एसआईआर को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में घमासान मचा हुआ है। सत्ता पक्ष इसे वोटर लिस्ट में सुधार की एक जरूरी और पारदर्शी प्रक्रिया बता रहा है वहीं सपा नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार SIR प्रक्रिया के नाम पर जनता के अधिकारों पर सीधा हमला कर रही है।
उभांव थाना क्षेत्र के ससना बहादुरपुर गांव में रविवार की सुबह एक हृदयविदारक हादसा हो गया। गांव के पोखरी में डूबने से 23 वर्षीय युवक रोहित तिवारी की मौत हो गई।
पूर्व मंत्री छट्ठू राम, मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद जयप्रकाश निषाद एवं पूर्व सांसद रवींद्र कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर पदयात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
एलपीजी गैस में एचपी गैस के उपभोक्ताओं की परेशानी पिछले कुछ सप्ताह से लगातार बनी हुई है। उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार के बाद भी गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।
श्रीविष्णु महायज्ञ (नौ कुण्डीय) के लिए भीमपुरा थाना क्षेत्र स्थित महदेवा कुटी से बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। षष्ठोउपचार पूजन के बाद निकली इस यात्रा में खूब उत्साह देखने को मिला।
बाल विकास परियोजना और सरकारी निगरानी के बावजूद बांसडीह क्षेत्र में बच्चों के कुपोषण के मामले खत्म नहीं हो रहे। क्षेत्र के 171 आंगनबाड़ी केंद्रों पर हर माह सैकड़ों बच्चे अतिकुपोषित और अल्प वजन की श्रेणी में चिह्नित हो रहे हैं।
भाजपा बांसडीह मण्डल की एक बैठक मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा की अध्यक्षता में बांसडीह डाकबंगला पर आयोजित हुई। बैठक में मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर चर्चा के साथ ही पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के डुमरी बाजार में गुरुवार शाम दो गुटों के बीच बाजार में मारपीट के बाद चाकूबाजी से हड़कंप मच गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी.
बांसडीह बड़ी बाजार का मुख्य मार्ग इन दिनों भीषण जाम की समस्या से जूझ रहा है। शादी-विवाह, लग्न का मौसम होने के कारण रोजमर्रा की खरीदारी और दूर-दराज से आने वाले लोगों की भीड़ बढ़ गई है, लेकिन बाजार की मुख्य सड़क इस दबाव को संभाल नहीं पा रही है।
एक बड़े मीडिया हाउस की मशहूर मैगजीन में छपी समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व.मुलायम सिंह यादव और उनके परिवार से जुड़े समाचार को लेकर समाजवादी पार्टी ने कड़ा ऐतराज जताया है।
तहसीलदार नितिन कुमार सिंह बताते हैं कि किसानों के नाम और पिता का नाम आधार डेटाबेस से मैच नहीं हो रहे, जिसके कारण बड़ी संख्या में किसानों के नाम सिस्टम “अनट्रेसेबल” दिखा रहा है।
अवधूतेश्वर मंदिर पर आयोजित तीन दिवसीय श्रीराम कथा का मंगलवार की शाम भंडारा के साथ समापन हो गया। कथावाचक विश्वम्भर जी ने भगवान की श्री राम की दिव्य लीलाओं का वर्णन किया।
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.