रामलीला मैदान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी की बैठक शनिवार को सम्पन्न हुई. आगामी विधान सभा चुनाव के लिये रणनीति तैयार की गयी. बैठक की अध्यक्षता कर रहे विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रभारी सुनील कुमार सरदासपुरी ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा की गयी नोट बंदी की गलत नीतियों के चलते आम नागरिक परेशान हैं.
Tag: रसड़ा
पूर्वांचल ग्रामीण चेतना समिति राघोपुर के सभागार में आवासीय औद्योगिक हाई स्पीड सिलाई प्रशिक्षण एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया. दो माह से चल रहे प्रशिक्षण में प्रशिक्षण प्राप्त किशोरियों को प्रमाण पत्र भी दिया गया. बतौर मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष बशिष्ठ नरायन सोनी ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया.
क्षेत्र के सोनापाली स्थित भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र कोदई पर कई दिनों से लाइन लगाने के बाद भी रुपये न मिलने से नाराज पुरुष-महिलाओ ने मंगलवार को दिन में लगभग 10 बजे नगरा रसड़ा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया तथा बैंक कर्मियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सूचना पर मयफोर्स पहुंचे नवागत थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया.
