गैंगरेप में नाकाम होने पर युवती संग मारपीट

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के छितौनी गांव स्थित रेलवे लाइन के समीप तीन युवको ने एक महिला को मार पीटकर बुधवार की रात में हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया.

स्पीड ब्रेकर पर बेकाबू हुई बाइक, महिला घायल

कोतवाली क्षेत्र के नगहर चट्टी स्थित स्पीड ब्रेकर के समीप बृहस्पतिवार की सुबह बाइक से गिर कर एक महिला गम्भीर रूप से घायल गयी.

चोरी के आरोपी को तमंचा समेत गिरफ्तार किया

पकवाइनार चौकी इंचार्ज रामानन्द राय ने बृहस्पतिवार को सरायभारती निवासी फुलमुहम्मद पुत्र मकसूद को कट्टा लेकर घुमते समय सरायभारती स्थित नर्सिंग पुलिया के समीप घर दबोचा.

धूमधाम से मनायी गई संत रविदास जयंती

सनफ्लावर पब्लिक स्कूल में संत रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक एनपी श्रीवास्तव ने संत रविदास के तैल चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय का माल्यापर्ण कर स्वागत

रसड़ा नगर के पुरानी मस्जिद स्थित गुलजार अहमद के आवास पर मुस्लिम समाज की बैठक हुई. जिसमें मुसलमानों ने एकमत से समाजवादी पार्टी को मत देने का निर्णय लिया.

अभी अभी रसड़ा में हुए हादसे में बाइक सवार दो युवकों ने दम तोड़ा

रसड़ा बलिया मार्ग पर चीनी मिल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आए बाइक सवार. इस हादसे में हजौली निवासी दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत. मंगलवार रात दस बजे के करीब हुआ हादसा.

जावेद अंसारी बसपा कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत

बसपा मुख्य जोनल कोऑर्डिनेटर मदन राम की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष संतोष राम ने जाम निवासी जावेद अंसारी को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि इनके मनोनयन से पार्टी के कार्यों में गतिशीलता आएगी.

अमहर चट्टी के पास अनियंत्रित कार टकराई, युवक घायल

रसड़ा-बलिया मार्ग पर अमहर चट्टी के समीप मंगलवार की सुबह सड़क के किनारे रखे ईंट से कार अनियन्त्रित होकर टकरा गई, जिसमें सवार एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया.

आग से राख हुईं तीन रिहायशी झोपड़ियां

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुर छितनहरा गांव में मंगलवार की दोपहर अचानक लगी आग से तीन रिहायशी झोपड़ियां जल कर कर राख हो गयी. इस आगलगी में पन्द्रह हजार नगदी समेत घरेलु सभी समान जल कर ख़ाक हो गए.

रसड़ा तहसील बार एसोसिएशन का निर्विरोध चुनाव तय

तहसील बार एसोसिएशन चुनाव में मंगलवार को सभी पदों पर केवल एक एक प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किए जाने से सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव तय है.

ढाई लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

रविवार को स्वाट व फेफना पुलिस ने सागरपाली के पास बोलेरो से चुनाव में वितरित करने जा रही चंडीगढ़ निर्मित 2.5 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद करने के साथ ही कोतवाली क्षेत्र निवासी चालक रमेश कुमार यादव पुत्र उमाशंकर यादव व श्रवण यादव पुत्र भृगु यादव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य तस्कर भागने में सफल रहा.

बोलेरो के धक्के से अधेड़ घायल

कोतवाली थाना क्षेत्र के रसड़ा-बलिया मार्ग स्थित संवरा चट्टी के पास शनिवार की रात सड़क पार कर रहे थाना क्षेत्र के लबकरा गांव निवासी हरिराम (45) को बोलेरो ने धक्का मार दिया.

भौतिक युग का अमोघ अस्त्र है विज्ञान : चन्द्रमा सिंह

सीबीएसई बोर्ड द्वारा संचालित स्थानीय सरोज रॉयल एकेडमी के सभागार में रविवार को विद्यालय के बाल वैज्ञानिकों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.

सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों से चौकीदारों में भुखमरी

आजादी के बाद से ही गांवों के सजग प्रहरी चौकीदार आज भी अति पिछड़े हैं एवं गुलामी की जीवन जीने को मजबूर हैं. उपर्युक्त उद्गार चौकीदार संगठन के प्रदेश मंत्री शारदा नन्द पासवान ने व्यक्त किया.

विकास सिंह ब्लाक कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सच्चिदानन्द तिवारी ने बैजलपुर निवासी विकास सिंह को कार्यवाहक ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया.

कोटवारी मोड़ पर खड़े ट्रक से भिड़ी कार, पांच जख्मी

रसड़ा क़स्बा के कोटवारी मोड स्थित त्रिपाठी चित्र मंदिर के समीप शनिवार की सुबह करीब 5 बजे ट्रक और कार की टक्कर हो गई. इस हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

शांतिपूर्ण मतदान के लिए बिल्थरारोड में फ्लैग मार्च

शान्तिपूर्ण मतदान के लिए शुक्रवार को केन्द्रीय पुलिस बल के जवानों ने सीओ रसड़ा श्रीराम व चौकी इंचार्ज सीयर संतोष यादव के नेतृत्व में सेना के जवानो नें फ्लैग मार्च किया.

घूरे की तर्ज पर राजनीतिक दलों छोटे कार्यकर्ताओं के दिन फिरे

विधान सभा चुनाव का बिगुल बजते ही पार्टी के छोटे कार्यकर्ताओ को मनाने का दौर चालू हो गया है. कल तक पार्टी में हासिए पर रहने वाले छोटे छोटे कार्यकर्ताओं की पूछ बढ़ गयी है.