Ballia :-बेखौफ चोरों से जज का घर भी नहीं बचा, ताला तोड़ कर लाखों के गहने चोरी

शहर में चोर बेखौफ होकर वारदातों को लगातार अंजाम दे रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी दिख रही है। ताजा मामला बेहद चौंकाने वाला है। नगर कोतवाली क्षेत्र के जजेज कम्पाउंड में महिला जज के सरकारी आवास से लाखों के गहने और कीमती सामान पार कर दिए गए।