भीमपुरा थाना क्षेत्र के सेमरी, महादेवा के बीच में रोहित पासवान (22) को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर. उधर बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के घूम बाबा की गली में पति – पत्नी की कमरे में लाश मिली, आत्महत्या की आशंका.
श्रीनगर श्रीनगर-तुर्तीपार (टीएस बंधा) बांध के सामने दलछपरा हाल्ट रेलवे स्टेशन से 500 मीटर पूरब रेलवे लाइन पर 25 वर्षीय युवक का शव मिला है. घटना शुक्रवार के भोर की है. ग्रामीणों ने शव की पहचान भी की है.
मानिक छपरा (मिर्जापुर) गांव में बजरंगबली के मंदिर में तोड़फोड़ करने व पुजारी धर्मदेव दास जी का समान उठा ले जाने की घटना कुछ अधिकारियों के आदेश के बाद भी बैरिया पुलिस द्वारा गंभीरता से नहीं लिया गया.
वर्षों से बैरिया-सुरेमनपुर शहीद स्मारक मार्ग का चौड़ीकरण, उच्चीकारण और निर्माण की मांग चल रही थी. चिर प्रतीक्षित यह कार्य पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल के प्रयास से संभव हो पाया.
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पिंडहरा गांव में बीती रात चोर दो घरों में घुसे. एक घर में तो चोरों ने लंबा हाथ मारा, मगर दूसरे घर के परिजनों के शोर मचाने पर वे भाग खड़े हुए.
रविवार की देर शाम नगर के वार्ड नं.2 दुसाध टोली में अचानक छापेमारी कर एक अवैध कच्ची शराब व्यवसायी को पांच सौ लीटर कच्ची अपमिश्रित शराब के साथ गिरफ्तार कर धारा 60 (2) आबकारी एक्ट तथा 272, 273 के तहत चालान कर दिया.
दुबहड़ थाना अन्तर्गत विशुनपुरा ( बसरिका पुर ) गांव में सोमवार को सरकारी देशी शराब की ठेका दुकान को लेकर गांव के पुरुषों एवं महिलाओं ने प्रदर्शन कर शराब की दुकान को गांव में शिफ्ट नहीं होने देने के लिए अपना विरोध प्रकट किया.
सिकन्दरपुर (बलिया)। मात्र 4 माह पूर्व शादी के बंधन में बंधी चख खान की मीना गुप्ता की मौत अबूझ पहेली बन गई है. खुदकुशी का कारण क्या हो सकता है, यह न तो परिवार …
रविवार को स्थानीय पुलिस ने एक पखवारे से फरार अपहरण के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया. वहीं अपहृत युवती को बरामद कर मेडिकल के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया.
प्रदेश सरकार के बदलने के बाद काफी बदलाव की उम्मीदें कि जा रही थी. 1 अप्रैल से सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी निर्देश का पालन होगा, ऐसा कयास लगाया जा रहा था, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ.
जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस गड़वार थाने पर आयोजित हुआ. इस दौरान काफी आवेदकों ने जिलाधिकारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया.
पकड़ी थाना क्षेत्र के गौरनिया गांव में घर में घुसकर छेड़खानी करने के विरोध पर भाई-बहन को चाकू मारने के आरोपी कमलेश को पुलिस ने शुक्रवार को तड़के बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया.