आचार्य जेबी कृपलानी इन्टर कॉलेज जमालपुर में शनिवार की रात विधान परिषद सदस्य चेतनरायण सिह के निधि से लगाए गए सोलर लाइट की बैट्री पहरेदार को बन्धक बना कर बदमाश खोल ले गये.
भाजपा भीमपुरा मण्डल स्थित कुबेर महाविद्यालय में रविवार को जनकल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसके मुख्य अतिथि भाजपा के जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह रहे.
पर्यावरण संरंक्षण संकल्प कार्यक्रम अंतर्गत पूरे जनपद में पांच लाख पौधरोपण अभियान की अगली कड़ी में रविवार को जनपद की समाज सेवी संस्था छात्र सहायता समिति द्वारा नगर के नया चौक रामलीला मैदान रोड पर पौधरोपण किया गया.
रामलीला मैदान के समीप स्थित ठाकुर जी मंदिर के महन्थ रामजी दास उर्फ़ नागा बाबा की देख रेख में रविवार को भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम व बहन सुभद्रा की भव्य झांकी गाजे बाजे के साथ निकाली गयी.
नगरा – रसड़ा मार्ग पर राघोपुर चट्टी के समीप चार पहिया वाहन के धक्के से बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर इलाज कराया गया.
रविवार के अपराह्न बाद झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे पर मुस्कान आ गयी. धान की बेहन डालकर महंगे दामों पर डीजल खरीदकर ट्यूबवेल द्वारा पानी चलाकर अपनी खेती को किसी तरह जिला रहे किसानों के चेहरे रविवार को इंद्रदेव की कृपा होते ही खिल उठे.
बैरिया कस्बे में विशाल मेगामार्ट के बगल में यादव कटरा में चल रहे इसाई धर्म प्रचार प्रार्थना व कथित धर्म परिवर्तन कराने वाली जगह पर रविवार को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने घेराव कर दिया.
ऐतिहासिक महावीरी झंडा का जुलूस रविवार की शाम को यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया. जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया. इस दौरान जुलूस में शामिल युवकों ने अस्त्र कलाओं का हैरतअंगेज प्रदर्शन कर लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने को विवश कर दिया.
रेवती पुलिस तथा स्वाट टीम को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब रविवार को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के बहुचर्चित डबल मर्डर केस के हत्यारोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया
बैरिया तहसील अंतर्गत केहरपुर, सुघर छपरा के कटान पीड़ित ग्रामवासियों की तरफ से चल रहे सुघर छपरा ढाले पर बेमियादी अनशन को रविवार को देर शाम बैरिया उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार ने कड़ी मशक्कत के बाद जूस पिलाकर तोड़वाया.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.