ढाई लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

रविवार को स्वाट व फेफना पुलिस ने सागरपाली के पास बोलेरो से चुनाव में वितरित करने जा रही चंडीगढ़ निर्मित 2.5 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद करने के साथ ही कोतवाली क्षेत्र निवासी चालक रमेश कुमार यादव पुत्र उमाशंकर यादव व श्रवण यादव पुत्र भृगु यादव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य तस्कर भागने में सफल रहा.

हमारी सरकार का काम बोलता है – रामगोविंद

समाजवादी सरकार हर वर्ग हर जाति का ख्याल रखती है, सबको साथ लेकर चलती है. हमारी सरकार का काम बोलता है उक्त बातें बांसडीह विधानसभा सीट के विधायक व प्रदेश के पंचायती राज मंत्री राम गोविन्द चौधरी के है.

सुखपुरा के दो विद्यालयों को माध्यमिक शिक्षा परिषद की मान्यता मिली

कसबे के दो विद्यालयों के एक साथ माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद से इंटरमीडिएट की कला वर्ग एवं विज्ञानं वर्ग में मान्यता मिलने क्षेत्रीय लोगों में प्रसन्नता है.

एनसीसी कैडेट ने मतदाता जागरूकता रैली निकली

इंटर कॉलेज सुखपुरा में विगत 2 फरवरी से चल रहे नौ दिवसीय एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन रविवार को एनसीसी कैडेट ने मतदाता जागरूकता रैली निकली.

अंतर्जनपदीय दौड़ एवं क्रिकेट प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दम खम

रेवती नगर के उत्तर टोला पुल के पास स्थित मैदान में अंतर्जनपदीय दौड़ एवं क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रथम दिन दौड़ के आयोजन में क्षेत्र के युवाओं ने दम खम दिखाया.

हम है हिन्दुस्तानी नाटक का हुआ मंचन

नगवां गांव स्थित पासवान बस्ती में शुक्रवार की देर रात सरस्वती पूजन समारोह विसर्जन के अवसर पर नवयुवक मंगल दल के तत्वावधान में युवाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए.

कांटे के मुकाबले में टीम भरौली ने टीम महेन को हराया

अन्नू राय इंटरमीडिएट कॉलेज चौरा के प्रांगण में रविवार को फुटबाल मैच का फाइनल मुकाबला भरौली के न्यू हीरोज क्लब एवं महेन के नुसरत खा स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया.

बोलेरो के धक्के से अधेड़ घायल

कोतवाली थाना क्षेत्र के रसड़ा-बलिया मार्ग स्थित संवरा चट्टी के पास शनिवार की रात सड़क पार कर रहे थाना क्षेत्र के लबकरा गांव निवासी हरिराम (45) को बोलेरो ने धक्का मार दिया.

भौतिक युग का अमोघ अस्त्र है विज्ञान : चन्द्रमा सिंह

सीबीएसई बोर्ड द्वारा संचालित स्थानीय सरोज रॉयल एकेडमी के सभागार में रविवार को विद्यालय के बाल वैज्ञानिकों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.

बागी प्रवीण प्रकाश का बिल्थरारोड में गर्मजोशी से स्वागत

बीजेपी हाईकमान द्वारा इंजीनियर प्रवीण प्रकाश को टिकट नहीं दिए जाने पर बागी तेवर अपनाते हुए विधान सभा चुनाव में कूदे.

कोहरे के चलते पलटी इनोवा, नवविवाहिता की मौत

दुबहर थाना अंतर्गत हाईवे पर घोड़हरा चट्टी के आगे के मोड़ पर कोहरा के चलते शनिवार की देर रात एक इनोवा गाड़ी हाइवे के किनारे के खड्ड में जा गिरी. इनोवा पर सवार एक नवविवाहिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

हाईकोर्ट ने दिया खाली पदों को भरने का आदेश

हाईकोर्ट ने 16,448 सहायक अध्यापकों के भर्ती के मामले में इलाहाबाद और बलिया में खाली रह गए पदों पर नियुक्ति देने का शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है.

बलिया के सीआरपीएफ जवान को लाइबेरिया में शांति मेडल

यूनाइटेड नेशन मिशन के तहत शांति बहाली हेतु लाइबेरिया में तैनात क्षेत्र के रूद्रवार गांव निवासी सीआरपीएफ के जवान संजय कुमार गुप्त ने सम्मानित हो इलाके का मान बढ़ाया है.

द्वाबा के सियासी सन्नाटे को चीरती चीखें

363 बैरिया विधानसभा क्षेत्र के सियासत में भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक अफना दावेदार न घोषित करने का अड़ंगा लगा कर यहां के माहौल में एक अजीब सा सन्नाटा पैदा कर दिया है.

निर्दल चुनाव लड़ेंगे प्रवीण प्रकाश, बिल्थरारोड आज पहुंचेंगे

भाजपा नेता इंजीनियर प्रवीण प्रकाश ने पार्टी हाईकमान द्वारा टिकट न दिए जाने के बावजूद समर्थकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए निर्दल विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है.