कोतवाली क्षेत्र के रसड़ा – प्रधानपुर मार्ग स्थित फिरोजपुर ईट भट्ठा के समीप बुधवार की दोपहर समानों से लदी ट्रैक्टर अनियन्त्रित होकर पलट गयी. जिस पर सवार चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया.
भाजपा प्रत्याशी राम इकबाल सिंह के समर्थन में केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने डुमरी एवं अठिलापुरा में जनसभा कर केन्द्र की तरह प्रदेश में भी लोगों से भयमुक्त एवं गुंडाराज को समाप्त करने के लिये भाजपा सरकार बनाने का आह्वान किया.
रसड़ा नगर स्थित प्यारेलाल चौराहा से मंदा गांव मोड़ तक रेलवे प्रशासन का अतिक्रमण पर डण्डा चला. एक बार फिर गरीब दुकानदारों के झुग्गी झोपड़ियों को आरपीएफ पुलिस ने तोड़ दिया है.
रोडवेज बस अड्डा अपनी बदहाली पर आंसू बहाने पर विवश है. रोजवेज परिसर में सुविधाओं का टोटा है, वहीं परिसर में गंदगी का साम्राज्य स्वच्छ भारत मिशन भारत पर मुंह चिढ़ा रहा है. परिसर में स्थापित मात्र एक रूम है, जहां के कर्मचारी महोदय नदारद ही रहते हैं.
सन फ्लावर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शनिवार को मिनिस्ट्री आफ यूथ स्पोर्टस के तत्वावधान में न्यू इण्टर नेशनल आशियारा कराटे ऑर्गनाइजेशन नेशनल कराटे फेडरेशन इण्डिया का प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ हुआ.
रोशन शाह रोड स्थित दो दुकानदार बुधवार की देर शाम ग्राहक को लेकर आमने सामने आ गए. देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर हुए संघर्ष में आधे दर्जन लोग घायल हो गये.
गाजीपुर के थाना बरेसर के फत्तेसराय निवासी एक युवक ने गुरूवार की दोपहर कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया. सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया.
कोतवाली क्षेत्र के नागपुर स्थित ईंट भट्ठे पर कोयला तोड़ते समय बृहस्पतिवार की सुबह एक वृद्ध को सर्प ने डंस लिया. सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लाया गया
विधान सभा चुनाव का प्रचार प्रसार नामांकन के बाद धीरे धीरे जोर पकड़ने लगा है. इस बार के भी चुनाव ने वही पुराने योद्धाओ द्वारा चुनावी समर में एक दूसरे को पटखनी देने के लिये जोर आजमाइश शुरू हो गयी है.
सन फ्लावर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में कक्षा दसवीं व बारहवीं के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया. इस मौके पर कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया.
ब्रम्हाइन सती माई के मंदिर पर बुधवार को उप्र कताई मिल के मजदूर संघ के नेतृत्व में बंद श्रमिकों की बैठक सम्पन्न हुई. श्रमिकों ने भुगतान एवं मिल को न चलाये जाने पर आक्रोश जताते हुये निर्णय लिया की अगली बैठक में विधान सभा चुनाव पर निर्णय लिया जायेगा.
रसड़ा-मऊ मार्ग स्थित महतवार चट्टी के समीप मंगलवार की साम सड़क पर चुनाव प्रचार फ़िल्म देखते समय बोलेरो के धक्के से एक युवक घायल हो गया. घायल युवक को 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचाया गया.
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बलिया के सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त प्रेक्षक जिले में आ चुके हैं. विधानसभावार प्रेक्षकों से सम्बन्धित विधानसभा से जुड़ी समस्या या शिकायत उनके नम्बरों पर की जा सकती है. इसके अलावा इनके निवास स्थान पर मिलकर भी समस्या या शिकायत कर सकते हैं.
दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ महिला समेत दो लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया. वहां दोनों की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया.
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गये. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचाया गया. जहां इलाज के दौरान दो की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया.