गहमर में यूनियन बैंक में ग्राहकों का हंगामा

गहमर गांव के मेन रोड स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया की शाखा में पैसे नहीं मिलने से नाराज ग्राहकों ने मंगलवार को बैंक के बाहर जमकर हंगामा किया.

गाजीपुर कलेक्ट्रेट बार के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

कलेक्ट्रेट बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सोमवार को डीएम संजय कुमार खत्री ने शपथ दिलाई. इस मौके पर उन्होंने वकीलों से मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने में सहयोग की अपेक्षा की.

छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

बाराचवर ब्लाक स्थित रामसुमेर सूर्यवंशी महिला महाविद्यायल देवस्थली डाही के प्रांगण में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का उद्घाटन जहूराबाद विधानसभा के सपा प्रत्याशी महेंद्र चौहान ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया.

सफाई की साथ ही स्वच्छता से होने वाले फायदे भी बताए

बाराचंवर ब्लॉक अंतर्गत पलियां ग्राम पंचायत में नव युवक मंगल दल के समस्त कार्यकर्ताओं ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव की साफ-सफाई कार्यक्रम में भाग लिया.

बच्छलपुर रामपुर गंगा पीपा पुल फिर क्षतिग्रस्त

प्रकृति के आगे मानव की सभी व्यवस्था फेल हो जाती है. ऐसा ही नजारा गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील के बच्छलपुर रामपुर गंगा पीपा पुल के पास देखने को मिल रहा है.

नामांकन स्थलों का डीएम व एसपी ने लिया जायजा

गाजीपुर जनपद के जिलाधिकारी संजय खत्री व पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन के द्वारा नामांकन हेतु निर्धारित किए गए स्थलों का रविवार को निरीक्षण किया गया.

करइल इलाके में प्याज के खेती से किसानों का मोह भंग

मुहम्मदाबाद तहसील के करइल की कैश क्राफ्ट प्याज की खेती का रकबा इस वर्ष काफी कम हो गया है. इसका प्रमुख कारण रबी की बुवाई देर से होना तथा इसके भाव में पिछले साल काफी गिरावट भी है.

‘भइया दीदी रखो ध्यान-आठ मार्च को करो मतदान’

चुनाव के अंतिम चरण में होने वाले मतदान को शांति पूर्वक कराने के लिए अधिकारी पूरी तरह से मुस्तैद हो गए हैं. विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्वच्छता एवं मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर ग्रामीणों को जागरूक कर रहे है.

नीरज शेखर का दावा – शादाब फातिमा को मना लेंगे

राज्‍य सभा सदस्‍य नीरज शेखर ने दावा किया कि वे पूर्व मंत्री शादाब फातिमा को मना लेंगे. यह बात उन्‍होंने रविवार को गाजीपुर जनपद के रामसुमेर सूर्यवंशी महाविद्यालय देवस्‍थल डाही में कही.

पखनपुरा की टीम ने खैराबाद को 2-1 से हराया

करीमुद्दीनपुर में जय हिन्द फुटबाल क्लब के तत्वावधान में स्वामी विवेकानन्द फुटबाल प्रतियोगिता का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच जूनियर हाई स्कूल करीमुद्दीनपुर के मैदान पर एसएफसी फुटबॉल क्लब पखनपुरा गाजीपुर बनाम स्टार फुटबॉल क्लब खैराबाद आजमगढ़ के मध्य खेला गया.

अलका राय को मजबूत करने के लिए सपा की मौन स्वीकृति!

आखिरकार सपा-काग्रेस गठबंधन के खाते में आई मुहम्मदाबाद सीट पर चर्चा में आए अरविन्द किशोर राय की बजाय जनक कुशवाहा को उम्मीदवार बनाये जाते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है.

गांजा, तमंचा व कारतूस समेत पुलिस के हत्थे चढ़ा

दिलदारनगर थाना क्षेत्र के भक्सी गांव नहर पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान चंदौली के धानापुर थाना क्षेत्र के पसहटा गांव निवासी संतोष यादव पुत्र जयमंगल यादव को आधा किलो गांजा, एक देशी तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया.

गंगा के करीब कूड़ा फेंकने के खिलाफ सत्याग्रह

शुक्रवार को गाजीपुर जमानिया मार्ग पर गंगा नदी से कुछ ही दूरी पर सड़क के किनारे नगर पालिका द्वारा ट्रैक्टर व ऑटो से भारी मात्रा में कूड़ा गिराने और जलाते देख कर सामाजिक संस्था समग्र विकास इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रज भूषण दुबे अपने सहयोगियों सहित कूड़े पर बैठकर सत्याग्रह शुरू कर दिए.

करीमुद्दीनपुर के मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण

करीमुद्दीन पुर थाना क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण उपजिलाधिकारी कासिमाबाद त्रिभुवन बिश्वकर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद आलोक प्रसाद एवं डिप्टी कमांडेंट पीएन ओझा के द्वारा किया गया.

केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को भातृशोक

रेल व संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के अग्रज प्रवीण कुमार सिन्हा टुनटुन (68) का नागपुर (महाराष्ट्र) में गुरुवार की रात निधन हो गया. उनके निधन का समाचार आते ही मोहनपुरा समेत गाजीपुर जनपद में शोक की लहर दौड़ गयी.

वसंत पंचमी पर मां कष्टहरणी दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला

करीमुद्दीनपुर में स्थित इक्यावन शक्ति पीठ में से एक प्रमुख पीठ मां कष्ट हरणी धाम करीमुद्दीनपुर में वसंत पंचमी के अवसर पर क्षेत्र के हजारों लोगों ने दर्शन पूजन किया.

करीमुद्दीनपुर में आरएएफ व सीआरपीएफ जवानों ने किया फ्लैग मार्च

करीमुद्दीन पुर थाना क्षेत्र के गोडउर, हरदासपुर, दुबिहां व कमसडी गांव में पुलिस व केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा रैपिड एक्शन फोर्स ने आचार संहिता के पालन में किसी अनहोनी के मद्देनजर ग्रामीणों को भयमुक्त होकर मतदान करने एवं असामाजिक तत्त्वों के दिल में धमक कायम करने हेतु रोड व गलियो मे फ्लैग मार्च किया.

जब पुलिस कप्तान ने संभाली वाहन चेकिंग की ‘रिमोट’

पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन गुरुवार की दोपहर खुद सड़क पर उतर गए. उन्होंने संदिग्ध वाहनों की जांच कराई. कई वाहनों के काले शीशे उतरवाए