व्यापार मण्डल रानीगंज के पदाधिकारियों व सदस्यों ने गुरुवार को बैरिया तहसील पर जाकर उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार मिश्र को पत्रक देकर बांसडीह के व्यापारी राजू गुप्ता के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है.
साहू समाज सिकंदरपुर की एक बैठक स्थानीय गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज के प्रांगण में हुई. इसमें बांसडीह के व्यवसायी राजू गुप्ता की जघन्य हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया.
बैरिया लालगजं मार्ग पर गुरुवार की दोपहर मार्शल जीप की चपेट में आऩे से बाइक सवार की मौत हो गई. मालूम हो कि बैरिया की तरफ से आ रहे बाइक सवार को लालगंज की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार मार्शल जीप ने चांदपुर गांव के सामनेे टक्कर मार दिया.
सीमेंट व्यापारी राजेश गुप्ता राजू की हत्या से व्यापारी समाज सहित आमजन भयग्रस्त है. इसी क्रम में बुधवार को जिला साहू समाज के लोगों ने स्व.राजेश के बांसडीह पश्चिम टोला स्थित आवास पर पहुंच कर शोक व्यक्त किया.
बांसडीह के व्यापारी राजेश उर्फ राजू गुप्त की हत्या से आक्रोशित स्थानीय बाजार के व्यापारी बुधवार को बड़ी बाजार स्थित शिवाला प्रांगण में शोक सभा कर दो मिनट का मौन रख दिवंगत की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना किए.
जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस व पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने बांसडीह कोतवाली का औचक निरीक्षण किया. रजिस्टर नम्बर 4 व 8 के अलावा हिस्ट्रीशीटरों पर कार्रवाई से सम्बन्धित पूछताछ की.
थाना क्षेत्र के गोन्हिया छपरा निवासी हरख सिंह भारतीय स्टेट बैंक शाखा कोटवा में 48 हजार रुपये निकालने के बाद इलाहाबाद बैंक शाखा रानीगंज में अपने लड़के के खाते में जमा करने गए थे.
कोतवाली क्षेत्र के नसरथपुर गांव में दहेज़ की डिमाण्ड बढ़ने से तय शादी टूट गयी. पुत्री के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर तय शादी के समय दिए गए रुपयों को दिलाने की मांग किया है.
बैरिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह ने कहा कि अवैध वसूली करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ वे खुद ही प्राथमिकी दर्ज करवाएंगे और उन्हें दंडित करवाएंगे.
सहतवार थाना क्षेत्र के उदहां गांव में पत्नी की विदाई को लेकर हुए विवाद में पति-पत्नी को चाकू लग गया. घायलावस्था में दोनों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी रेवती लाया गया.
पिंडहरा स्थित एक प्राइवेट स्कूल में सोमवार को सुबह अचानक आयी तेज आधी के चलते विद्यालय के बगल की तीन मंजिला मकान की दीवार गिरने से एक नौ वर्षीय बालिका की मौत हो गई. जबकि एक आठ वर्षीय बालिका गम्भीर रूप से घायल हो गई.
सुखपुरा थाना क्षेत्र के बेरूवारबारी सुखपुरा मार्ग पर मिड्ढा के बासपली के पास सोमवार की शाम चार बजे सुखपुरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार सफारी गाड़ी असन्तुलित होकर पेड़ से टकरा कर पलट गई.
बापू भवन में हो रहे गोंड़ महासभा के अध्यक्ष के चुनाव के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक गैर बिरादरी को मत देने का आरोप लगाते हुए गोंड़ बिरादरी के लोग आपस में उलझ गए.
रसड़ा कोतवाली अंतर्गत बलिया- लखनऊ रोड पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में दो मासूमों की मौत हो गई. दोनों मासूम अपने पिता के साथ बाइक पर बैठ कर कहीं जा रहे थे.
बलिया-लखनऊ हाईवे पर पिता के साथ बाइक पर जा रहे दो मासूम बच्चों की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत, पिता गंभीर रूप से घायल, नाराज ग्रामीणों ने काटा हंगामा, हाइवे जाम, भारी फोर्स मौके पर.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.