अधिकारी-कर्मचारी अपना काम करने का तरीका बदलें, अन्यथा गलती पाई जाने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहे. उपयुक्त उद्गार जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम ने विकास खण्ड के प्रमुख हाल में विकास की समीक्षा बैठक के दौरान व्यक्त की.
पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह शनिवार को अचानक दतहां टीएस बन्धे पर पहुंची. वहां उन्होंने घाघरा के बढ़ाव सहित टीएस बन्धे के बाबत अपने अधीनस्थों एवं राजस्व विभाग के कर्मियों से जानकारियां प्राप्त की.
भारतीय स्टेट बैंक शाखा मुरलीछपरा के प्रबंधक की मनमानी के चलते बैंक खाताधारक का अपना ही पैसा दूसरे के खाते में आरटीजीएस नहीं करवा पा रहे हैं. इसके चलते ग्राहकों को असुविधाओं का करना पड़ रहा है.
स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए शनिवार को आयोजित परीक्षा के दौरान मुन्नाभाई के पक़ड़े जाने पर श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर माविद्यालय के छात्रों ने जमकर बवाल काटा.
बांसडीह (बलिया) विकास खण्ड के सबसे बड़े गांव खरौनी में सफाई कर्मियों के लापरवाही और पानी निकासी की उचित व्यवस्था नही होने के कारण पूरे गांव में गन्दगी का अंबार लग गया है और जगह जगह पानी का जमाव हो गया है.
महिला ऑगनबाड़ी कर्मचारी संघ उ0प्र0 जनपद शाखा बलिया का प्रतिनिधि मंडल अजय कुमार यादव, जनपद अध्यक्ष राज्य कर्मचारी महासंघ एवं डीएन यादव जिला संरक्षक आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के नेतृत्व में शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा.
समाजसेवी पंकज राय के नेतृत्व में नगर पालिका के वार्ड नं. पांच अमृतपाली पूर्वी क्षेत्र के निवासियों ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय को ज्ञापन सौंपा.
गंगा, टोंस एवं घाघरा नदी के जल स्तर में बढ़ाव को देखते हुए अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंघल ने कलेक्ट्रेट स्थित संयुक्त कार्यालय में कन्ट्रोल रूम की स्थापना कर दी है, जिसका दूरभाष नम्बर 05498-220857 है.
दुबेछपरा पास 29 करोड़ की लागत से हो रहे कटानरोधी बचाव कार्य की धीमी गति पर मिल रहे चौतरफा दबाव के बाद भी बाढ़ विभाग और ठेकेदारों के अड़ियल रवैये में कोई परिवर्तन होता नहीं दिख रहा है.
आईटीआई परिसर में 15 जुलाई को विश्व कौशल दिवस के अवसर पर प्रशिक्षार्थिर्यों द्वारा विभिन्न व्यवसायों में तैयार किये गये जाब्स/सामानों की प्रदर्शनी लगायी जायेगी एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.
मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार द्वारा मत्स्य द्वारा 14 जुलाई को मत्स्य बीज वितरण का शुभारम्भ करते हुए बताया कि मत्स्य पालक विकास अभिकरण राजकीय मत्स्य प्राक्षेत्र निधरिया एवं अवांय पर प्रचुर मात्रा में मेजर कॉर्प मत्स्य बीज उपलब्ध है.
विकासखंड नवानगर के ग्राम पंचायत चकखान के प्रधान शकुंतला देवी के पति स्वर्गीय डॉ. उदयभान की सातवीं पुंण्यतिथि के अवसर पर 2016-17 में कराए गए कार्यों का लोकार्पण किया गया. ग्राम प्रधान शकुंतला देवी ने कहा कि आज हम लोगों का गांव तेजी से विकास की तरफ बढ़ रहा है.
जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम के निर्देश पर सीडीओ संतोष कुमार ने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस के तहत होने वाले कार्याें के सम्बन्ध में जरूरी दिशा निर्देश भी दिए.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.