Tag: पुलिस
बलिया में 15 नवम्बर तक के लिए क्यों लगी धारा-144
जाने बलिया लाइव की इस रिपोर्ट से
बलिया. जिले में गणेश उत्सव एवं आगामी त्यौहार ईद-ए-मिलाद/बारावफात, दशहरा, दीपावली, गोवर्द्धन पूजा व चित्रगुप्त जयन्ती को दृष्टिगत रखते हुए शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद सीमा के भीतर निवास करने वाले तथा आने जाने वाले समस्त व्यक्तियों के लिए 19 सितंबर से 15 नवंबर तक की अवधि के लिए धारा 144 लागू किया गया है.
ट्रेन के चपेट में आए अज्ञात युवक की मौत, मौके पर पहुंची यूपी व बिहार की पुलिस
बलिया. बलिया – छपरा रेल खंड के बकुल्हां – मांझी रेलवे स्टेशनों के बीच मांझी रेलपुल के पास एक 30 वर्षीय अज्ञात युवक की मंगलवार की देर रात कटकर किसी ट्रेन से मौत हो गई. बुधवार को सुबह 8 बजे के लगभग घटना की सूचना पर मौके बैरिया थाना के चाँददियर चौकी की पुलिस व बिहार के मांझी थाना की पुलिस मौके पर पहुँच गई.
क्राइम शॉर्ट्स- 20 सितंबर 2023
टोना टोटका की बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, चार पर मुकदमा दर्ज
बलिया. बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे टोना टोटका की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
