नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
कोतवाली क्षेत्र के मोतिरा गांव के मोड़ पर बुधवार की शाम लगभग 6 बजे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने घर जा रहे पूर्व प्रधान रवींद्र गुप्ता व बीडीसी सदस्य मुन्ना सिंह पर जानलेवा हमले की कोशिश की
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के महुलानपार (लखनापार ) गांव के निवासी और असम राइफल्स में तैनात जवान प्रदीप कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया है. विशेष तौर पर शहीद की पत्नी और मां का रोते रोते बुरा हाल है.
बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीगंज बजार स्थित सेण्ट्रल बैंक के एटीएम पर मनबढ़ युवकों ने सोमवार को देर रात वहां तैनात गार्ड पर जानलेवा हमला कर दिया. एटीएम का शटर खोलकर उसके अंदर घुसने का प्रयास कर रहे युवकों को वहां तैनात गार्ड ने मना किया तो उन्होंने उसकी जमकर पिटाई कर दी.
कोतवाली क्षेत्र के कोप मौजा के ढाका गांव में रविवार की देर शाम मायके में राखी बांधने पहुंची पत्नी को पति ने कुल्हाड़ी से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर संयुक्त कर्मचारी अधिकारी संघर्ष समिति के तत्वावधान में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा. अस्पताल कर्मियों द्वारा चलाये जा रहे धरना प्रदर्शन को भारत नौजवान क्रान्ति सभा के सदस्यों ने समर्थन कर धरना में शामिल हो गये.
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सयुक्त कर्मचारी अधिकारी संघर्ष समिति के तत्वावधान में चिकित्सकों एवम कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर दो घंटे तक अस्पताल की सारी सेवाएं दूसरे दिन भी ठप रखा.
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बृहस्पतिवार को संयुक्त कर्मचारी अधिकारी समिति के तत्वावधान में चिकित्सकों ने कार्य बहिष्कार कर ओपीडी भवन के सामने धरना दिया.
पकड़ी थाना क्षेत्र के गौरनिया गांव में घर में घुसकर छेड़खानी करने के विरोध पर भाई-बहन को चाकू मारने के आरोपी कमलेश को पुलिस ने शुक्रवार को तड़के बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया.
गाजीपुर के थाना भावरकोल के खरडीहा गांव में शनिवार को संतोष राय (38) वर्ष शाम के वक्त अपने नित्य क्रिया से निपट खेत से वापस आ रहे थे, तभी गांव के ही दो लोगों ने उन्हें रास्ते में घेर कर गोली मार दिया और मौके से फरार हो गए.
रसड़ा – बलिया मार्ग स्थित नगर के पानी टंकी मोड़ के समीप शुकवार की देर रात्रि बसपा समर्थकों पर विरोधियों द्वारा ईंट पत्थर से हमला बोलकर एक गाडी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया.
सिकंदरपुर नगर के मुहल्ला मिल्की में गुरुवार को अज्ञात कारणों से युवक ने चाकू से हमला कर 18 वर्षीय युवती को गंभीर रूप से घायल कर दिया. युवती का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.