चुनावी बयार में स्मार्ट फोन बना दरबारियों का हथियार

363 बैरिया विधानसभा क्षेत्र में इस बार के चुनावी दौर में स्वार्थ अपने सबसे निचले स्तर पर है. जिसमें अपने आप को सुपर व सबसे खास साबित करने के लिए तकनीकों का खूब इस्तेमाल हो रहा है.

नौकागांव, शुक्ल छपरा, बेलहरी चट्टी, ठेकहां, टोला शिवन राय पहुंची आशनि सिंह

363 बैरिया विधानसभा क्षेत्र के चुनावी समर में अपने अकेले और अलग अंदाज में ताबड़तोड़ जनसंपर्क कर रही हैं विधानसभा क्षेत्र की पहली व इकलौती महिला प्रत्याशी आशनि सिंह. जहां जा रही हैं, वहां के बुजुर्गों वह महिलाओं को अपना मुरीद बना ले रही हैं.

मैं यहां सपा और बसपा की जमानत जब्त कराने आया हूं – मौर्य

363 बैरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जूनियर हाई स्कूल तालिबपुर के मैदान में रविवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहां कि मैं यहां सिर्फ सुरेंद्र सिंह को ही जिताने नहीं आया हूं, बल्कि सपा और बसपा की जमानत जब्त कराने आया हूं.

लक्ष्‍मी हाथी और टूटी साइकिल पर नहीं, कमल पर बैठ कर आती हैं – राजनाथ

प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है. इसका एहसास सभी दलों को होने लगा है. यूपी के सपा, बसपा ने कीचड़ ही कीचड़ भरा हुआ है.

नोटबंदी के चलते देश आर्थिक तंगी के कगार पर – डिम्पल

सैदपुर में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी व सपा सांसद डिम्पल ने पार्टी की एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा और बसपा के खिलाफ अपने मन की भड़ास निकालते हुए कहा कि मन की बात करने वाले प्रधानमंत्री कभी काम की बात नहीं करते.

बीजेपी सरकार बनते ही गुंडे माफिया जेल में होंगे – केशव मौर्य

पीएम मोदी 56 इन्च सीने वाले प्रधानमंत्री है. जिन्होंने पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ सेना को खुली छूट दे दिया और हमारी सेना ने पाकिस्तान में घुसकर मुंहतोड़ जवाब दिया.

छात्र छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

आरपी मिशन कॉन्वेन्ट स्कूल एवं रामेश्वर प्रसाद बालिका विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. नगर भ्रमण कर छात्रों ने मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया.

ऐसी सड़क बनाएंगे कि 200 साल तक गड्ढे नहीं होंगे – गडकरी

कहा कि हम ऐसी योजना लाएं हैं, ऐसी सड़क बनवा रहे हैं, जिससे 200 वर्षों यानी तीन पीढ़ियों तक सड़क पर गड्ढे नहीं बनेंगे. कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में कंक्रीट सीमेंट की सड़क बनायीं जायेगी.

अमित शाह ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला

बांसडीह में नई मस्जिद के पीछे स्थित मैदान में शनिवार को भाजपा-भासपा गठबन्धन के उम्मीदवार अरविंद राजभर के समर्थन में आयोजित विशाल जन सभा को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि सरकार गरीब, पिछड़े, दलितों की सेवा के लिए होती है.

ईंट का जवाब वोट से दें -केतकी सिंह

शनिवार को निर्दल उम्मीदवार केतकी सिंह ने स्थानीय नगर पंचायत में आधा दर्जन नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया. स्थानीय बाजार में सभा को संबोधित करते हुए केतकी सिंह ने कहा कि आपके अपार स्नेह तथा आशीर्वाद की बदौलत मैं मैदान में उतरी हूं.

रविवार को राजनाथ सिकंदरपुर में व केशव मौर्य तालिबपुर में

बलिया। सिकंदरपुर में भाजपा प्रत्याशी संजय कुमार यादव के समर्थन में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को एक सभा को संबोधित करेंगे. इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद …

प्रिया सिंह ने किया आशनि सिंह के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

363 बैरिया विधानसभा सीट से निर्दल एवं प्रथम महिला उम्मीदवार आशनि सिंह के कार्यालय का उद्घाटन बैरिया कोल्ड स्टोरेज में किया गया.

बांसडीह में नीरज सिंह गुड्डू का रोड शो रविवार को

लोकदल के बांसडीह विधानसभा सीट के प्रत्याशी नीरज सिंह गुड्डू रविवार को रोड शो करेंगे, जो रेवती से होते हुए सहतवार, बांसडीह, बेरुआरबारी, बड़ागांव, मनियर, सुल्तानपुर,कोलकला होते हुए सहतवार में समाप्त होगा.

बदहाली दूर करने के लिए भाजपा का समर्थन करें – मनोज सिन्हा

अगर आप लोग उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलना चाहते हैं, जिले में विकास लाकर बदहाली को दूर करना चाहते हैं तथा उत्तर प्रदेश को बीमार राज्य से मुक्ति दिलानी है तो भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताना होगा.

यूपी भाजपा अध्यक्ष ने कहा, डिंपल यादव को नहीं है डरने की जरूरत

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और फूलपुर ( इलाहाबाद) के सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव पर चुटकी लेते हुए शनिवार को कहा कि उन्हें सपा के गुंडों व किसी भी अराजक तत्व से डरने की जरूरत नहीं है. भाजपा की सरकार बनते ही उन्हें पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जायेगी.

इलाहाबाद में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज

प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य पर आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश उप जिला निर्वाचन अधिकारी एमके राय ने दिया है. इस मामले में सिविल लाइन्स थाने में केशव प्रसाद मौर्य के एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

आलू के खेत में उतारना पड़ा आजम खान के हेलीकॉप्टर को

बहराइच जिले के केसरगंज से चुनावी सभा कर लौट रहे प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खान के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई. पाइलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए हेलीकॉप्टर को आलू के खेत में उतार दिया. सूचना पाते ही जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए.

रेवती नगर में रामगोविंद चौधरी की आधा दर्जन नुक्कड़ सभाएं

प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री राम गोविन्द चौधरी ने शुक्रवार को अपने विधानसभा के रेवती नगर पंचायत में आधा दर्जन से अधिक नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया.

बसपा सप्रीमो मायावती 26 को बलिया में

प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का आगमन 26 फरवरी को माल्देपुर मोड़ पर हो रहा है. उनकी सभा को सफल बनाने के लिए बहुजन समाज पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है.

गुंडाराज से मुक्ति के लिए भाजपा को वोट दें – साध्वी निरंजन ज्योति

भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने प्रदेश को गुंडाराज से मुक्त कराने के लिए भाजपा को वोट देने का आग्रह जनता जनार्दन से किया है.