सिसवार चट्टी पर ठोकर लगने से उछली बाइक, दो महिलाएं घायल

कोतवाली थाना क्षेत्र के रसड़ा-बलिया मार्ग स्थित सिसवार चट्टी पर शनिवार की देर शाम बाइक से गिरकर दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी. उन्हें उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी लाया गया.

सार्वजनिक वितरण प्रणाली को दुरुस्त करने के लिए कसी कमर

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत खाद्यान्न का सुचारू रूप से वितरण सुनिश्चित करने व सरकारी राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने जरूरी निर्देश जारी किये हैं.

शासन प्रशासन घाघरा तटवर्ती क्षेत्र के बाढ़ व कटान को लेकर गम्भीर नहीं: अंचल

पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल ने रविवार को घाघरा बाढ़ व कटान प्रभावित  दतहां व तिलापुर डेंजर जोन का दौरा किया.दौरा के पश्चात पूर्व विधायक श्री अंचल ने कहा कि यह सरकार बाढ कटान तथा तटवर्ती लोगों की सुरक्षा को लेकर संवेदनशील नहीं है.

नाबालिग संग दुष्कर्म व अपहरण की रिपोर्ट दर्ज 

थाना क्षेत्र के घाघरा तटवर्ती दियारे के एक गांव की 15 वर्षीय  किशोरी के साथ अपहरण कर दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता के पिता  द्वारा स्थानीय थाने में  तहरीर दी गई है.

जिले में नदियां बढ़ाव पर, अब तक हुई 427.0 मिली मी बारिश, होमवर्क में जुटी एनडीआरएफ

बाढ़ नियंत्रण कक्ष की सूचना अनुसार गंगा नदी का जल स्तर  गाय घाट में 53.830 बढ़ाव पर घाघरा नदी डीएसपी हेड पर 63.720 बढ़ाव पर व चाॅंदपुर में 57.19 मी0 बढ़ाव पर हैं. टोंस नदी  पिपरा घाट में 57.00 मी बढ़ाव पर है.

​मुख्य अभियंता ने किया दुबेछपरा स्पर के प्रगति का निरीक्षण

लखनऊ से पहुंचे मुख्य अभियंता बाढ विभाग के एसके पाल व रिजवी ने रविवार की दोपहर गंगा नदी के डेंजर जोन दुबेछपरा में बन रहे स्पर की प्रगति की जांच करने पहुंचे.

संस्कृत विद्यालयों में प्रवेश की अंतिम तिथि 20 जुलाई

ओम शंकर जी बालिका संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रथमा, पूर्व मध्यमा, उत्तर मध्यमा में नए सत्र में प्रवेश हेतु विद्यालय पर फार्म उपलब्ध हो गया है.

पिंडारी से बाबाधाम गए कांवरिए की तबियत बिगड़ी, मौत

थाना क्षेत्र के पिन्डारी निवासी राजदेव यादव अपने साथियों के साथ बाबाधाम गए थे. वहां से लौटते समय रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई.

सिकंदरपुर डाकघरः कर्मचारी चाहिए 5, तैनात हैं सिर्फ दो, खामियाजा भुगत रही पब्लिक

सिकंदरपुर मुख्य डाकघर में कर्मचारियों की कमी से उपभोक्ताओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

बांसडीह में जल निकासी की व्यवस्था के लिए क्रमिक अनशन शुरू

आदर्श नगर पंचायत बांसडीह  के वार्ड 6 व 7 के बीच से माँ वन दुर्गा मन्दिर होते हुए उत्तर टोला तक जाने वाले  मार्ग पर के जलजमाव से मुक्ति की मांग को लेकर पुजारी वैद्य जी के नेतृत्व में मुहल्लेवासी क्रमिक अनशन पर बैठ गये हैं.

उपासना स्थलों पर मत्था टेक कांवरियों का दल बाबा धाम के लिये रवाना

हर हर महादेव कावरिया संघ मेन रोड बिल्थरारोड का जत्था बाबा धाम के लिए रविवार को गाजे बाजे के साथ  रवाना हो गए. 

तेजाब हमले के पीड़ित की मौत

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के फरसाटार गांव निवासी तेजाब हमले का पीड़ित 18 वर्षीय विशाल राजभर की मौत शनिवार को शहर के एक निजी चिकित्सालय में हो गयी. पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

कटान देख दियारे के किसानों की फूलने लगी हैं सांसें 

क्षेत्र के घाघरा नदी का पानी निरंतर धीमी गति से घटान पर है, इसी के साथ क्षेत्र के विभिन्न दियारों में कटान भी जारी है. पानी घटने से दियारे के किसान जहां खुश हैं, वही कटान प्रभावित किसानों में चिंता व्याप्त है.

विश्व दिव्यांग दिवस पर राज्य स्तरीय पुरस्कार/सम्मान प्रदान किए जाएंगे

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कृष्णकान्त राय ने बताया है कि वर्ष 2017 में  विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय पुरस्कार/सम्मान प्रदान किये जायेंगे. जिसके लिए इच्छुक अभयर्थी अपना आवेदन पत्र निर्धारित रूप पत्र पर पूर्ण कर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय में तत्काल जमा करना सुनिश्चित करें.

विदेश भेजने के नाम पर सैकड़ों से लाखों ऐंठा, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

विदेश भेजने के नाम पर सैकड़ों लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाली टीम के सरगना को शनिवार की सुबह 7 बजे को उभांव पुलिस ने कृषि मण्डी पशुहारी मार्ग से धर दबोचा और संबधित धाराओं में जेल भेज दिया.

स्कूली वाहन के धक्के से अधेड़ की मौत, अन्य हादसों में आधा दर्जन घायल

सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के जमुई टीएस बंधा पर हुए सड़क हादसे में जहां एक अधेड़ ने दम तोड़ दिया, वही अन्य हादसों में करीब आधा दर्जन लोग चुटहिल हो गए.

स्कूल गया बच्चा हाईटेंशन तार की जद में आया, गंभीर

बहादुरपुर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में शुक्रवार को पढने गए आठ वर्षीय बालक हाईटेंशन तार की जद में आकर गंभीर रूप से झुलस गया. जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.