छपरा और बलिया से भी नजदीक हुआ सिताबदियारा से आरा

सिताबदियारा ग्राम से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर बिहार के आरा भोजपुर की सीमा की ही एक पंचायत है खवासपुर. यह आरा के बड़हरा प्रखंड का हिस्‍सा है. इसी के सीध में गंगा नदी के उपर पिछले वर्ष की भांति बन रहा पीपा पुल इस वर्ष मकर संक्रांति के दिन से चालू हो जाएगा. वर्ष में आठ माह चलने वाला यह पीपा पुल क्षेत्रीय लोगों के लिए वरदान स्‍वरूप है.

खरीद-दरौली घाट पीपा पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा

खरीद दरौली घाट पीपा पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है. दो पाटों में बटी घाघरा नदी के खरीद घाट की तरफ 25 व दरौली की ओर साठ पीपे जोड़कर पुल तैयार किए गए हैं.

बच्छलपुर रामपुर पीपा पुल तैयार, दो दिन बाद वाहन भी चल सकेंगे

अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो दो दिन में मुहम्मदाबाद तहसील के बच्छलपुर रामपुर पीपा पुल वाहनों के आवागमन के लिए चालू हो जायेगा. मुहम्मदाबाद तहसील से जमानियां तहसील के विभिन्न गांवों सहित बिहार तक आवागमन के लिये बच्छलपुर रामपुर गंगा तट पर पीपा पूल का निर्माण करीब एक दशक पूर्व कराया गया था.

दिसम्बर आया, आखिर कब बनेगा नौरंगा पीपा पुल

प्रत्येक वर्ष गंगा नदी पर बनने वाला नौरंगा पीपा पुल इस बार भी अपने निर्धारित समय पर नहीं बन पाया है. बैरिया विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों मौजा की हजारों एकड़ जमीन गंगा उस पार है. गंगा उस पार ही चक्की और नौरंगा आदि गांव के हैं. लगभग दो दशक पहले से इस पार से उस पार आवागमन के लिए गंगा नदी पर पीपा का पुल बनाया जाता रहा है.

बच्छलपुर रामपुर पीपा पुल का काम शुरू

मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के बच्छलपुर गंगा तट पर पीपा पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. इस बार इस क्षेत्र के लोगों को बच्छलपुर रामपुर गंगा तट को पीपा पुल से पार करने में दो जगह उतार चढ़ाव करना पड़ेगा. कारण गंगा के बीच में काफी दूरी तक रेता पड़ गया है.