मोबाइल पर एटीएम नंबर पता कर उड़ा दिए 8,980 रुपये

बैंक अधिकारी बन खाते को आधार से जोड़ने के लिए फोन कर एटीएम का नंबर लेकर एक ही दिन में खाते से 8,980 रुपये उड़ा दिए. पीड़ित ने इसकी सूचना बैंक मैनेजर व पुलिस को दे दी है.

मतदान केन्द्र से दो सौ मीटर दूर ही वाहन रहेंगे – डीआईजी

विधान सभा चुनाव को देखते आजमगढ़ मंडल के डीआईजी उदय शंकर जायसवाल ने समीक्षा के दौरान पत्रकार वार्ता में बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए गड़बड़ी फैलाने वालो पर विशेष नजर रखी जायेगी.

रसड़ा में राम इकबाल सिंह के समर्थन में सभा आज

रामलीला मैदान में केन्द्रीय मंत्री मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय, केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति सहित सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर एक आमजन सभा को 11 बजे दिन में शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी राम इकबाल सिंह के समर्थन में आम सभा करेंगे.

रसड़ा में बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए जगाया अलख

सन फ्लावर पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने गुरुवार को नगर में मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर लोगो शत प्रतिशत मतदान करने के लिये जागरूक किया.

बाबा रामदेव के योगा को विश्व के 190 देशों में मान्यता मिली – नायडू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में विश्व में भारत की एक अलग पहचान बनी है. उन कार्यों का ही फल है कि आज पूरा विश्व मोदी मोदी कर रहा है.

हम जुमले और चुटकुले की राजनीति नहीं करते – नायडू

जब तक दिल्ली सरकार से लेकर के तहसील क्षेत्र को एक साथ नहीं जोड़ा जाएगा, तब तक ग्रामीण इलाकों का विकास नहीं हो सकता है. उक्त बातें केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने बृहस्पतिवार को संजय यादव के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में कहा.

सिताबदियारा में आस्‍था केंद्र सेवादास का शिव मंदिर

कभी सिताबदियारा में ऐसे ही एक महान संत का पदापर्ण हुआ, जिनके बदौलत यहां सेवा दास शिव मंदिर की स्‍थापना संभव हो सकी. महाशिव रात्रि पर वही शिव मंदिर संपूर्ण सिताबदियारा वासियों के लिए आस्‍था का केंद्र बन जाता है.

केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिना संजय यादव के लिए मांगे वोट

केन्द्र में भाजपा की सरकार बनते ही देश में विकास हुआ है. प्रधानमंत्री मोदी कहते है कि वह प्रधानमंत्री नहीं, प्रधान सेवक हैं. उक्त बातें केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने खेजूरी मे सिकन्दरपुर भाजपा प्रत्याशी संजय यादव के समर्थन में एक चुनावी जन सभा को सम्बोधित करते हुए कही.

नवानगर की सीडीपीओ रही पुष्पा सिंह के खिलाफ रिपोर्ट

सूचना आयुक्त लखनऊ के निर्देश पर सिकन्दरपुर पुलिस ने नवानगर ब्लाक की तत्कालीन बाल विकास परियोजना अधिकारी पुष्पा सिंह के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया.

चुनाव बहिष्कार पर अड़े नौरंगा के ग्रामीण – नरेंद्र मोदी सीधे करें बात या मनोज सिन्हा करें मुलाकात

363 बैरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गंगापार नौरंगा के ग्रामीण अपने मतदान बहिष्कार के निर्णय पर अड़े हुए हैं. बुधवार को गांव में मुनादी कराकर सभी ग्रामीणों को गांव के प्राथमिक विद्यालय पर इकट्ठा किया गया और चुनाव बहिष्कार के मुद्दे पर एक बार फिर से सब की राय मांगी गई.

उतरावं जच्चा बच्चा केंद्र की छत धराशायी, दो युवक जख्मी

करीमुद्दीन पुर थानान्तर्गत उतरांव गांव में स्थित जर्जर जच्चा बच्चा केन्द्र से लोहे की सरिया निकालते समय अचानक छत के धराशायी हो जाने से राजेश गुप्ता (19) पुत्र अशोक गुप्ता और सरोज कुशवाहा (18) पुत्र बब्बन कुशवाहा दब गये.

रेवती में संजय सिंह व पुलिस के बीच तकरार

सुभासपा के बागी तथा भारतीय जन क्रांति दल प्रत्याशी संजय सिंह ने रेवती नगर भ्रमण किया. इस दौरान जब वे रेवती थाने के निकट पहुंचे तो एसओ शशिमौली पांडेय ने जुलूस को रोककर परमिशन के कागजात मांगे.

अवैध रेत खनन पर तीन ट्रैक्टर व एक जेसीबी सीज

पुलिस ने सोमवार की रात करीब 12 बजे तिलापुर में अवैध रेत खनन के दौरान तीन ट्रैक्टर व एक जेसीबी को पकड़कर सीज कर खनन विभाग को सूचित कर दिया है.

शिक्षक व प्राचार्य के बीच तू तू मैं मैं, छात्रों ने की जमकर नारेबाजी

पकवाइनार स्थित बाबा राम दल स्मारक पीजी कॉलेज के आक्रोशित छात्र छात्राओं ने बलिया-मऊ मार्ग जाम कर दिया. लगभग एक घंटे तक चले जाम के दौरान छात्र छात्राओं ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

अंग्रेजों के पिछलग्गू आज देशभक्ति की बात कर रहे – अरुण

प्रदेश के पंचायती राज मंत्री रामगोविंद चौधरी के पक्ष में राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को बांसडीह के विभिन्न वार्डों में चौपाल के माध्यम से समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की.

धनि ए विधाता, धनि बा लेखनी, धनि बा रचना तोहार

बुधवार के दिन गोपाल जी स्नाकोत्तर महाविद्यालय रेवती में आयोजित 13 वां वार्षिकोत्सव छात्र, छात्राओं के नाम रहा. कार्यक्रम की शुरुआत जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के कुलपति प्रो. योगेन्द्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया.

प्रदेश में भाजपा सरकार बनी तो राज्यसभा में मिलेगी मजबूती – राधा मोहन

मंगलवार को क्षेत्र के झरकटहां गांव के बीज गोदाम प्रांगण में केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने बैरिया विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार सुरेन्द्र सिंह के समर्थन में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी से सबसे अधिक राज्यसभा सांसद बनते हैं.

फिरोजपुर में अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, ड्राइवर गंभीर

कोतवाली क्षेत्र के रसड़ा – प्रधानपुर मार्ग स्थित फिरोजपुर ईट भट्ठा के समीप बुधवार की दोपहर समानों से लदी ट्रैक्टर अनियन्त्रित होकर पलट गयी. जिस पर सवार चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया.

डुमरी व अठिलापुरा में जनसभा कर रामइकबाल को जिताने का आह्वान

भाजपा प्रत्याशी राम इकबाल सिंह के समर्थन में केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने डुमरी एवं अठिलापुरा में जनसभा कर केन्द्र की तरह प्रदेश में भी लोगों से भयमुक्त एवं गुंडाराज को समाप्त करने के लिये भाजपा सरकार बनाने का आह्वान किया.