Tag: खेल-कूद
बेसिक शिक्षा का जनपदीय खेलकूद महाकुम्भ तीसरे दिन पूरे शबाब पर रहा. नन्हें-मुन्ने कलाबाजों ने शारीरिक के साथ मानसिक दक्षता में भी अपने हुनर का लोहा मनवाया. खो-खो प्रतियोगिता में हनुमानगंज ब्लाक के तहसीली स्कूल का पताका सभी वर्गो में लहराया. प्राथमिक (बालक) पीटी में बेलहरी ब्लाक पहले नम्बर पर रहा, जबकि दूसरा स्थाना नवानगर ब्लाक को मिला.
खेल महाकुम्भ के प्रथम दिन का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ, जिसमें परिषदीय शिक्षकों द्वारा अपनी विधा से अलग हटकर काव्य पाठ का प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम के नामकरण के अनुरूप परिषदीय शिक्षकों ने एक से बढ़कर एक कविता पाठ कर उपस्थित जनों को यह बता दिया कि हुनर गंवई परिवेश में भी पल्लवित और पुष्पित हो सकता है.
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालयों में खेल-कूद तथा शारीरिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु शासन के निर्देश अनुसार खेल-कूद एवं शिक्षा को अंशकालिक संविदा पर अनुदेशकों की नियुक्ति के सम्बन्ध में बेसिक शिक्षा कार्यालय तथा नेट के आकड़ों में आ रहे अन्तर को सुधार करने के लिए प्रशिक्षित बीपीएड संघर्ष मोर्चा ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा है.
जिला कबड्डी एसोसिएशन बलिया के तत्वावधान में जनपदीय कबड्डी चैम्पियनशीप 2016 (महिला/पुरूष) अगस्त के तीसरे सप्ताह में होना सुनिश्चित हुआ है. जनपद की जो कबड्डी टीमें प्रतिभाग करना चाहती हैं एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शम्भूनाथ गुप्ता से अनिल सीमेन्ट सप्लायर, शीश महल पर सम्पर्क कर फॉर्म प्राप्त कर 15 अगस्त तक पंजीकरण करा लें.
