बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने यहां आयोजित मुख्य तहसील दिवस में जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस से भेंट कर कश्मीर के हालात के बारे में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित उन्हें एक ज्ञापन सौंपा.

नेमा के टोला में लगी आग, झुलस कर गाय ने दम तोड़ा

नेमा के टोला में मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में गुड्डू राम की रिहाईशी झोपड़ी सहित उसमें रखे अनाज कपड़े बिस्तर आदि जल कर राख हो गए तथा आग में बुरी तरह झुलस कर एक गाय मर गई.

’गंगा स्वच्छता संकल्प दिवस’ पर जिलाधिकारी ने दिलाया संकल्प

मंगलवार को गंगा सप्तमी के शुभ अवसर पर ’गंगा स्वच्छता संकल्प दिवस’ कार्यक्रम मनाया गया. जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने गंगा किनारे महावीर घाट पर गंगा स्वच्छता की संकल्प दिलाई.

जल निकासी की व्यवस्था की मांग को लेकर तहसील परिसर में ग्रामीण अनशन पर

विकास खण्ड बैरिया अन्तर्गत ग्राम पंचायत गंगापुर सुरेमनपुर मे ग्रामीणों के घरों के सामने नाली का पानी इकट्ठा होने से नाराज आधा दर्जन ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील परिसर स्थित दुर्गा मां मन्दिर पर बेमियादी अनशन शुरू कर दिया है.

पुलिस की वसूली नहीं रूकी तो एसपी, डीजीपी और सीएम तक से करूंगा शिकायत – बैरिया विधायक

बैरिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह ने कहा कि अवैध वसूली करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ वे खुद ही प्राथमिकी दर्ज करवाएंगे और उन्हें दंडित करवाएंगे.

परिजन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े

सीमेंट व्यवसायी राजू गुप्ता की हत्या के बाद अस्पताल पहुंचने पर परिसर में भगदड़ मच गई. परिजन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए और पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी को बुलाने की मांग करने लगे.

पुत्र की तहरीर पर सीमेंट व्यवसायी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज

कोतवाली क्षेत्र के बांसडीह कस्बा निवासी सीमेंट व्यवसायी राजेश कुमार गुप्ता उर्फ़ राजू की सोमवार की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई.

राशन दुकान चयन के लिए पर्याप्त पुलिस बल की मांग

कोड़हरा नौबार के भवन टोला में मैनेजर सिंह की निरस्त सरकारी सस्‍ते गल्‍ले की दुकान के स्‍थान पर नई दुकान के चयन के लिए अगामी 05 मई को जयप्रकाशनगर जेपी ट्रस्‍ट के ग्रामीण प्रौद्योगिकी केंद्र के प्रांगण में खुली बैठक बुलाई गई है.

अनुपस्थित आगनबाड़ी कर्मियो कों सीडीपीओ ने भेजा कारण बताओ नोटिस

बाल विकास परियोजना अधिकारी नवानगर सरस्वती शाक्या ने शनिवार को आधा दर्जन आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. जिसमें कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ती एवं सहायिका अनुपस्थित पाई गई.

प्रधानमन्त्री ग्रामीण आवास योजना की गोष्ठी में दिए सुझाव

विकास खण्ड नवानगर के ड्वाकरा हाल में आयोजित प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि गोष्ठी को संबोधित करते हुए पीडी राजकुमार त्रिपाठी ने कहा कि 2016- 17 के प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों के खाते में ऑनलाइन तीन किस्तों मेें एक लाख बीस हजार रुपये जाएगा तथा शौचालय निर्माण हेतु 12 हजार देने की योजना है.

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में जूहा स्कूल सिकन्दरपुर के 11 छात्र सफल

जूनियर हाईस्कूल सिकंदरपुर के 11 छात्रों ने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में जिले में अपना स्थान बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है.

रतसर कला के गरीब मजदूरों/किसानों को मुफ्त जीवन बीमा

सोमवार को मजदूर दिवस के अवसर पर गड़वार ब्लाक के रतसर कला की ग्राम प्रधान स्मृति सिंह के प्रयास से गांव के गरीब मजदूरों/किसानों को मुफ्त जीवन बीमा सुविधा उपलब्ध करवाया गया.

मठिया मौजा के ग्रामीणों को मिले मूलभूत सहूलियतें

विकास खण्ड चिलकहर के नफरेपुर ग्राम पंचायत मठिया मौजा के ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेश राम ने जिलाधिकारी से मिलकर सोमवार को एक मांग पत्र सौंपा. जिलाधिकारी ने भी आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.

तैयारी पूर्ण: बीएड प्रवेश परीक्षा 18 केन्द्रों पर दो पाली में

संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड 2017-19 के लिये बलिया जनपद में कराने हेतु जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय , बलिया को नोडल केन्द्र बनाया गया है .

बालेश्वर प्रसाद संस्कृत महाविद्यालय में प्रवेश पत्र वितरण 12 से

शास्त्री- परीक्षा 2017 का प्रवेश-पत्र वितरण 12 मई से क्षेत्र के बालेश्वर प्रसाद संस्कृत महाविद्यालय गौरी बलिया से होगा. उक्त जानकारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रसाद गुप्त ने दी.

गृह विज्ञान की परीक्षा अब 13 को, भूगोल की स्पेशल क्लास 4 को

गोपाल जी महाविद्यालय रेवती की प्रचार्या डॉ. साधना श्रीवास्तव ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष के गृह विज्ञान की 3 मई को होने वाली परीक्षा निरस्त कर दी गयी है. अब यह परीक्षा 13 मई को प्रातः8 बजे निर्धारित की गयी है.

बांसडीह में सीमेंट व्यवसायी की गोली मार कर हत्या

कोतवाली क्षेत्र के पश्चिम टोला निवासी सीमेंट व्यवसायी राजेश कुमार गुप्ता उर्फ राजू को सोमवार की रात घर लौटते समय करीब 9 बजे गोली मार दी गई.

बलिया में शुरू हुआ एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स

नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ एक्सटेंशन मैनेजमेंट (मैनेज) हैदराबाद और समेती रहमानखेड़ा लखनऊ के सहयोग से स्थानीय कृषि भवन में एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स का शुभारम्भ किया गया.

सचिव के नदारद रहने पर बिफर पड़े एसडीएम व तहसीलदार

औचक निरीक्षण के तहत बांसडीह तहसील के अंतर्गत आने वाले गेंहू क्रय केन्द्र पर जांच के दौरान पहुंचे उपजिलाधिकारी बांसडीह ने सचिव के गायब रहने पर टेलीफोन से कड़ी फटकार लगाते हुए किसान हित में लापरवाही न करने की हिदायत दी.

सुरहा महोत्सव 2017 की तैयारी शुरू

सुरहा महोत्सव 2017 की तैयारी बैठक राजा सुरथ सुरहा विकास सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को बांसडीहरोड बाजार में आयोजित की गई.