बोलेरो की चपेट में आई छात्रा ने दम तोड़ा, बाइक चालक गंभीर

बलिया-नगरा मार्ग पर इसारी सलेमपुर गांव के सामने बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार छात्रा प्रीति खरवार (21) निवासी हजौली थाना गड़वार की मौत हो गई.

प्रधान रूबी सिंह अपने निजी खर्चे से ग्राम पंचायत में लगवा रही 200 हाइलोजन लैम्प पोस्ट

मुरली छपरा ब्लॉक अंतर्गत कोडरहा नौबरार (जयप्रकाशनगर) ग्राम पंचायत की महिला प्रधान रूबी सिंह अपने ग्राम पंचायत में प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित कराने में जोर-शोर से लग गई है.

सांसद भरत सिंह से मिले शिक्षामित्र, सौंपे पत्रक

शिक्षा मित्र सगंठन के नेताओं ने बुधवार को सांसद भरत सिंह को पत्रक देकर मांग किया है कि 26 अप्रैल को सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन मामले में केन्द्र सरकार उनके लिए मजबूत पैरवी करे.

सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आऩे से युवक की मौत

सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन मालगोदाम के पास बुधवार को करीब 40 वर्षीय एक युवक की ट्रेन से कट कर मौत हो गयी. लोगों की माने तो मालगाड़ी से सुबह करीब आठ बजे ये हादसा हुआ.

कुसौरा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिले दो सगे भाइयों के शव

बलिया-छपरा रेलखंड पर स्थित बांसडीहरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसौरा गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर सगे भाइयों का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी.

पैसे की लेन देन में आलू व्यवसायी संग मारपीट, छीनताई

सब्जी मण्डी में मंगलवार की सुबह दबंगों ने पैसा की लेन देन में दुकानदार की पिटाई कर पैसा एवं सोने का चेन छीन लिया. पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

नगपुरा में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 20 से

नगपुरा स्थित श्रीनाथ बाबा क्रिकेट क्लब के मैदान में रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 20 अप्रैल से आयोजित किया गया. इस प्रतियोगिता में जनपद समेत गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, वाराणसी समेतं बिहार की टीमें भाग लेंगी.

कताई मिल चालू किए जाने के लिए ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रीय मजदूर युवा कांग्रेस के सदस्यों ने मंगलवार को कताई मिल चालू करने के लिए उपजिलाधिकारी के द्वारा मुख्यमंत्री के सम्बोधित ज्ञापन सौपा.

जब ‘बलिया लाइव’ बना माध्यम वर्षों से बिछड़े बेटे को उसके मां-बाप से मिलवाने में

करीब एक दशक पूर्व गुम हुआ बालक, आज जवान हो गया है. ‘बलिया लाइव’ उस खोए युवक उसके परिजनों से मिलाने का माध्यम बना. गायघाट निवासी बुधन साहनी का एक दशक पूर्व लापता बेटा मंगलवार की दोपहर जब अपने घर पहुंचा तो परिजनों से लेकर मुहल्ले के लोग देखते ही अपने लाल को पहचान गए.

बैरिया – फरियादियों व अधिकारियों का आना जाना लगा रहा

तहसील के सभागार में मंगलवार को मुख्य तहसील दिवस का आयोजन हुआ. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिलाधिकारी का आगमन नहीं हो पाया. ऐसे में तहसील दिवस की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार ने की.

सीएचसी सोनबरसा पर डॉ. अनीता यादव ने ग्रहण किया कार्यभार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पर महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनीता यादव ने मंगलवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया और ओपीडी में बैठकर पहले ही दिन लगभग डेढ़ दर्जन महिला रोगियों का उपचार भी की.

धक्के मार कर चलते बनी नीली बत्ती लगी गाड़ी, जख्मी युवक बनारस रेफर

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बांसडीह-बलिया मार्ग पर गांधी आश्रम पिंडहरा के पास परीक्षा देकर लौट रहे राजागांव खरौनी निवासी रवि वर्मा पुत्र श्रीकांत वर्मा को बलिया के तरफ से आ रही नीली बत्ती लगी सूमो गाड़ी धक्का मार दी.

कार्रवाई नहीं हुई तो बांसडीह में जनाक्रोश धरना 27 को

बांसडीह नगर पंचायत में व्याप्त समस्याओं को लेकर आज युवा कांग्रेस कार्यकता एवं स्थानीय नागरिकों ने युवा कांग्रेस सलेमपुर लोकसभा इकाई अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में जिलाधिकारी के नाम सम्बोधित पत्रक तहसीलदार बांसडीह लालबाबू दूबे को सौपा.

अद्वैत शिव शक्ति महायज्ञ की तैयारियों को फाइनल टच दिया

श्री वनखंडी नाथ मठ डुंहा के प्रांगण में भक्तों की एक बैठक हुई. इसमें अगले 7 मई से शुरू होने वाले अद्वैत शिव शक्ति महा यज्ञ की सफलता हेतु तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया.

सांसद भरत सिंह की नवका टोला में चौपाल, बुध को सुबह ठीक नौ बजे से

भाजपा सांसद भरत सिंह बुधवार को नवका टोला स्थित अपने आवास पर सुबह 9 बजे से दिन में 11 बजे तक चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे.

कुर्थीया पहुंचे उपेंद्र तिवारी, भीम सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि

कुर्थीया गांव में समाजसेवी विनोद कुमार सिंह “भीम सिंह” की द्वितीय पुण्य तिथि उनके पैतृक आवास पर सोमवार की रात मनाई गई.

द्वाबा में भी बड़े उत्‍साह से याद किए गए चंद्रशेखर

भारत के पूर्व प्रधानंमंत्री युवा तुर्क चंद्रशेखर की 91वी जयंती पर द्वाबा के सामाजिक संस्‍था लोकनायक सेवा संस्‍थान ने बैरिया डाकबंगले पर पुष्पाजलि सभा का आयोजन किया.

बच्चों में बंटी मिठाई, निलय व रेखा ने दी जननायक को भावभीनी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर जेपी ट्रस्‍ट के प्रांगण में स्थित चंद्रशेखर कक्ष में भी पुष्‍पांजलि देने के सांथ, ट्रस्‍ट के व्‍यवस्‍थापक अशोक कुमार सिंह की ओर से बच्‍चों में मिठाइयां वितरित की गई.

भव्यता के साथ मनाया 81वां अवतरण दिवस

श्री योग वेदांत सेवा समिति बलिया के तत्वावधान में सोमवार को गंगा तट पर स्थित पैकवली में गुरुधाम के सत्संग हाल में संत आसाराम बापू का 81 वें अवतरण दिवस पर भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त जन एकत्रित हुए. गुरु वंदना, चरण पादुका पूजन के साथ आसाराम रामायण का पाठ सस्वर किया गया.