जनशिकायतों का निस्तारण 15 दिन के अंदर करें

जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने समस्त कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं को सुनेंगे. साथ ही उसका समयबद्ध निस्तारण भी सुनिश्चित कराएंगे.

नवनियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारियों को ग्राम आवंटन के लिए समिति गठित

जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने नवनियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारियों को ग्राम आवंटन के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति गठित की है. इन नये ग्राम पंचायत अधिकारियों का विकास खण्ड आवंटन पहले ही हो चुका है.

जिलाधिकारी ने गेहूं क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने बुधवार को भी भ्रमण कर गेहूं खरीद की स्थिति जांची. कुछ केंद्रों पर गेहूं की कम आवक पर कारण पूछा.

प्यासे को पानी पिलाना महान धर्म : महंत कौशलेंद्र

हिन्दू युवा वाहिनी के तत्वावधान में बुधवार को क्षेत्र के सिधागरघाट पुल (सिलहटा) के समीप निःशुल्क प्याऊ कैम्प लगाया गया. जिसका उद्घाटन श्रीनाथ बाबा मठ के महंत कौशलेन्द्र गिरि जी महराज ने फीता काटकर किया.

50 बिगहा गेहूं का डंठल जल कर खाक

सिसवार कला गांव में बुधवार की अपरान्ह यदुनाथ सिंह के खेत में भूसा बनाते समय मशीन से निकली चिंगारी से आग लग गयी, जो देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया.

विभिन्न मांगों को लेकर जनवादी पार्टी का धरना 29 को

जनवादी पार्टी सोशलिस्ट जिला इकाई के तत्वावधान में आगामी 29 अप्रैल को रसड़ा तहसील मुख्यालय पर विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जायेगा.

रसड़ा में सुभासपा नेता की बाइक चोरी

श्रीनाथ बाबा रोड स्थित सेन्ट्रल बैंक के पास से मंगलवार की रात्रि उचक्कों ने सुभासपा के मण्डल उपाध्यक्ष संजय राजभर निवासी चंद्रवार की बाइक को गायब कर दिया.

सीयर में 14 करोड़ 80 लाख के प्रस्तावित विकास कार्य की स्वीकृति

सीयर के क्षेत्र पंचायत सदस्यों एव प्रधानों की बैठक बुधवार को ब्लॉक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल की अध्यक्षता मे ड्वाकरा हाल में आयोजित की गयी

गायघाट, झरकटहां तथा दतहां में आंगनबाड़ी का औचक निरीक्षण

बाल विकास अधिकारी पूनम सिंह द्वारा क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान कई केंद्र बंद पाए गए. वहीं कई केंद्रों पर बच्चों की संख्या नदारद थी.

मवेशी लदे पिकअप को रेवती पुलिस ने कब्जे में लिया

पुलिस ने मंगलवार की रात्रि एक पिकअप पर वध के लिए ले जाए जा रहे आधा दर्जन से अधिक पाड़ों को अपने कब्जे में लेते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया.

गायघाट में बच्चा पाठक को भावभीनी श्रद्धांजलि

पीडी इण्टर कॉलेज गायघाट परिसर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री एवं कालेज के प्रबंधक बच्चा पाठक के निधन पर एक बैठक कर शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने स्व.पाठक के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए दो मिनट का मौन रख दिवंगत की आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना किया.

यूनिक मांटेसरी ने मेधावियों का किया सम्मान

यूनिक मोंटेसरी जूहा बांसडीह में बच्चों को वार्षिक परीक्षाफल वितरित किया गया. साथ ही हर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे को प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कृत भी किया गया.

तीन किस्तों मेें एक लाख बीस हजार रुपये का भुगतान ऑनलाइन होगा

बुधवार को स्थानीय विकास खणड के ड्वाकरा हाल में आयोजित प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि गोष्ठी को संबोधित करते हुए पीडी राजकुमार त्रिपाठी ने कहा कि 2016- 17 के प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों के खाते में ऑनलाइन तीन किस्तों मेें एक लाख बीस हजार रुपये जाएगा.

डिलीवरी झोलाछाप के यहां, जच्चे बच्चे की मौत

बुधवार की सुबह झोलाछाप डॉक्टर के यहां डिलीवरी कराने गए जच्चे बच्चे की मौत हो गई. जिसके बाद डिलीवरी करा रही झोलाछाप डॉक्टर की सहयोगी लड़कियां व उसके परिजन मकान का ताला बंद कर फरार हो गए.

नवानगर में प्रधानमंत्री आवास योनजा के प्रचार प्रसार के लिए बैठक 29 को

नवानगर में 29 अप्रैल दिन शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ग्रामीण स्तर पर सघन प्रचार प्रसार हेतु विकासखंड नवानगर के डकवारा हाल में गोष्ठी का आयोजन किया गया है.

रामपुर कटराई गांव के सामने बाइक खाई में पलटी, दो घायल

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर कटराई गांव के सामने हीरो होण्डा बाइक के अनियंत्रित होकर खाई में पलट जाने से दो लोग घायल हो गए.

ट्रांसफॉर्मर फुंकने से सिकंदरपुर के 15 गांवों में अंधेरा

15 गांव के जले विद्युत ट्रांसफार्मर को बार बार मांग के बावजूद अब तक बदला नहीं गया. इसके चलते विद्युत के अभाव में कठिनाई झेल रहे उपभोक्ताओं में विभाग की उपेक्षा के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है.

पतरहिया गड़ही में लगी आग, जीव जंतुओं की शामत

मोहल्ला भीखपूरा स्थित पतरहिया गड़ही में बुधवार को आग लग गई. आग की चपेट में आकर अनेक सियारों व दर्जनों जहरीले जंतुओं की मौत हो गई.

जन नायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का बना नोडल केन्द्र

चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की स्थापना हो जाने पर संस्थापक कुलपति प्रो. योगेंद्र सिंह के प्रयास से पहली बार बलिया में राज्य स्तरीय बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 3 मई 2017 को होने जा रही है.

बीएड प्रवेश परीक्षा के चलते 3 मई को होने वाली स्नातक परीक्षाएं 13 मई को

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के कुलपति के आदेशानुसार 3 मई, 2017 को सम्पन्न होने वाली प्रथम एवं द्वितीय पाली की सभी परीक्षाएं अब 13 मई , 2013 को निश्चित पाली में सम्पन्न होंगी