रसड़ाः यूनियन बैंक के एटीएम में लगी आग

यूनियन बैंक के एटीएम में बुधवार की दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग जाने से बैंक में अफरा तफरी मच गयी. बैंक कर्मियों के तत्परता से जल्द ही आग पर काबू पाया गया तथा बड़ा हादसा टल गया.

नरैनी में छापेमारी, अवैध शराब व उपकरण बरामद

शराब पीने से हुई पांच मौतों के बाद बलिया एसपी के निर्देश पर पुलिस लगातार शराब कारोबारियों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चला रही है.

रसड़ा से चोरी गई बाइक, गाजीपुर में मिली

रसड़ा क्षेत्र के बस्तौरा गांव में दो दिन पहले तिलकोत्सव के मौके पर चुराई गई बाइक प्रधानपुर बंधा के समीप गाजीपुर जनपद के खेत में मिली है.

राजमलपुर में रंगे हाथ दबोचे गए पाकेटमार

राजमलपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह ट्रेन पर चढ़ते समय एक युवक का पाकेट मारने पर दो पाकेटमारों को लोगों ने दौड़ा कर धर दबोचा.

दहेज के लिए शादी तोड़ने पर रिपोर्ट दर्ज

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कोप गांव में दहेज़ के लिए शादी तोड़ने पर लड़की के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने छह लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल में जुट गयी है.

जगदीशपुर में बुजुर्ग ने खाया  विषाक्त पदार्थ, गंभीर

कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी राजनरायन सिंह (60) रविवार की सुबह किन्ही कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिए. आनन फानन में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र ले गए, जहां उनकी हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया.

रेखहा गांव के पास पिकअप ने ली युवक की जान

रसड़ा-बलिया मार्ग पर रविवार की सायं 6 बजे रेखहा गांव के समीप पिकअप के धक्के बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया. आस पास के लोग घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुंचाए, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया

कुरेम के ग्रामीणों ने राशन दुकान निरस्त करने की मांग की

विकास खण्ड के कुरेम ग्राम सभा के ग्रामीणों ने शनिवार को खण्ड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र सौप कर फर्जी तरीके से चयनित किये सरकारी राशन की दुकान को निरस्त करने की मांग की. इसके साथ ही सक्षम अधिकारी तथा पुलिस बल की मौजूदगी में खुली बैठक कराकर दुकान चयन करने की मांग किया.

गोड़ बिरादरी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे – श्रीभगवान

रसड़ा स्थित रामलीला मैदान में अखिल भारतीय गोड़ महासभा स्थानीय इकाई की बैठक रविवार को सम्पन्न हुई. बैठक में संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श किया गया.

मिट्टी तेल का थोक व फुटकर मूल्य निर्धारित

बैतालपुर डिपो, देवरियां से आमद किए गए मिट्टी तेल का थोक व फुटकर मूल्य माह नवम्बर में जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस द्वारा निर्धारित कर दिया गया है.

जन्मशती पर इंदिरा प्रियदर्शिनी का भावपूर्ण स्मरण

अमहर पट्टी उत्तर स्थित कांग्रेस नेता मसूद आलम के आवास पर पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी जयन्ती शताब्दी समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. वक्ताओं ने कहा की इन्दिरा जी के आदर्शों पर ही चलकर सामाजिक समरसता लाकर देश को विकास के पथ पर दौड़ाया जा सकता है.

अरसे से फल फूल रहा है अवैध शराब का गोरखधंधा

नगर सहित ग्रामीण अंचलों में अवैध शराब का धंधा काफी दिनों से फल फूल रहा है. वह भी सरकार की नाक के नीचे. इसमें आबकारी विभाग एवं पुलिस की मिलीभगत के कारण सरकारी देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों पर मिलावटी शराब लोग पैसा देने के बावजूद पीने को मजबूर हैं.

मोदी के फैसलों को देश हित में बताया, सहयोग मांगा

नगर में नोट बंदी के बाद बैंकों पर सुबह से लगे लोगों को शुक्रवार को हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओ ने चाय एवं पानी पिलाया. कार्यकर्ताओं ने लोगों से देशहित में मोदी के फैसलों में सहयोग की मांग भी की.

परोजन में रसड़ा में बाइक चोरों की चांदी

बृहस्पतिवार को बस्तौरा गांव में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य धर्मेन्द्र सिंह के भतीजे का तिलकोत्सव था. उनके रिश्तेदार कोतवाली क्षेत्र के नागपुर निवासी बलिराम सिंह अपनी बाइक सुपर स्पेलेंडर यू पी 60 के 4921 धर्मेन्द्र सिंह के दरवाजे पर खड़ी करके तिलकोत्सव में चले गए.

कुरेम गांव में दोबारा खुली बैठक बुलाने की मांग

विकास खण्ड के कुरेम ग्राम सभा के नागरिकों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौप कर फर्जी तरीके से किए गए राशन दुकान आवंटन को रद्द करने की माग की. सक्षम अधिकारी के समक्ष खुली बैठक कराकर राशन की दुकान आवंटन करने की मांग किया.

बाइक सवार डाक कर्मी को धक्का मार भाग निकली स्कार्पियो

रसड़ा – कासिमाबाद मार्ग स्थित अखनपुरा पेट्रोल पम्प के समीप बुधवार को दोपहर तीन बजे स्कार्पियो के धक्के से बाइक सवार डाककर्मी गम्भीर रूप से घायल हो गया. आस पास के लोगों ने डाककर्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया.

तहसील दिवस पर जमीन और राशन का ‘टशन’

रसड़ा तहसील में आयोजित मुख्य तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने जनता की समस्याओं को सुना. कुल आयी 102 समस्याओं में 21 का मौके पर निस्तारण कराया. बचे प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित अधिकारियों को समयान्तर्गत सुलझा देने का निर्देश दिया.