निर्भीक होकर इलेक्शन बूथ पर जाएं और लोकतंत्र के महापर्व में आहुति दें

डीएम-एसपी सिकन्दरपुर व बेल्थरा विधानसभा के उन सुदूर इलाकों में गए जहां पिछले चुनावों में मतदान प्रतिशत कम रह हैं. वहां की महिलाओं से लगायत युवाओं तक को मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी बढ़ाने की बात कही.

नवानगर में रंगोली बना मतदाताओं को किया जागरूक

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के विकासखंड नवानगर के ग्राम पंचायत चकखान के प्राथमिक विद्यालय व जूनियर हाईस्कूल के परिसर में बुधवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत छात्र एवं छात्राओं द्वारा रंगोली बनाया गया.

कहीं मामा- भांजा तो कहीं मां- बेटा एक दूसरे को दे रहे हैं टक्कर

एक ही परिवार के सदस्यों का अलग-अलग दलों में रहना और अपने-अपने दल के लिए प्रचार करना अजूबा नहीं है. इस विधानसभा चुनाव में भी ऐसा नजारा सूबे के कई विधानसभा क्षेत्रों में होगा, इलाहाबाद भी इससे अछूता नहीं है.

अफजाल अंसारी बोले, अखिलेश-राहुल की जोड़ी लल्लू और पप्पू की

हाल ही में बसपा में शामिल हुए मुख़्तार अंसारी के बड़े भाई अफजाल अंसारी ने मंगलवार को अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर जमकर चुटकी ली. कहा कि अखिलेश और राहुल की जोड़ी किसी लल्लू और पप्पू से कम नहीं है.

बनारस में चौथे दिन कुल 30 प्रत्याशियों का नामांकन

वाराणसी की आठ विधानसभा सीटों के मंगलवार को नामांकन के चौथे दिन विभिन्न दलों के कुल 30 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया तथा जबकि 19 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा.

सेमरा के कटान पीड़ित ‘नोटा’ से राजनेताओं का जवाब देने के मूड में

एक बार वोट पाकर सदन तक पहुंचने वाले नेता 5 साल तक किस तरह से आमजन के दर्द को भूल जाता है और अगर इस बीच याद भी आता है तो विकास कुछ ऐसा करता है कि वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ जाता है.

बिल्थरारोड – वे चुनावी वादे जो भूला दिए गए

चुनाव से पहले जनता को क्षेत्र के सर्वागीण विकास, जिला बनाने, सीओ कार्यालय की स्थापना कराने, नगर पंचायत बनाने और बाढ़ से क्षेत्र को निजात दिलाने की बात करने वाले प्रत्याशियों के मुददे चुनाव के बाद ठंडे बस्ते में डाल दिए जाते हैं

गाजीपुर से राजेश कुशवाहा समेत कई ने किया नामांकन

सदर सीट से सपा उम्मीदवार राजेश कुशवाहा ने भी मंगलवार को अपना नामांकन कर दिया. नामांकन के बाद मीडिया से दावा किए कि जीत उनकी होनी है.

चुनाव कर्मियों के परीक्षण के लिए मेडिकल बोर्ड गठित

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2017 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के अधिकारियों/कर्मचारियों की तैनाती मतदान कार्मिक के रूप में लगायी गयी है. प्रायः ऐसा देखा गया है कि मतदान कर्मी के रूप में नियुक्त कतिपय अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा अपने स्वयं अथवा अपने परिवार की बीमारी के आधार पर ड्यूटी से मुक्त किये जाने का आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जाता है.

बांसडीह में बिसात बिछते ही शुरू हो चुका है शह-मात का खेल

सूबे के चुनावी महासंग्राम में बांसडीह विधान सभा क्षेत्र के पार्टियों तथा उम्मीदवारों के बनते-बिगड़ते समीकरण के बीच करीब-करीब अब उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट हो चुकी है.

जानिए कौन है आपके विधानसभा क्षेत्र का प्रेक्षक, क्या है उसका मोबाइल नंबर

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बलिया के सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त प्रेक्षक जिले में आ चुके हैं. विधानसभावार प्रेक्षकों से सम्बन्धित विधानसभा से जुड़ी समस्या या शिकायत उनके नम्बरों पर की जा सकती है. इसके अलावा इनके निवास स्थान पर मिलकर भी समस्या या शिकायत कर सकते हैं.

कोडरहा नौबरार ग्राम प्रधान रूबी सिंह ने इरादा बदला, नहीं लड़ेंगी चुनाव

अन्तिम समय में लोकनायक जय प्रकाश नारायण के गांव व कोडरहा नौबरार ग्राम पंचायत की प्रधान रूबी सिंह ने बैरिया विधानसभा के चुनावी समर में निर्दल प्रत्याशी के तौर पर उतारने का इरादा बदल दिया है. ऐसा उन्होंने अपने पति समाजसेवी सूर्यभान सिंह के सुझाव पर किया है.

आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने में कोई पीछे नहीं

बलिया कलेक्ट्रेट में सोमवार के दिन करीब 52 की संख्या में प्रत्याशियों ने नामांकन किया. कुछ प्रत्याशी तो सादगी से आये और अपना नामांकन किये, परंतु कुछ दलों के प्रत्याशियों ने तो आचार संहिता की धज्जियां उड़ा दी.

आचार संहिता उल्लंघन पर निर्दलीय अरविंद राय व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

भारतीय जनता पार्टी के बागी नेता अरविंद कुमार राय पर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में उनके तथा उनके 8 समर्थकों पर उड़नदस्ता की रिपोर्ट के आधार पर स्थानीय पुलिस ने विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया है.

नाम वापसी नहीं हुई, रो पड़े कांग्रेस प्रत्याशी

पांचवें चरण के चुनाव के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया के दौरान शोहरतगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल सिंह नामांकन स्थल पर ही रो पड़े. पार्टी ने उन्हें सपा प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लेने का निर्देश दिया था.

सोशल मीडिया का दुरूपयोग कर बन रहा चुनावी माहौल

मौजूदा समय में इंटरनेट की दुनिया में पैठ बना चुका हर व्यक्ति आज किसी न किसी सोशल नेटवर्क से जुड़ा है. इसमें कोई संशय नहीं है कि सोशल मीडिया का मंच आज अभिव्यक्ति का नया और कारगर माध्यम बन चुका है.

सब काम को छोड़ दो, चार मार्च को वोट दो

मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने का सिलसिला अभी थमा नहीं है. सोमवार को पूर्व माध्‍यमिक व प्राथमिक विद्यालय टोला काशीराय के बच्‍चों ने मतदान के प्रति आमलोगों को जागरूक करते हुए जयप्रकाशनगर क्षेत्र में न सिर्फ एक रैली निकाली, बल्कि स्‍थानीय बाजार बाबू के डेरा में मानव श्रृंखला बनाकर भी लोगों को मतदान के महत्‍व को बताया.

बैरिया : भाजपा से सुरेन्द्र सिंह तो निर्दलीय प्रत्याशी भी उतरे मैदान में

363 बैरिया विधानसभा क्षेत्र की सियासत ने सोमवार को यू टर्न लिया. तमाम कयासों बाजियो पर विराम लगा और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामधीर सिंह की पुत्र वधू आशनी सिंह व सपा से बागी बने मनोज सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे अपना पर्चा दाखिल किया.