लोगों की मौत के बाद मोदी जी ने उनके परिवार वालों का हाल-चाल पूछना भी उचित नहीं समझा. जबकि सपा सरकार ने प्रदेश में हुई मौतों पर परिजनों को दो दो लाख रुपये प्रदान किया.
लालू प्रसाद यादव ने कहा कि मोदी झूठ का पुलिंदा हैं. मोदी ने बनारस में जाकर कहा कि हमें गंगा मां ने बुलाया है. आप लोग जानते हैं कि गंगा मां कब बुलाती है, जब अंतिम संस्कार होता है. अब इनका अंत आ गया है.
मंगलवार को जहां भाजपा नेत्री व पूर्व विधायक मंजू सिंह ने सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली, वहीं बुधवार को बैरिया के पूर्व विधायक व हाल ही में बसपा में पुनर्वापसी किए सुभाष यादव ने भी अखिलेश यादव के प्रति आस्था जताते हुए सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली.
मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के ढोढ़ाडीह बाजार में बुधवार को मुहम्मदाबाद विधान सभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अलका राय के चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय रेल व संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि इस समय प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है.
बताया कि प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है. संजय यादव की पूरी डिवीजन में भारी मतों से जीत होने जा रही है. पीएम व सीएम जब तक एक पार्टी का नहीं होगा, तभी प्रदेश का चौमुखी विकास नहीं होगा.
बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती के निर्देश पर पूर्व कोआर्डीनेटर सुरेंद्र राम को पुनः पार्टी में शामिल कर लिया गया है. यह जानकारी मुख्य जोनल कोआर्डिनेटर डॉ. मदन राम ने दिया है.
बसपा के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि प्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा की आंधी चल रही है. चुनाव बाद पार्टी की सरकार बनना निश्चित है. वह स्थानीय दरगाह के मैदान में बसपा प्रत्याशी राज नारायण यादव के समर्थन में आयोजित एक सभा को संबोधित कर रहे थे.
राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने किशोर चेतन के मैदान में एक सभा को संबोधित करते हुए अपनी विनोदपूर्ण शैली से जहां भीड़ को खूब हंसाया, वहीं प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा व उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर जमकर शब्द बाण चलाया.
झंडा भारती के मठिया गांव में बुधवार को पूर्व सैनिक संगठन तहसील इकाई बैरिया ने एक बैठक कर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्रनाथ सिंह को जिताने का समर्थन व आह्वान किया.
निर्दलीय प्रत्याशी आशनि सिंह ने बुधवार को वोट के बहिष्कार की घोषणा कर चुके गंगा पार नौरंगा, चक्की व भुसौला गांव पहुंची. वहां के लोगों से मिलकर उनकी बातें सुनी और अपने लिये वोट भी मांगी.
बांसडीह विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रामगोविंद चौधरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बांसडीह के पिंडहरा में आगमन बृहस्पतिवार 2 मार्च को हो रहा है.
बसपा सुप्रीमो मायावती की जनसभा मंगलवार को गाजीपुर के लंका मैदान में हुई. जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से जनता परेशान हुई है.
गुजरात के गदहे अरबी घोड़े नहीं हो सकते. प्रधानमंत्री मोदी कहते है कि हम गदहे से भी सलाह लेते हैं. मोदी बताएं कि किस गदहे से प्रेरणा लेते हैं. उक्त बातें प्रदेश के काबीना मंत्री व सपा नेता मोहम्मद आजम खां ने सपा प्रत्याशी विधायक गोरख पासवान के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा के दौरान कही.
किसानों का विकास होगा तभी देश का विकास होगा. उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश नहीं बल्कि सर्वोत्तम प्रदेश बनाना है. सपा बासपा ने प्रदेश में कीचड़ पैदा कर दिया है कीचड़ में केवल कमल ही खिलेगा
शिवपुर दियर नई बस्ती बयासी स्थित बाज़ार में समाजवादी पार्टी के नेता एवं सांसद धर्मेंद्र यादव मंगलवार को चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा एवं बसपा पर खूब बरसे.
सपा उम्मीदवार लक्ष्मण गुप्त के समर्थन में प्रचार करने आए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा कि भाजपा की एक सांसद साध्वी हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे के बारे में जो बयान देती हैं, वह कोई साध्वी नहीं हो सकती.
विधानसभा क्षेत्र से पहली इकलौती महिला प्रत्याशी आशनि सिंह के चुनाव प्रचार का ढंग सबसे अलग है. गांवों में जनसंपर्क के दौरान जहां वह सीधे घरों में जाकर महिलाओं, युवतियों से मिलकर उन्हें उनके मतों का महत्व समझा कर अपने पक्ष में आरी चुनाव चिन्ह के सामने वोट करने की गुजारिश कर रही हैं.
पीएन इंटर कॉलेज दुबे छपरा के सहायक अध्यापक और आरएसएस के पूर्व जिला कार्यवाह भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र नाथ सिंह द्वाबा के गांव में मास्टर साहब के नाम से पहचाने जाते हैं. इनका गांवों में जबरदस्त ढंग से स्वागत किया जा रहा है.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.