रामदुलार राजभर ने चौपाल लगा सपा के पक्ष में मतदान की गुहार लगाई

अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रामदुलार राजभर ने शुक्रवार को बांसडीह विधान सभा के नारायणपुर, अछुई, गोपालनगर, धनौती, धनिधरा, बेरुआरबारी आदि जगहों पर सपा कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार रामगोविंद चौधरी के पक्ष में चौपाल लगाकर मतदान करने की अपील की.

अफजाल अंसारी आज सिकंदरपुर व बसारिकपुर में

बहुजन समाज पार्टी के कार्यालय पर आयोजित एक बैठक में प्रत्याशी राजनारायण यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 18 फरवरी दिन शनिवार को अफजाल अंसारी का आगमन होने जा रहा है.

खटंगी बाजार की दो दुकानों को खंगाल ले गए चोर

ग्राम खंटगी बाजार स्थित कपड़े और मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में दो दिन में दो दुकानों का ताला तोड़ चोरों ने हजारों का सामान व नगदी उड़ा लिया.

दीवाल के मलबे में दब कर दो बच्चे गंभीर रूप से घायल

बनहरा गांव में खेलते समय ध्वस्त दीवाल के मलबे में दब जाने से बालक व बालिका गंभीर रूप से घायल हो गए. इलाज हेतु दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

रसड़ा में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में फटी बैटरी, युवक घायल

रसड़ा नगर के स्टेशन रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में शुक्रवार की सुबह वहां रखी बैट्री के फटने से एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया.

फायरिंग पीड़ित से मिले सांसद भरत सिंह व सुरेंद्र सिंह

भाजपा के बलिया सांसद भरत सिंह, बैरिया विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह व बिहार प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता संजय सिंह टाइगर शुक्रवार की शाम रानीगंज बाजार में राजीव कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह से जाकर मिले.

रानीगंज बाजार फायरिंग प्रकरण – आला पुलिस अधिकारी पड़ताल में जुटे

पुलिस ने मौका-ए-वारदात की गहनता से छानबीन की तथा जिन स्थानों से गोली चलाई जा सकती है, उन स्थानों पर भी लोगों से पूछताछ की.

स्कार्पियों ने ली अधेड़ की जान, वैगनार पलटी, बहन-पत्नी समेत युवक घायल

बलिया मार्ग पर पटपर गांव के समीप गुरुवार को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई. कोठिया-मोहम्मदपुर चट्टी के बीच अंधे मोड़ पर तेज रफ़्तार वैगनार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी. इससे वाहन सवार तीन लोग घायल हो गए.

आधी आबादी के दिलों में स्थान बनाने में जुटी आशनी सिंह

363 बैरिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय किंतु इकलौती महिला प्रत्याशी आशनी सिंह आधी आबादी के दिलों में जगह बनाने की कवायद तेज कर दी हैं.

किसी शिक्षक को मिलेगा ताज या निर्दल करेगा बैरिया पर राज

बैरिया विधानसभा चुनाव में इस बार सभी प्रमुख पार्टियों ने शिक्षकों को ही मैदान में उतारा है. सपा-कांग्रेस गठबंधन हो या भाजपा और बसपा. तीनों दलों ने शिक्षक उम्‍मीदवार ही मैदान में भेजे हैं.

एसडीएम से मिले व्यापारी, सड़क पुनर्निर्माण की गुहार

व्यापार मंडल एवं सिकंदरपुर चौराहे से लेकर बाजार मार्ग के दोनों पटरियों के तरफ स्थित दुकानदारों ने डॉ. उमेशचंद्र के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर अनिल चतुर्वेदी से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा.

रानीगंज बाजार में इंटर कॉलेज जमालपुर के लिपिक पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

बैरिया थानांतर्गत रानीगंज बाजार में शुक्रवार को अहल ए सुबह इंटर कॉलेज जमालपुर के लिपिक राजू सिंह के मकान पर किसी ने दूर से गोली चलाई. बेसिन में हाथ धोकर गुजर रहे राजू सिंह बाल बाल बचे.

बुढ़वा शिव मंदिर से सोलर लाइट की बैटरी चोरी

कस्बा के बुढ़वा शिव मन्दिर परिसर मे लगे सोलर लाईट की बैटरी चोर चुरा ले गए. बुधवार की रात मन्दिर परिसर से बैटरी चोरी की घटना से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है. मन्दिर व्यवस्थापक ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है.

हफ्ते भर से फुंका पड़ा है कुम्हीया गांव का ट्रांसफ़ॉर्मर

कुम्हीया गांव का ट्रांसफॉर्मर बीते एक सप्ताह से जल गया है. जिससे ग्रामीण परेशान हैं. गांव के संजय उपाध्याय ने बताया कि इसकी सूचना अधिकारियों तक पहुंचा दी गई है.

चुनाव – 240 माइक्रो आब्जवर्स को दी गयी ट्रेनिंग

विकास भवन सभागार में विधानसभा चुनाव 2017 के लिए लगाये गये माइक्रो आब्जर्वरों की प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन तीन पालियों में कुल 240 माइक्रो आब्जवर्स को ट्रेनिंग दी गयी.

ईवीएम व वीवी पैट का द्वितीय रैण्डमाइजेशन 19 को

विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2017 के प्रयोगार्थ इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों तथा वीवी पैट का द्वितीय रैण्डमाइजेशन 19 फरवरी, 2017 को अपरान्ह 12ः30 बजे विकास भवन में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी द्वारा प्रेक्षक की उपस्थिति में सम्पन्न किया जायेगा.

आलिया स्तर के मदरसों की मान्यता की प्रमाणित प्रति जमा करें

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने जनपद के समस्त अनुदानित एवं गैर अनुदानित मदरसों को सूचित करते हुए कहा है कि वे अपने-अपने आलिया स्तर के मदरसों की मान्यता की प्रमाणित प्रति कार्यालय में तीन दिन के अन्दर उपलब्ध करा दे ताकि शासन को अविलम्ब प्रेषित की जा सके.