खेजुरी थाने का घेराव करते भाजपाई

राजधारी और भगवान ने मिल कर बजाया सपा का बैंड

थाना घेरो अभियान के जरिए कानून व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरने में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को खेजुरी थाने का घेराव किया. पूर्व मंत्री राजधारी और पूर्व विधायक भगवान पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार महेंद्र प्रसाद को राज्यपाल संबोधित ज्ञापन सौंपा.

आकाशीय बिजली की चपेट में अराजीकरियापार निवासी जगनारायन

अराजी करियापार में आकाशीय बिजली ने ली युवक की जान

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई. सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के अराजीकरियापार निवासी जगनारायन (25) शुक्रवार शाम के समय खेत में धान रोपनी के लिए ट्यूबवेल से पानी चला रहा था, तभी हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई. आसमान में बिजली चमकने लगी. चमक के साथ अचानक आसमान से बिजली गिरने से वह चपेट में आ गया.

नवानगर ब्लाक के स्वास्थ्य केंद्र वेंटिलेटर पर

गांव में ही लोगों को जीवन रक्षक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार ने लगभग हर ब्लॉक में स्वास्थ्य सेंटरों का जाल सा बना रखा है. बावजूद इसके उच्च अधिकारियों की उदासीनता व अकर्मण्यता से अधिकांश स्वास्थ्य सेंटर बेमतलब साबित हो रहे हैं. गांव में स्वास्थ्य सेवाएं वेंटीलेटर पर चल रहे हैं. यह केंद्र चाहरदीवारी से अस्पताल होने का भ्रम तो बताते हैं किंतु स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर यहां कॉटन, दवा और इंजेक्शन मिलना तो दूर वहां के स्वीपर तक के दर्शन नहीं होते. जिस कारण अधिकांश स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल के बजाय भूत बंगला के समान हो गए हैं.

सपा शासन में ही बढ़ता है अवैध कब्जा – भाजपा

प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन और विकास का कार्य करने में भाजपा ही सक्षम है. यही एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जो प्रदेश में सुशासन दे सकती है. यह विचार है सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा के. वह पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार स्थानीय थाने के घेराव कार्यक्रम के दौरान भीड़ को संबोधित कर रहे थे.

सिकंदरपुर के पांच युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बनारस के येलो जोन में पकड़े गए

बुधवार को काशी विश्वनाथ मंदिर के यलो जोन गेट नम्बर चार से सुरक्षा बल ने पांच संदिग्ध युवकों को पकड़ कर चौक पुलिस को सौपा है. पकड़े गए सभी युवक अब्दुल अहमद, रौनक मुस्तफा, इरफान खान, नजीर अहमद और राजा बलिया जिले के सिकन्दरपुर इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं. पुलिस की पूछताछ जारी है.

पखवाड़ा बीता, लेकिन ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला

पानी टंकी आदमपुर के फुंके ट्रांसफार्मर को अब तक नहीं बदला गया. स्थानीय लोगों बिजली महकमे में जूते घिसना जारी रखा है. इसके चलते टंकी से आपूर्ति ठप है. पानी की किल्लत झेल रहे आधा दर्जन गांवों के नागरिकों में विद्युत विभाग की उदासीनता के खिलाफ आक्रोश है. नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि ट्रांसफार्मर को शीघ्र नहीं बदला गया तो विद्युत उपकेंद्र पर धरना दिया जाएगा. टंकी से आदमपुर, जमालपुर, शेखपुर जाहिदीपुर, बसारीकपुर आदि गांव के लोगों को पीने का पानी मुहैया करवाया जाता है.

अर्थी पर बाबा, माड़ो में आंख की पुतरिया

इसे विधि का विधान कहें या होनी। यह तो निश्चित ही है कि जो होना होता है, वह होकर रहता है. जी हां, आज सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के तिलौली गांव में एक ऐसी ही घटना घटी. जिससे समूचा क्षेत्र गमजदा हो गया. नातिन की शादी के दिन ही दादा की मौत ने हिलाकर रख दिया पूरे परिवार समेत पूरे क्षेत्र को. इस घटना के बाद पूरे तिलौली गांव में सन्नाटा छा गया. शादी की खुशियां मातम में बदल गई, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

अच्छी बारिश न होने से फसलों के झुलसने का खतरा

बारिश का अभाव इलाकाई नागरिकों पर भारी पड़ने लगा है. प्रायः सभी क्षेत्रों पर बारिश में विलम्ब दुष्प्रभाव डालना शुरू कर दिया है. बारिश की कमी के चलते पानी का स्ट्रेटा नीचे खिसक जाने से नगर के आधे से अधिक हैंडपाईप जवाब दे चुके हैं. नागरिकों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. जबकि लोग नाना रोगों से ग्रसित हो कठिनाई झेल रहे हैं.

डीजे मालिक की मौत के बाद लीलकर कांड ने तूल पकड़ा

लीलकर गांव में पांच दिन पहले डीजे पार्टी के कलाकारों के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट पंजीकृत किया है. रिपोर्ट दूल्हे के पिता रामसनेही की तहरीर पर दर्ज हुआ है. शनिवार को लीलकर दलित बस्ती निवासी जगदीश राम के यहां नगरा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के रामसनेही के पुत्र की बारात आई थी, रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान दलित बस्ती के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी.

भाई का हत्यारोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

पकड़ी थाना क्षेत्र के गौरी गांव में पिछले सात जुलाई को भूमि विवाद में चचेरे भाई को गोली मारकर हत्या कर देने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी ध्रुव यादव को टंडवा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है. मृतक के भाई राजेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने 6 लोगों पर मुकदमा कायम किया है. थानाध्यक्ष शेर सिंह तोमर को मुखबिर से सूचना मिली कि मुख्य आरोपी टंडवा मोड़ से कहीं भागने के फिराक में है.

