दिल्ली की तर्ज पर यूपी में नगर निकाय चुनाव लड़ेगी भाजपा

हाल में दिल्‍ली एमसीडी चुनावों में मिले प्रचंड जीत के बाद भाजपा उत्तर प्रदेश में भी नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गई है. इसे लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक लखनऊ में हुई.

वाह री पुलिस : ‘रामजी-सीताजी’ लापता, ‘लक्ष्मणजी’ पुलिस के मालखाने में

हमारी पुलिस कितनी चाक चौबन्द है यह इसका उदाहरण ही है कि ‘रामजी और सीताजी’ तीन साल से लापता हैं और ‘लक्ष्मणजी’ छह माह से वाराणसी जनपद के सारनाथ थाने के मालखाने में बन्द पडे है.

आईटीआई बेरोजगारों के लिए 6 मई को सुनहरा अवसर

आईटीआई पास बेरोजगारों के लिए 6 मई को सुनहरा अवसर है. प्राइवेट लिमिटेड कंपनी एल ऐंड टी द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा.

15714 परीक्षार्थियों ने दी बीएड प्रवेश परीक्षा, 1583 रहे अनुपस्थित 

संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड 2017 जनपद के 18 केन्द्रों पर व्यवस्थित ढंग से एवं शुचितापूर्वक सम्पन्न हुई. इस परीक्षा के प्रथम पाली में कुल 8653 परीक्षार्थी सम्मिलित होने वाले थे. जिनमें से प्रथम पाली में 7859 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए तथा 794 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा में कुल 7855 परीक्षार्थी उपस्थित रहे एवं 798 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

कर्णछपरा का सार्वजनिक रास्ता खुलवाने के लिए झलन पहुंचे एसडीएम दरबार

कर्णछपरा गाँव निवासी समाज सेवी दुर्ग विजय झलन ने गाँव के बन्द पडे सार्वजनिक रास्ते को खुलवाने के लिए उपजिलाधिकारी बैरिया के यहां गुहार लगायी है.

डीएम ने दो टूक कहा – किसानों से खरीद या पैसे भेजने में लापरवाही हुई तो खैर नहीं

क्रय केंद्रों पर बेहतर व्यवस्था बनी रहे, इसकी जांच के लिए जिलाधिकारी प्रतिदिन खुद वहां पहुंच रहे हैं.

राजू गुप्ता की हत्या से बांसडीह में दहशत और खौफ का आलम

सीमेंट व्यापारी राजेश गुप्ता राजू की हत्या से व्यापारी समाज सहित आमजन भयग्रस्त है. इसी क्रम में बुधवार को जिला साहू समाज के लोगों ने स्व.राजेश के बांसडीह पश्चिम टोला स्थित आवास पर पहुंच कर शोक व्यक्त किया.

रेवती के लामबंद व्यापारियों ने जताया शोक… क्षोभ

बांसडीह के व्यापारी राजेश उर्फ राजू गुप्त की हत्या से आक्रोशित स्थानीय बाजार के व्यापारी बुधवार को बड़ी बाजार स्थित शिवाला प्रांगण में शोक सभा कर दो मिनट का मौन रख दिवंगत की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना किए.

भगवन नाम उच्चारण ही सभी दुखों से मुक्ति का सरल साधन

नगर के उत्तर टोला स्थित नवनिर्मित दुर्गा मन्दिर प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय शिव-शक्ति प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ के तीसरे दिन मानस मर्मज्ञ शक्ति पुत्र महाराज ने कहा कि यज्ञ से वायुमंडल का शुद्धिकरण होता है.

भारतीय सैनिकों संग बर्बरता पर हिंयुवा व पूर्व सैनिकों के तेवर तल्ख

हॉस्पिटल मोड़ कोटवा से बुधवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला व वहां के राष्ट्रीय ध्वज लेकर पाक प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, हिंदू युवा वाहिनी व पीजी कॉलेज सुदिष्टपुरी के छात्र नेता पदाधिकारीगण जुलूस लेकर निकले. यह लोग जम्मू कश्मीर में एलओसी पर गस्ती दल के दो सैनिकों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे.

राशन कार्ड बनाने में काफी हेराफेरी, तहसील दिवस पर लगाई गुहार

तहसील के सभागार में आयोजित मुख्य तहसील दिवस में नगर के मोहल्ला बढ़ढा की अनेक पात्र विधवा महिलाओं ने आवेदन पत्र के माध्यम से राशन कार्ड हेतु डीएम से गुहार लगाई. वहीं उसी मोहल्ले के राम जी वर्मा ने राशन कार्ड बनाने में धांधली का आरोप लगाते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की.

बाइक खड़ी कर बाजार करने लगे, उचक्कों ने इत्मीनान से उड़ा दिया

सिकंदरपुर नगर के इंदिरा मार्केट के समीप बुधवार की शाम लगभग 7:00 बजे बाजार करने गए एक व्यक्ति की खड़ी बाइक को उचक्कों ने उड़ा दिया.

डीएम और एसपी ने लिया बांसडीह कोतवाली का जायजा

जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस व पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने बांसडीह कोतवाली का औचक निरीक्षण किया. रजिस्टर नम्बर 4 व 8 के अलावा हिस्ट्रीशीटरों पर कार्रवाई से सम्बन्धित पूछताछ की.

बैंक गेट पर बुलाकर 48000 रुपये छीन लिए और कार से चल दिए

थाना क्षेत्र के गोन्हिया छपरा निवासी हरख सिंह भारतीय स्टेट बैंक शाखा कोटवा में 48 हजार रुपये निकालने के बाद इलाहाबाद बैंक शाखा रानीगंज में अपने लड़के के खाते में जमा करने गए थे.

दहेज़ की डिमाण्ड बढ़ने से तय शादी टूट गयी

कोतवाली क्षेत्र के नसरथपुर गांव में दहेज़ की डिमाण्ड बढ़ने से तय शादी टूट गयी. पुत्री के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर तय शादी के समय दिए गए रुपयों को दिलाने की मांग किया है.

कोटवारी चट्टी से शराब की दुकान हटाने के लिए सौंपा ज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कोटवारी चट्टी पर स्थित देशी शराब की दुकान हटाने के लिए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों ने चेताया कि उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो वे धरना प्रदर्शन एवं आन्दोलन करने को बाध्य होंगे.

दूसरे दिन भी जारी रहा नागपुर के ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन

रसड़ा – कोटवारी मार्ग स्थित मिया के बागीचा के समीप नागपुर के ग्रामीणों द्वारा गांव की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा.