बैठक के मुख्य अतिथि विश्वजीत सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश के सरकार तानाशाह के रूप में सरकार चला रही है. उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में किसान, युवा महिलाएं, महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रही हैं. उन्होंने कांग्रेस पार्टी की घोषणा पत्र को आम जनमानस के समक्ष रखा. बैठक में काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं. साथ ही नारे लगे- मैं लड़की हूं मैं लड़ सकती हूं.
