ओझवलिया में आऩलाइन किया गया पेंशन के लिए पंजीकरण

सांसद आदर्श गांव ओझवलिया में सोमवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कृष्णकांत राय, जिला प्रोवेशन अधिकारी समरबहादुर के संयुक्त तत्वावधान में पेंशन कैम्प का आयोजन किया गया.

जब भी मौका मिलेगा रेवती आता जाता रहूंगा – शशिमौली पांडेय

थानाध्यक्ष शशिमौली पाण्डेय का स्थानान्तरण बलिया कोतवाली किए जाने की खबर सुनते ही क्षेत्र के लोग थाने पहुंचने लगे. थानाध्यक्ष के विदाई समारोह के दौरान लोगों के दिलों में यह टीस रही कि ऐसे ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व को यहां रहना चाहिए था

बिजली सप्लाई दुरुस्त करने का दावा फिसड्डी, यकीन न हो तो चन्दाडीह आइए

प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने का दावा फिसड्डी साबित हो रहा है. इसका प्रमाण क्षेत्र के चन्दाडीह में स्थित जर्जर विद्युत पोल बिजली विभाग की लापरवाही के चलते मौत को दावत दे रहा है.

सपाइयों की हत्याएं हो रही और सरकार बनी तमाशबीन – रामगोविंद चौधरी

प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है. आए दिन हत्या, चोरी, लूट हो रही है. केवल खोखले वादे वाली व झूठ बोलने वाली सरकार से जनता परेशान है.

विक्की को तो बचा लिया, किंतु लक्की गंगा में डूब गया

बैरिया थाना क्षेत्र में गंगा उस पार नौरंगा घाट पर अपने पिता के साथ स्नान करते समय सोमवार की सुबह लगभग 8 बजे के लगभग एक 5 वर्षीय बालक की गंगा में डूबने से मौत हो गई, जबकि उसके साथ डूब रहे उसके भाई को ग्रामीणों ने बचा लिया

सपा नेता सुमेर सिंह की गोली मार कर हत्या

बैरिया विधानसभा क्षेत्र के सपा के वरिष्ठ नेता बहुआरा ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान पति सुमेर सिंह की रविवार की शाम छ: बजे के लगभग अज्ञात हमलावरों ने दोकटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गाँव मे न्यौता करने जाते समय गोली मार कर हत्या कर दी.

बैठक में खुले मे शौच न करने का लिया संकल्प

पंदह (बलिया)। नवानगर विकासखंड के ग्राम सभा चक्खान के बंगरा गांव में रविवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव को खुले से शौच मुक्त करने हेतु गांव के लोगो को जागरूक किया गया.

अवैध खनन में ट्रैक्टर ट्रॉली सीज, ड्राइवर गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध बालू खनन के खिलाफ कारवाई के तहत शनिवार की शाम कठोड़ा दियारे से पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली सहित ड्राइवर को गिरफ्तार कर संगत धाराओं में चालान कर न्यायालय भेज दिया

बांसडीह तहसील में स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही

सुखपूरा(बलिया)। बांसडीह तहसील परिसर मे स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ रही है .मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत बनाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे है.

किसानों को मिला कृषि दुर्घटना बीमा का चेक

रसड़ा(बलिया)। स्थानीय कृषि मण्डी समिति के प्रांगण में रविवार को फसल दुर्घटना बीमा में किसानों को चेक वितरित किया गया.

उड़ान में रॉयल के बच्चों ने किया लोगों को कायल

सरोज रायल एकेडमी के प्रांगण में वार्षिकोत्सव उड़ान कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमे विद्यालय के छात्र छात्राओ ने विविध प्रकार के मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुति कर उपस्थित लोगो को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया.

खम्भे में उतरा करेंट, चपेट में आकर पड़िया समेत भैंस मरी

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नागपुर गांव में रविवार की सुबह विद्युत के खम्भे में उतरे करेन्ट से दो भैसों की मौत हो गयी.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राजीव गांधी का शहादत दिवस

रेवती(बलिया)। नगर के बस स्टैण्ड स्थित एक कटरे में रविवार को कांग्रेस जनों द्वारा शहादत दिवस मनाया गया.अखिल भारतीय कांग्रेस संगठन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अतिउल्लाह खां ने कहा कि स्व.राजीव गांधी के कर्मो को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से सनसनी

रेवती(बलिया)। थानाक्षेत्र के कुंआ पीपर गांव के सामने कुवां पीपर तथा कोलनाला क्रासिंग के मध्य बलिया-छपरा रेल खण्ड की रेलवे लाईन पर रविवार को एक महिला तथा एक पुरूष का शव मिलने से सनसनी फैल गई.

खाद्यान्न वितरण में अनियमितता परकोटेदारो पर मुकदमा

सुखपुरा(बलिया)। करनई मे दो कोटेदारो के खिलाफ पूर्ती निरीक्षक ने अनियमितता व अधिक मूल्य पर ग्राहकों को खाद्यान्न देने के खिलाफ सुखपुरा थाने मे शनिवार को मुकदमा दर्ज कराया है.

बैरिया बाजार का ट्रांसफार्मर जला, एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति बाधित

बैरिया(बलिया)। पिछले एक सप्ताह से बैरिया बाजार के शीत गृह में लगा 400 केबीए का ट्रांसफार्मर जला हुआ है. जिससे बैरिया बाजार की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित है. बिजली की आपूर्ति नही होने के कारण इस भीषण गर्मी में लोग परेशान है.

जमीनी रंजिश मे पट्टीदार पर मड़हा जलाने का आरोप

बैरिया(बलिया)। स्थानीय थानान्तर्गत मधुबनी महन्त जी के मठिया के पास जमीनी रंजिश में शनिवार की देर रात आवासीय मड़हे जला दिया गया है.

सतीश चन्द्र चौराहे पर चेकिग के दौरान पकडी गयी 70 लाख की अवैध शराब

कोतवाली पुलिस द्वारा सतीश चन्द्र कालेज चैराहे पर चेकिंग के दौरान ट्रक जिसपर 800 पेटी अवैध शराब लदी थी. कीमत लगभग 70 लाख पकडा गया. जिसके सम्बन्ध में विधिक कार्यवाही की जा रही है.

22 मई को बैठक में सभी विभाग देंगे प्रजेंटेशन

बलिया। सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने-अपने विभाग की तत्कालिक प्राथमिकता वाले बिंदुओं व शासन द्वारा जारी संकल्प पत्रों के परिपेक्ष्य में 22 मई दिन सोमवार को 12 बजे विकास भवन सभागार में एक बैठक आयोजित की गई है.

इस तरफ आये तो हम भी देख लें फस्ले बहार

नवसृजित नगर पंचायत बैरिया में अब नगर पंचायत चुनाव की पदचाप स्पष्ट सुनाई देने लगी है. चुनाव मे बतौर प्रत्याशी अपने को पेश करने वालों की तादाद भी बढती जा रही है. नगर पंचायत बनने के बाद वह कौन से कार्य होगे जो पहले पंचायत के समय मे नहीं होते थे, जैसे सवाल व उसके अनुमानित जवाबों का तो जैसे दौर चल रहा है.