कान से कम सुनाई पड़ता था, ट्रेन की चपेट में आकर दम तोड़ा

रेवती सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के बीच कोलनाला रेलवे क्रॉसिंग से पश्चिम मंगलवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.

महुलानपार अंध मोड़ से आगे बढ़ते ही कार असंतुलित होकर लहराने लगी

नगरा मार्ग पर महुलानपार गांव के सामने बुधवार को दोपहर में असंतुलित होकर एक सफारी सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई, जिससे उस पर सवार एक ही परिवार के सभी 9 लोग घायल हो गए.

दो ट्रकों की भिड़ंत के चलते पांच की हालत गंभीर

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बांसडीह बेरुआरबारी मार्ग पर बीती रात दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों ट्रको के ड्राइवर व खलासी सहित पांच लोग घायल हो गए

ट्रक की चपेट में आकर पलटा टेम्पो, तीन श्रद्धालु गंभीर

रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग पर नीबू कबीरपुर गांव के मोड़ के समीप सोमवार की रात में श्रद्धालुओं से भरी टेम्पो को ट्रक ने धक्का मार दिया. इस हादसे में तीन गम्भीर रूप से घायल श्रद्धालुओं का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर करवाया गया.

आत्मदाह की कोशिश में झुलसी किशोरी की हालत नाजुक

सिकंदरपुर नगर के मनियर मार्ग निवासी सुमन (16) ने उस समय अपने शरीर पर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा लिया, जब घर पर परिवार का कोई और सदस्य मौजूद नहीं था.

आंख के ऑपरेशन में दो-दो हजार की हुई थी वसूली, विधायक ने रंगे हाथ पकड़ी

नगर भाजपा विधायक आनन्द स्वरूप शुक्ल ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण. डॉक्टरों की अवैध वसूली मौके पर पकड़ी. आंख के ऑपरेशन में दो-दो हजार की हुई थी वसूली.

ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार की हालत गंभीर

रसड़ा – कासिमाबाद मार्ग स्थित अखनपुरा गांव के समीप शुक्रवार की शुबह ट्रक एवम बाइक की टक्कर में बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया.

गया था बहन के घर, गांव पर लौटी उसकी लाश

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिसोटार गांव में गुरुवार को उस समय मातम छा गया, जब युवक का शव पहुंचा. देखते ही देखते ग्रामीणों का हुजूम टूट पड़ा.

नरही में पेड़ से टकराई स्कार्पियो, छात्रा समेत तीन जख्मी

बृहस्पतिवार को दोपहर लगभग दो बजे पेड़ में स्कार्पियो के टकराने से दो युवक संग इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रही छात्रा भी घायल हो गई.

सहतवार में लाठी डंडों से मारकर महिला का सर फोड़ा

सहतवार नगर पंचायत के वार्ड नं 14 में सोमवार के सुबह शौच करने गई महिला को खेत की रखवाली कर रहे लोगों ने लाठी-डण्डों से मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया.

प्रधानपुर गांव के पास पिकअप के धक्के से बुजुर्ग की हालत बिगड़ी

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के प्रधानपुर गांव के समीप रविवार को दोपहर पिकअप के धक्के से टीवीएस सवार वृद्ध गम्भीर रूप से घायल हो गया.

पिकअप की चपेट में आई जुगाड़ गाड़ी, 10 मजदूर जख्मी

बुधवार देर शाम नौ बजे के करीब दुधैला से मजदूरी कर जुगाड़ गाड़ी से आ रहे मजदूर सहतवार – रेवती मार्ग पर जिन्नबाबा के स्थान से लगभग 100 मीटर पूरब पिकअप की चपेट में आ गए.

बलिया बाजार करने निकला साइकिल सवार इंडिका कार की चपेट में आ गया

फेफना थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के एनएच 31 पर इंडिका की चपेट में आने से साइकिल सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया.

बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में चार लोग घायल

सोमवार सुबह सात बजे बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए . घायलो को उपचार के लिए 100 नंबर एबुंलेंस से नरही सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले जाया गया.

तेज रफ्तार टेंपो की चपेट में आए किशोर की हालत गंभीर

दुबहड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर दीयर नई बस्ती बयासी ढाले पर रविवार को दोपहर एक तेज रफ्तार टेम्पो की चपेट में आने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के तत्काल बाद एम्बुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

खेल ही खेल में बच्चों में हुआ विवाद, बड़े मारपीट पर उतर आए

नागपुर गांव में शनिवार की देर शाम बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठियां चटकीं. जमकर चले लाठी डण्डे की संघर्ष में एक अधेड़ महिला समेत तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए.

राघोपुर में खड़े ट्रक से जा भिड़ा टेम्पो, आधा दर्जन घायल

रसड़ा – नगरा मार्ग पर राघोपुर स्थित बंद पेट्रोल के समीप खड़ी ट्रक में शुक्रवार की रात्रि सवारी से भरी टेम्पू जा भिड़ी. जिसमे सवार आधे दर्जन से अधिक सवार यात्री घायल हो गए.

फर्जी नियुक्ति मामले में बलिया के सीएमओ डॉ. पीके सिंह निलंबित

फर्जी नियुक्ति के मामले में शासन ने बलिया के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह को निलम्बित कर दिया है. शासन की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कम्प मच गया है, वजह इस ‘खेल’ में कुछ और कर्मचारियों पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है.

साइकिल सवार को बचाने में पलटी बाइक, दो घायल

बैरिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर सीएचसी सोनबरसा के सामने एक साइकिल सवार को बचाने मे दो बाइक सवार युवक गुरुवार को घायल हो गए. गंभीरा हालत में इनमें से एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

ट्रेन के साथ घिसटते 300 मीटर तक चली गई कार

फेफना इंदारा रेलवे प्रखंड के पकवाइनार स्थित कटियारी रेलवे क्रॉसिंग के समीप मंगलवार की देर रात क्रॉसिंग तोड़कर स्विफ्ट डिजायर कार उत्सर्ग एक्सप्रेस से टकराकर गई. इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए, जिससे चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.