जनता अब जुमले व झूठे वादे के झांसे में नहीं आने वाली – धर्मेंद्र यादव

शिवपुर दियर नई बस्ती बयासी स्थित बाज़ार में समाजवादी पार्टी के नेता एवं सांसद धर्मेंद्र यादव मंगलवार को चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा एवं बसपा पर खूब बरसे.

व्यापारी भाई को जिताइए, नहीं तो व्यापारियों का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा – आजम खां

सपा उम्मीदवार लक्ष्मण गुप्त के समर्थन में प्रचार करने आए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा कि भाजपा की एक सांसद साध्वी हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे के बारे में जो बयान देती हैं, वह कोई साध्वी नहीं हो सकती.

नारायणगढ़, दुर्जनपुर के इर्द गिर्द फैले गैस का प्रभाव घटा, लोगों ने ली राहत की सांस

नारायणगढ़, दुर्जनपुर आदि गांवों में फैले गैस का प्रभाव आरंभ होने के डेढ़ घंटे बाद से क्रमश: कम होता जा रहा है.

रेवती के गांव में आग से कई घर तबाह

रेवती थाना क्षेत्र के छपरा सारिब स्थित चौहान के डेरा पर बीती रात अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन लोगों की दो झोपड़ियां एवं एक खोप अनाज सहित जल कर खाक हो गया.

राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता

राष्ट्रीय सेवा योजना द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति महाविद्यालय के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन राजमुनि राम पूजन संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को हुआ.

भोजापुर, जमालपुर, मधुबनी, नारायणगढ़ में घर घर पहुंची आशनि सिंह

विधानसभा क्षेत्र से पहली इकलौती महिला प्रत्याशी आशनि सिंह के चुनाव प्रचार का ढंग सबसे अलग है. गांवों में जनसंपर्क के दौरान जहां वह सीधे घरों में जाकर महिलाओं, युवतियों से मिलकर उन्हें उनके मतों का महत्व समझा कर अपने पक्ष में आरी चुनाव चिन्ह के सामने वोट करने की गुजारिश कर रही हैं.

पियरौटा, दयाछपरा, तालिबपुर, कर्णछपरा गांवों में घर घर पहुंचे सुरेंद्र सिंह

पीएन इंटर कॉलेज दुबे छपरा के सहायक अध्यापक और आरएसएस के पूर्व जिला कार्यवाह भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र नाथ सिंह द्वाबा के गांव में मास्टर साहब के नाम से पहचाने जाते हैं. इनका गांवों में जबरदस्त ढंग से स्वागत किया जा रहा है.

बैरिया के कई गांवों में विषाक्त गैस फैलने का अंदेशा, दुर्गंध फैलता ही जा रहा

दुर्जनपुर, देवी चौधरी के हाता, दुखहरण गिरी के मठिया, मधुबनी, सुरेमनपुर, हेमंतपुर,नारायणगढ़ आदि आस-पास के सटे गांवों में शाम 6:30 बजे के लगभग से एक विषाक्त गैस का दुर्गंध पूरे वातावरण में फैल चुका है. यह दुर्गंध धीरे-धीरे और भी गांवों की तरफ बढ़ रहा है.

चिलकहर में भी गूंजा – आधी रोटी खाएंगे, मतदान करने जाएंगे

डोस युवा संसद कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान पर सोमवार को चिलकहर क्षेत्र में भी जागरूकता रैलियों व शपथ ग्रहण की धूम रही.

यादव समाज के मन सम्मान को आंच नहीं आने दूंगा – घूरा राम

बिल्थरारोड नगर के मधुबन मार्ग स्थित शहीद जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में यादव युवा मंच समाज सेवी संस्थान की एक बैठक सोमवार को आयोजित की गयी.

राजभर समाज के लिए परीक्षा की घड़ी – ओमप्रकाश राजभर

सुभासपा(सुहलदेव) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सपा व बसपा के शासनकाल में प्रदेश का काफी नुकसान हुआ है. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रदेश में विकास का दावा तो कर रहे हैं जबकि धरातल पर कुछ और ही है.

water

आखिर पीने का पानी कब बनेगा चुनावी मुद्दा

363 बैरिया विधानसभा क्षेत्र में लगभग सभी प्रत्याशी अपने अपने स्तर व सोच के मुताबिक विधानसभा क्षेत्र में जड़ जमा चुकी समस्याओं के बारे में बताकर उसका समाधान कराने का दावा ठोक रहे हैं और वोट माग रहे हैं.

रानीगंज बाजार में सास-बहू, मगर नो सस्पेंस

विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी आशनि सिंह और उनकी सास धनबाद की पूर्व मेयर इंदू सिंह सोमवार को विधानसभा क्षेत्र कि राजनीतिक राजधानी कहे जाने वाले रानीगंज बाजार में एक- एक व्यापारियों से मिलकर वोट मांगी.

डेहरी गांव में अगलगी में चार मवेशी झुलस कर मरे

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के डेहरी गांव में रविवार की रात्रि चूल्हे की निकली चिंगारी से एक झोपड़ी में आग लग गयी. सूचना पर फायर ब्रिगेड एवं ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक झोपड़ी में बंधी चार गायें जल कर मर गयी.

नुक्कड़ नाटक के जरिए सन फ्लावर के बच्चों ने जगाई अलख

सन फ्लावर पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने क्षेत्र में मतदाता जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया.

मंगल को राजनाथ रसड़ा में, पहली को लालू प्रसाद सिकंदरपुर में

रसड़ा के रामलीला मैदान में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा प्रत्याशी रामइकबाल सिंह के समर्थन में मंगलवार को 12 बजे दिन में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे.

बिजली के खंभे से दब कर एक की मौत, दूसरा गंभीर

फेफना थाना अन्तर्गत चिलकहर गांव के समीप रविवार की भोर में बिजली के खम्भे पर चढ़ कर ग्यारह हजार हाई टेंशन पावर की तार काटते समय पोल के अचानक गिरने से एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.

रेखहा चट्टी पर बोलेरो की चपेट में आए साइकिल सवार की मौत

रसड़ा – बलिया मार्ग स्थित रेखहा चट्टी पर सोमवार को बोलेरो की धक्के से साइकिल सवार अधेड़ की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. वहीं बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया.

मऊ की टीम ने 5-0 से ट्रॉफी पर कब्जा जमााया

शेरे हिन्द स्पोर्टिंग क्लब शेर द्वारा स्व. ठाकुर जगन्नाथ सिंह प्राइज मनी फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को एमएस अदरी मऊ और स्टार स्पोर्ट्स बलिया के बीच खेला गया. जिसमें एमएस अदरी मऊ की टीम टॉस जीत कर निर्धारित समय में 5-0 से ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमा लिया.