हक के लिए गरीबों, पिछड़ों को एकजुट होना पड़ेगा – श्रीराम चौधरी

फर्जी मुकदमा वापस लेने व थानाध्यक्ष मनियर को हटाने की मांग को लेकर भाकपा माले ने शुक्रवार को जुलूस निकालने के साथ ही डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया. जिलाधिकारी को दो सूत्री मांग पत्र भी सौंपा.

पुस्तकालय के जरिए जोड़ेंगे बुजुर्गों को नौजवानों से

विवेकानद सरस्वती विद्या मंदिर बघौंच बाबूवेल के प्रांगण में गुरुवार को आज के बदलते संस्कार विषयक संगष्ठी का आयोजन किया गया.

लोक नायक के गाँव को विकास से संतृप्त कराने के लिए प्रधान ने सीएम को भेंजी पाती 

विकास खण्ड मुरली छपरा के ग्राम पचांयत कोड़रहा नौबरार की प्रधान रुबी सिंह ने अपने बड़े ग्राम पचांयत को विकास कार्यों से संतृप्त कराने के लिए मुख्यमन्त्री योगी आदित्य नाथ को पत्र भेजा है.

​तनाव: रिक्शा चालक के हत्यारोपी के घर पर तोड़ फोड़ व लूटपाट

थाना क्षेत्र के चांदपुर गावं में रिक्शा भाड़ा को लेकर हुई खखनू पासवान की हत्या के बाद बृहस्पतिवार को सैकड़ों लोग थाने में जुट गये.  वहां से आने के बाद लाठी डन्डे से लैस सैकड़ों पासवान बिरादरी के लोगो ने चादंपुर निवासी आरोपी के घर पर देर रात हमला कर दिया.

घाघरा के छाड़न में डूबने से वृद्ध की मौत

शुक्रवार की सुबह घाघरा के छाड़न मे  फिसलने से एक 60 वर्षीय वृद्ध  (विकलांग) की मृत्यु हो गयी है.  सूचना पर पहुँची सहतवार पुलिस ने  लाश को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया.

रसड़ा में भाजपा की बैठक, रक्त परीक्षण की तैयारी पर चर्चा 

श्रीनाथ मठ पर भाजपा कार्यकताओं की बैठक सम्पन्न हुई.  बैठक में प. दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित रक्त परीक्षण के कार्यक्रम की सफलता की रणनीति तैयार की गयी

रसड़ा में सर्राफा व्यवसायी से लाखों की लूट

रसड़ा-हजौली  मार्ग स्थित पाण्डेयपुर पुलिया के समीप बृहस्पतिवार की देर शाम बाइक सवार नकाबपोश चार बदमाशों ने सराफा व्यवसायी को मारपीट कर लाखों रुपयो के गहने, मोबाइल व बाइक  लूट लिया.

कोर्स एवं फीस को डिजिटल लॉक करे संस्था, तभी होगा ऑनलाईन छात्रवृत्ति आवेदन

समस्त शिक्षण संस्थानों को अपने-अपने संस्थाओं का कोर्स एवं फीस को डिजिटल लॉक किया जाना है. ऐसा नहीं किए जाने पर छात्रवृत्ति का ऑनलाइन आवेदन करते समय दिक्कत आएगी. उस समय संस्था का कोर्स दिखाई नहीं देगा, जिसकी जिम्मेदारी संस्था की होगी.

चिलकहर में लगा तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला/प्रदर्शनी

पं0 दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी वर्ष के अवसर पर चिलकहर विकास खण्ड में आज 13 जुलाई से लगे तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला/प्रदर्शनी का उद्घाटन चिलकहर मंण्डल के प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने फीता काटकर किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए सभी से जानकारी प्राप्त की.

बनखंडी नाथ मठ में मुफ्त नेत्र परीक्षण शिविर 15 को

सीसोटार स्थित बनखंडी नाथ मठ पर 15 जुलाई को अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल सारण के तत्वाधान में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है.

एडीओ एसटी के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह

क्षेत्र पंचायत सीयर के एडीओ एसटी रामाधार यादव के सेवानिवृत होने पर बृहस्पतिवार को ब्लाक के दवाकरा हाल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया

सुखपुरा में महावीरी झण्डा जुलूस की तैयारी शुरू

नगर का ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस 5 अगस्त को निकलेगा. जुलूस की तैयारी के लिए महावीर मंदिर के समीप एक बैठक गुरुवार को की गई.

रसड़ा स्टेशन पर कांवरियों का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, शरबत व दवा वितरण

रेलवे स्टेशन पर भारत नौजवान क्रांति सभा के सदस्यों ने शिविर के माध्यम से बाबा धाम जाने वाले कांवरियों के साथ साथ आमजन मानस को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शरबत एवं दवाइयों का वितरण किया.

सिकंदरपुर को रेलवे लाइन से जोड़ने की मांग ने जोर पकड़ा

सिकंदरपुर को रेलवे लाइन से जोड़ने की इलाकाई लोगों की मांग जोर पकड़ती जा रही है. इसके लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने हेतु संघर्ष के लिए रणनीतियां तय कर ली गई है. प्रथम चरण में प्रधानमंत्री व रेल मंत्री को ज्ञापन भेजने का कार्य लोगों द्वारा शुरु कर दिया गया.

बिहार की तर्ज पर यूपी में भी लागू हो पूर्ण शराबबंदी – जद (यू)

विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर के जद (यू) के कार्यकर्ताओं की एक बैठक स्थानीय डाक बंगला प्रांगण में हुई. इसमें संगठन के विषयों पर चर्चा के बाद गांव में भ्रमण के माध्यम से लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया.

तेज बहाव व पुरवा का दबाव, दियारे में कटान तेज होने से किसानों की मश्किलें बढ़ीं

कई दिनों से उफान पर रही घाघरा नदी का पानी फिलहाल स्थिर हो गया है. इसी के साथ पानी के तेज बहाव व पुरवा हवा के दबाव के चलते विभिन्न दियारों में कटान तेज हो जाने से वहां के किसानों में चिंता एवं दहशत पैदा हो गई है.

ननहुल संस्कृत महाविद्यालय में शास्त्री प्रथम वर्ष में प्रवेश शुरू

किरण शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय ननहुल में शास्त्री प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रारंभ हो गया है. यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य सत्येंद्र कुमार यादव ने इच्छुक छात्र-छात्राओं को शीघ्र कार्यालय से संपर्क कर प्रवेश लेने की सलाह दी है.

दस रुपये किराया के लिए ले ली रिक्शा चालक की जान

चांदपुर गाँव में गुरुवार की शाम किराये के विवाद में एक 65 वर्षीय रिक्शा चालक की हत्या कर दी गई है. ग्रामीणों द्वारा शव बैरिया थाना में पहुंचा दिया गया है.