कोतवाली क्षेत्र के पकवाइनार स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार की रात्रि में चोरों ने दरवाजा तोड़कर लाखों रुपये का कंप्यूटर, इन्वर्टर सहित सभी समानों पर हाथ साफ़ किया.
भारतीय स्टेट बैंक की रेवती शाखा में सोमवार के दिन भी पैसा नहीं आने की वजह से ग्राहकों को नगद भुगतान नहीं हो सका. आक्रोशित ग्राहकों ने बैंक का ताला नहीं खुलने दिया.
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए. सभी घायलो को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया.
रसड़ा कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह के निर्देश पर चलाये जा रहे सघन तलाशी अभियान के तहत शुक्रवार की शाम कोतवाल अविनाश सिंह एवं एसआई डीके चौधरी ने करीब 25 गाड़ियों का चालान काटकर पांच हजार रुपये का समन शुल्क वसूला.
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रसड़ा कासिमाबाद मार्ग स्थित नगहर गांव के समीप शनिवार की दोपहर अपने पत्नी के साथ बाइक पर जा रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार दंपति ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर गिर गया और गम्भीर रूप से घायल हो गया.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह तिराहा पर सर्वजीत सिंह के शव को तिरंगे झण्डे लगाकर बलिया के लिये रवाना किया. मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रहकर श्रद्धांजलि भी दिया.
शाहमुहम्मद पुर गांव में शुक्रवार की भोर में एक रिहायशी मकान में अचानक आग लग गयी. इस अगलगी में पैतीस हजार के दैनिक उपभोग की वस्तुएं एवं भूसा समेत गाय एवम बछिया झुलस गयी.
माधोपुर ग्राम के प्रथम क्षेत्र पंचायत सदस्य, पूर्व प्रधान संघ महामंत्री अरुण कुमार सिंह मुन्ना के पिता 65 वर्षीय बीर बहादुर सिंह का वाराणसी में इलाज के दौरान निधन हो गया.
रसड़ा विकास खण्ड के प्रमुख कक्ष में प्रधान संघ इकाई की बैठक बृहस्पतिवार को सम्पन्न हुई. बैठक में संगठन की मजबूती के साथ साथ प्रधानों का समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया.
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मंदा गांव के समीप बुधवार की रात्रि में मुखाबिर की सुचना पर स्वाट टीम एवं कोतवाली पुलिस ने छापेमारी कर पाच हजार के इनामी बदमाश को कट्टे के साथ धर दबोचा.
कोतवाली क्षेत्र कुरेम गांव में मंगलवार की रात्रि में गोरखपुर एवं रसड़ा कोतवाली पुलिस से संयुक्त रूप से छापेमारी कर गैंगरेप के आरोपी को धर दबोचा. आरोपी युवक का नाम मुनारिका पुत्र चन्द्र पति है.
आरपी मिशन कान्वेन्ट स्कूल के प्रांगण में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की तहसील इकाई की बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में 23 जनवरी को आजाद हिन्द फ़ौज के संस्थापक नेता जी सुभाष चन्द्र घोष की जयन्ती सन फ्लावर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में मनाने का निर्णय लिया गया
विधान सभा चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इसलिए मंगलवार को क्षेत्राधिकारी श्रीराम के नेतृत्व भारी संख्या में पुलिस बल ने नगर सहित ग्रामीण अचंलों में भ्रमण कर अमन चैन शांति का संदेश दिया.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.