नौरंगा में रंगे हाथ दबोचा गया लुटेरा, धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा

बैरिया थानान्तर्गत गंगापार नौरंगा गांव के निकट पीपा पुल के पास राहगीरों को लूट रहे लुटेरों के गिरोह के एक सदस्य को युवकों ने दो बाइकों समेत पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. वही तीन लुटेरे भागने में सफल हो गए.

चुनाव बहिष्कार पर अड़े नौरंगा के ग्रामीण – नरेंद्र मोदी सीधे करें बात या मनोज सिन्हा करें मुलाकात

363 बैरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गंगापार नौरंगा के ग्रामीण अपने मतदान बहिष्कार के निर्णय पर अड़े हुए हैं. बुधवार को गांव में मुनादी कराकर सभी ग्रामीणों को गांव के प्राथमिक विद्यालय पर इकट्ठा किया गया और चुनाव बहिष्कार के मुद्दे पर एक बार फिर से सब की राय मांगी गई.

अवैध रेत खनन पर तीन ट्रैक्टर व एक जेसीबी सीज

पुलिस ने सोमवार की रात करीब 12 बजे तिलापुर में अवैध रेत खनन के दौरान तीन ट्रैक्टर व एक जेसीबी को पकड़कर सीज कर खनन विभाग को सूचित कर दिया है.

प्रदेश में भाजपा सरकार बनी तो राज्यसभा में मिलेगी मजबूती – राधा मोहन

मंगलवार को क्षेत्र के झरकटहां गांव के बीज गोदाम प्रांगण में केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने बैरिया विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार सुरेन्द्र सिंह के समर्थन में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी से सबसे अधिक राज्यसभा सांसद बनते हैं.

क्या बैरिया वालों से खुन्नस के चलते इंटरसिटी का परिचालन बंद है

16 दिसंबर से ही 15111 अप व 15112 डाउन छपरा- वाराणसी इंटरसिटी ट्रेन बंद है. तब यह ट्रेन शीतलहर के चलते बंद की गई थी, लेकिन आज तक इसे फिर से चालू नहीं किया गया.

नंदगंज में ट्रेन में ही बेहोश हुए शिक्षक की वाराणसी में मौत

श्री सुदिष्ट बाबा इंटर कॉलेज सुदिष्टपुरी रानीगंज के शिक्षक संतोष लाल श्रीवास्तव का निधन हो गया है. श्रीवास्तव सोमवार को विद्यालय के कार्य से यूपी बोर्ड ऑफिस वाराणसी सारनाथ एक्सप्रेस से जा रहे थे.

आठ महीने से नहीं मिल रही तनख्वाह, सीने में दर्द के बाद शिक्षक की मौत

अमर शहीद श्री कौशल कुमार इंटर कालेज नारायणगढ़ में बुधवार को शोक सभा आयोजित कर विद्यालय के सहायक अध्यापक रामेश्वर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.

वोटरों की खामोशी प्रत्याशियों की नींद उड़ा रही है

प्रत्याशी, मतदाता, समर्थक, संबंध, आचरण, हनक, वोट कांट्रैक्टर, वोट कटवा सब पर भारी पड़ रहे हैं बैरिया विधानसभा क्षेत्र में साइलेंट वोटर. एक-एक कर आए ताबड़तोड़ चुनावो ने मानो बैरिया विधानसभा क्षेत्र के भोली-भाली मानसिकता वाले मतदाताओं का मन मिजाज सतर्कता में बदल दिया है.

मधुबनी में लगी आग में कई रिहाइशी झोपड़ियां जल कर राख

विकास खण्ड बैरिया के अंतर्गत मधुबनी में मंगलवार को लगभग 3 बजे लगी आग में उक्त गांव के संजय यादव, लछुमन यादव व मनोज यादव कि रिहायशी झोंपड़ियां जल गयी.

बहू के लिए धनबाद की पूर्व मेयर इंदू सिंह ने मोर्चा संभाला

363 बैरिया विधान सभा के चुनावी समर मे अपनी बहू आसानी सिंह के लिये बैरिया की पूर्व प्रमुख व धनबाद की पूर्व मेयर इन्दू सिंह ने मोर्चा सम्भाल लिया है.

सडक नहीं बनी तो वोट नहीं देेंगे नौ गांवों के लोग

बलिया-बैरिया राष्ट्रीय राजमार्ग के दक्षिण बसे नवका गांव, बबुरानी, जवही नई बस्ती, राजपुर-एकौना, नेम छपरा, बजरहा, उदवन छपरा, हँस नगर के ग्रामीणों ने बैठक की.

समारोह पूर्वक मनाया गया बैंक का 75 वां स्थापना दिवस

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के 75 वें स्थापना दिवस पर रविवार को बैरिया शाखा में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया.

भोलानाथ पांडेय ने अंचल को जिताने का आह्वान किया

कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव डॉ. भोलानाथ पांडेय ने कहा कि पहले भारत के एक प्रधानमंत्री थे, जो बोलते नहीं थे, काम करते थे. आज हमारे देश के ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो सिर्फ बोलते ही रहते हैं. बोलने का हर साधन इस्तेमाल किए, लेकिन तीन साल में कोई काम नहीं किया.

सरकारी दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार का खात्मा ही है सुरेंद्र सिंह का मुख्य एजेंडा

363 बैरिया विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्रनाथ सिंह ने रविवार को गंगा पांडेय का टोला, श्रीनगर, मून छपरा, चौबे छपरा, कंचनपुर, छेड़ी, पियरौटा आदि गांव में जाकर लोगों से वोट मांगा.

बैरिया की पहली महिला प्रत्याशी आसानी सिंह को चुनाव चिन्ह आरी मिला

363 बैरिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय व पहली बार महिला प्रत्याशी आसानी सिंह को चुनाव चिन्ह आरी मिला है. यही चुनाव चिन्ह आसानी सिंह को बीते पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी के तौर पर भी मिला था, तब उनकी शानदार जीत हुई थी.

बाइक पलटी, किशोरी समेत तीन जख्मी

राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर पांडेयपुर टेंगरही के बीच बाइक की चपेट में आऩे से एक किशोरी जख्मी हो गई. अनियंत्रित बाइक के पलटने पर उस पर सवार दो युवक भी चुटहिल हो गए.

किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज

बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी एक किशोरी द्वारा अपने ही गांव के धर्मेंद्र पासवान सहित चार लोगों के खिलाफ बहला फुसला कर भगाने बंधक बनाकर लगातार एक पखवारे दुष्कर्म करने सहित विभिन्न आरोपों में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है.

फायरिंग पीड़ित से मिले सांसद भरत सिंह व सुरेंद्र सिंह

भाजपा के बलिया सांसद भरत सिंह, बैरिया विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह व बिहार प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता संजय सिंह टाइगर शुक्रवार की शाम रानीगंज बाजार में राजीव कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह से जाकर मिले.

रानीगंज बाजार फायरिंग प्रकरण – आला पुलिस अधिकारी पड़ताल में जुटे

पुलिस ने मौका-ए-वारदात की गहनता से छानबीन की तथा जिन स्थानों से गोली चलाई जा सकती है, उन स्थानों पर भी लोगों से पूछताछ की.