राज नारायण ने उमाशंकर पर जताया भरोसा

बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओ की बैठक मंगलवार को दोपहर दो बजे खड़सरा में हुई. बैठक को सम्बोधित करते हुए बसपा के प्रभारी/प्रत्याशी राज नारायण यादव ने उमाशंकर सिंह को वराणसी, मिर्जापुर, आजमगढ़ और गोरखपुर मण्डल का क्षत्रिय समाज का कोआर्डिनेटर बनाए जाने पर बसपा सुप्रीमो के प्रति आभार जताया और कोटि कोटि बधाई दी.

कठौड़ा रेगुलेटर से पानी का रिसाव कब रुकेगा एडीएम साहब

गंगा, घाघरा एवं अन्य नदियों का जल स्तर बढ़ने के कारण कई गांव बाढ़ के पानी से प्रभावित हो रहे हैं. इसे देखते हुए कलेक्ट्रेट स्थित संयुक्त कार्यालय में प्रतिदिन 24 घण्टे के लिए बाढ़ कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नम्बर – 05498-220857. इस कन्ट्रोल रूम में बाढ़ से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की सूचना दर्ज करवाई जा सकती है.

कमांडर की चपेट आया बाइकर घायल

डूंहा बिहारा गांव निवासी अफरोज बाइक से सिकंदरपुर से गांव जा रहा था. वह जैसे ही कठघरा शिव मंदिर के समीप पहुंचा कि सामने से आ रहे कमांडर ने उसकी बाइक में जोर का धक्का मार दिया. नतीजतन वह सड़क पर गिर कर घायल हो गया. मौके पर जुटे लोगों ने तत्काल इलाज के लिए उसे सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया.

बाइक की चपेट आया मासूम घायल

घर से स्कूल जा रहा भड़ीकरा गांव निवासी अभिषेक वर्मा (7) मिश्रचक चट्टी के समीप बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. परिवार वाले इलाज के लिए उसे लेकर बलिया रवाना हो गए. अभिषेक सुबह घर से अपने स्कूल के लिए चला, वह जैसे ही चट्टी के समीप पहुंचा कि सामने से आ रहे बाइक से उसे धक्का लग गया.

छत से घर में घुसे चोर खंगाल ले गए हजारों के सामान

बालूपुर रोड स्थित एक नव निर्मित मकान की छत के सहारे घर में घुस सोमवार को देर रात चोरों ने कई हजार का माल पार कर दिया. बताया जाता है कि कस्बे से सटे बालुपुर रोड पर संतोष गुप्ता का नवनिर्मित मकान है. सोमवार की रात परिवार के लोग खाना खाकर छत पर सोने चले गए.

सूखा पड़ा तो भूखे मरना पड़ेगा, नहीं जुड़ाए खेत

पर्याप्त बारिश न होने के चलते सूखा पड़ने की आशंका से इलाकाई अन्नदाताओं की चिंता बढ़ती जा रही है. कारण, पानी के आभाव में धान की रोपाई के काम पर उल्टा असर पड़ रहा है. साधन संपन्न और नहरों के समीप वाले किसान तो अपने खेतों में धान की रोपाई का काम निर्बाध रूप से कर रहे हैं. भले ही नलकूप का पानी महंगा पड़ रहा है.

शव पहुंचने पर खरीद गांव में मचा कोहराम

खरीद गांव निवासी गौरव यादव उर्फ शिशु (21) पुत्र ध्रुप यादव की देवरिया के जगुआर नाला में गिरकर मौत हो गई. रविवार की रात में उसका शव देवरिया से खरीद आते ही परिवार व गांव वालों में कोहराम मच गया. परिवार वालों ने गौरव का अंतिम संस्कार रात में ही घाघरा नदी के तट पर कर दिया. गांव वालों के अनुसार गौरव दो भाइयों में बड़ा था. वह बहुत तेजतर्रार और होनहार लड़का था.

सिकंदरपुर में भी थाना घेराव के मसले पर भाजपाई लामबंद

सिकंदरपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक गांधी इंटर कॉलेज के सभागार में हुई. इसमें हाईकमान के निर्देशानुसार प्रदेश में जंगलराज के खिलाफ विधानसभा क्षेत्र के थानों के घेराव का कार्यक्रम तय करने के साथ ही उसकी सफलता के लिए रणनीति बनाई गई. साथ ही 14 जुलाई को सिकंदरपुर, 15 जुलाई को खेजुरी व 16 जुलाई को पकड़ी थाने का घेराव का निर्णय लिया गया.

भूमि विवाद में काजीपुर गांव में जमकर चले लाठी-डंडे

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में भूमि विवाद में सोमवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई. दोनों तरफ से जमकर ईट-पत्थर व लाठी-डंडे चले. इस वारदात में रमेश तुरहा (40) घायल हो गया. उसका इलाज सीएचसी सिकंदरपुर में चल रहा है. गांव में जमीन को लेकर रमेश चौहान व रमेश तुरहा के बीच अरसे से विवाद है.

लीलकर गांव में पिटाई से घायल डीजे मालिक ने दम तोड़ा

लीलकर गांव की दलित बस्ती में बारात में विवाद के बाद ग्रामीणों की पिटाई से डीजे मालिक सोनू ने बलिया जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. मालूम हो कि स्थानीय लोगों ने गांव के बाहर घेर डीजे वालों हमला बोला था. बाद में भागते समय डीजे वाले की पिकअप वैन पलट गई थी. इस हादसे में दो नर्तकियों समेत लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे. डीजे कर्मचारियों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के चार लोगों को हिरासत में लिया.