबोधित करते हुए अमरनाथ मिश्र पीजी कॉलेज, दूबेछपरा, बलिया के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार पाठक ने कहा कि मात्र शिक्षा से ही जीवन में सर्वांगीण विकास संभव है.

बलिया में आरटीआई का मतलब रिजेक्ट टू इन्फॉर्मेशन

जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 पारित होने के बाद भी अधिकारियों एवम कर्मचारियों की लापारवाही के चलते ये अधिनियम मूल उद्देश्यों से भटक गया है.

रसड़ा में करेंट की चपेट में आए मासूम की मौत

महावीर अखाड़ा में रविवार की सुबह शौचालय के दरवाजे में उतरे विद्युत करेन्ट की जद में आने से एक बालक झुलस गया. परिजन आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

कोप गांव में जहरीली चाय की चुस्की ने तीन को अस्पताल पहुंचाया

कोतवाली क्षेत्र के कोप गांव में रविवार की सुवह विषाक्त चाय के सेवन करने से तीन लोगों की हालत गम्भीर हो गयी. तीनों को 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया.

आपस में पैसा जुटा कर शिक्षकों ने 260 छात्रों में किया ड्रेस वितरण

द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति महाविद्यालय, बैरिया के संलग्न प्राथमिक पाठशाला के 260 छात्र छात्राओं को महाविद्यालय परिवार के अध्यापकों द्वारा अपने पास से पैसा एकत्र कर रविवार को ड्रेस वितरण किया गया.

बहन की गड़ासी से काट कर हत्या, गिरफ्तार

दोकटी थानान्तर्गत सूर्यभानपुर गांव में रविवार के दिन 11 बजे के लगभग एक भाई ने अपनी ही एक लगभग 44 वर्षीया अर्धविक्षिप्त बहन की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी.

नहीं भूलती जेपी के घर चंद्रशेखर की वह आखिरी शाम

राजनीति के इस बिगड़े स्‍वरूप के बीच चंद्रशेखर ही एक ऐसे राजनेता थे, जिनके लिए कभी जन-जन रो पड़ा. जी हां बात 10 अक्‍टूबर 2006 की है, जब चंद्रशेखर आखिरी बार जयप्रकाशनगर आए थे.

बिजली सप्लाई में कोताही अक्षम्य – उपेंद्र तिवारी

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने कहा कि सरकार की सभी योजना गरीबों तक पहुंचनी चाहिए. सरकार बदल गई है, मुख्यमंत्री बदल गये है, अब कार्यशैली भी बदल जानी चाहिए.

शंखध्वनि व मंगलाचरण के बीच ओमप्रकाश राजभर का स्वागत

बस स्टैण्ड के समीप स्थित मैदान में शनिवार की देर सायं केबिनेट मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों द्वारा नागरिक अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया.