प्रसूता की मौत पर बैरिया में बवाल

दोकटी थाना क्षेत्र के बाबू के शिवपुर निवासिनी प्रतिमा देवी (20) पत्नी हंसराज यादव का प्रसव करवाने के लिए परिजन रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा ले गए. वहां आशा बहू ने बताया कि उसकी हालत गंभीर है तो वे प्रतिमा को 108 एंबुलेंस की मदद से द्वाबा नर्सिंग होम लेकर पहुंचे.

करेंट की चपेट में आए राजमिस्त्री झुलसे

चांदपुर में गुरुवार को मकान का पिलर ढालते समय करेंट से पांच राजमिस्त्री झुलस गए. शिवजी सिंह के मकान का पिलर ढाला जा रहा था कि एक छड़ एक विद्युत तार से छू गया.

भूमि विवाद में घायल अधेड़ ने दम तोड़ा, यादव नगर में तनाव

बैरिया थाना क्षेत्र के यादव नगर निवासी एक पक्ष के सुखराम यादव (55), धनिया (16) पुत्र सुखराम तथा दूसरे पक्ष के संतोष यादव (30) के बीच भूमि विवाद चल रहा था. रविवार की देर शाम इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया.

टेंगरही ढाले पर फिसली बाइक, युवक की मौत

बैरिया थाना क्षेत्र के टेंगरही गांव के सामने एनएच-31 पर शनिवार की देर रात बिजली के खंभे से टकराकर जहां एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया. उधर, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.