हाईटेंशन तार की चपेट में आए किशोर की मौत

उभांव थाना क्षेत्र टगुनिया गांव में शनिवार की सुबह लगभग 9 बजे हाईटेंशन तार के चपेट में आने से एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस सीएचसी सीयर पहुंचकर युवक के शव को लेकर पोस्टमॉर्टम हॉउस बलिया भेज दिया.

गड़हांचल में कड़ी धूप भी मतदाताओं को नहीं डिगा सका

गड़हांचल क्षेत्र में शनिवार को विधान सभा का चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया. इस क्षेत्र में कहीं किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नही हुई.

बैरिया में मतदान 55.16%, मगर महिला-बुजुर्ग वोटरों की भीड़ दिखी

विधानसभा क्षेत्र के कुल 189 मतदान केंद्रों के 383 मतदेय स्थलों में से 382 मतदेय केंद्रों पर कुल 55.16 प्रतिशत मतदान हुआ. विधानसभा क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण समाप्त होने पर शासन प्रशासन ने राहत की सांस ली.

परसिया गांव में ईवीएम का साइकिल वाला बटन जब नखरा करने लगा

विधानसभा चुनाव सुखपुरा व रेवती नगर सहित क्षेत्र में शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ. थानाध्यक्ष शशिमौलि पाण्डेय के नेतृत्व में पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ पुलिसिंग व्यवस्था चुस्त रही.

ईवीएम में छिटपुट प्रॉब्लम, मगर शांति व्यवस्था बरकरार रही बांसडीह में

बांसडीह व उसके आसपास के क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. सुबह से ही लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए लाइन में लग गये.

रसड़ा में शांतिपूर्ण ढंग से निपट गया चुनाव

चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया. नगर के कोतवाली के समीप समर्थकों द्वारा नारेबाजी करने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर समर्थकों को खदेड़ा.

रसड़ा में बसपा समर्थकों पर हमला, युवक कुएं में गिरा

रसड़ा – बलिया मार्ग स्थित नगर के पानी टंकी मोड़ के समीप शुकवार की देर रात्रि बसपा समर्थकों पर विरोधियों द्वारा ईंट पत्थर से हमला बोलकर एक गाडी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया.

रसड़ा हॉस्पिटल कॉम्प्लेक्स की दुकानों में लगी आग

रसड़ा नगर के हॉस्पिटल कॉम्प्लेक्स के तीन मंजिला की दुकानों में शनिवार की दोपहर विद्युत शार्ट शर्किट से आग लग गयी. आग की खबरें सुन दुकानदार अपने अपने दुकानों के समान बाहर फेंकने लगे. कॉम्प्लेक्स में अफरातफरी का माहौल कायम रहा.

दोपहर बाद तीन बजे तक बलिया जिले में 49.27 % मतदान

विधानसभा फेफना के बोडिया बूथ संख्या 97 पर दोपहर 3 बजे तक 66 प्रतिशत मतदान की सूचना है. जबकि सिकन्दरपुर में 50 फीसदी वोट पड़ चुके हैं. बैरिया विधानसभा के गंगा पार नौरंगा में मतदेय संख्या 152 पर मतदान का बहिष्कार जारी है.

चकगिरधर मिल्की के ग्राम प्रधान जगन्नाथ प्रसाद का निधन

चकगिरधर मिल्की के ग्राम प्रधान जगन्नाथ प्रसाद का गुरुवार को हृदयगति रुकने से निधन हो गया. वह लगभग 70 वर्ष के थे. बुधवार को दोपहर में उन्हें सीने में दर्द हुआ था.

EVM से छेड़छाड़ के आरोप पर हटाए गए पीठासीन अधिकारी

जिले में तेजी से बढ़ रहा है मतदान प्रतिशत. बूथों पर लगी लंबी लाइन, शांतिपूर्ण हो रहा मतदान. बलिया के सात विधानसभा क्षेत्रों में तेजी से मत डाले जा रहे हैं. सिकंदरपुर प्रतिनिधि के मुताबिक बूथ सं.164 बनहरा के पीठासीन अधिकारी को हटाया गया. उन पर ईवीएम में छेड़खानी का आरोप है. इसी तरह बूथ नंबर 47, 131, 132 पर बवाल की सूचना पर पुलिस पहुंची है.

सहतवार में कपड़े की दुकान में लगी आग

सहतवार नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 9 में शनिवार को दिन में 11 बजे के करीब कपड़े की दुकान में बिजली के शार्टसर्किट से अचानक लगी आग से आठ हजार नगदी सहित लाखों के कपड़े जल कर राख हो गए.

दोपहर 01 बजे तक बलिया जिले में 38.37 फीसदी मतदान

बलिया नगर विधान सभा के माल्देपुर बूथ से नदारद बीएलओ सुदामा प्रसाद को डीएम ने सस्पेंड करने का दिया आदेश. बिल्थरारोड के उभांव थाना क्षेत्र के टंगुनिया गांव में टेंट खोलते समय लोहे के खम्भे में करेंट प्रवाहित होने से 17 वर्षीय किशोर बिट्टू की मौत. बिल्थरारोड विस के इंदौली मलकौली गांव में इवीएम में खराबी के चलते बूथ संख्या 114 पर 7 से 8 बजे तक रूका रहा मतदान.

बैरिया में सुबह 8 बजे तक 13 प्रतिशत मतदान

बैरिया विधानसभा क्षेत्र में सुबह 8 बजे तक 13 प्रतिशत मतदान हुआ. चुनाव आयोग द्वारा घोषित हर मतदाता के घर बीएलओ और संबंधित माध्यमों के द्वारा मतदाता पर्ची पहुंचवा दी जाएगी. यह निर्देश क्षेत्र में असफल रहा.

रवानगी स्थल पर भी कर्मचारियों को दी गई मतदान प्रक्रिया की जानकारी

विधानसभा चुनाव में लगे पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी किसी मतदान प्रक्रिया की जानकारी से वंचित रह गए हों, उनके लिए पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पर भी प्रशिक्षण के लिए एक टेबल लगाया गया था.

विकास भवन में कन्ट्रोल रूम स्थापित

विधानसभा चुनाव के दिन पीडीएमएस (पोल डे मानिटरिंग सिस्टम) के माध्यम से सभी बूथों के पीठासीन अधिकारियों से समय-समय पर सूचना प्राप्त करने एवं वेबकॉस्टिंग से प्रसारण का निरीक्षण एवं व्यवस्थाओं की जानकारी के लिए विकास भवन में एक कन्ट्रोल रूम बनाया गया है.

संदिग्‍ध हालात में मिली बाइक ने पुलिस को उलझाया

यूपी-बिहार की सीमा पर मांझी में स्थित जयप्रभा सेतु पर गुरुवार को दिन के दो बजे के करीब एक लवारिस बाइक खड़ी मिली है, जिसे बिहार की मांझी पुलिस ने अपने कब्‍जे में ले लिया है.

मतदाता हस्ताक्षर अभियान में हजारों ने की भागीदारी

समाजसेवी संस्था ‘छात्र सहायता समिति‘ द्वारा मतदाता जागरूकता के तहत हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर आम लोगों से हस्ताक्षर के द्वारा लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया. इसका शुभारम्भ बलिया रेलवे स्टेशन से हुआ.

चुनाव बहिष्कार का निर्णय वापस, गंगा पार के लोग करेंगे मतदान

363 बैरिया विधान सभा के गंगा उस पार नौरंगा, चक्की नौरंगा, भुवाल छपरा व जई छपरा के डेरा कुल तीस हजार की आबादी व बीस हजार मतदाताओं ने गुरुवार को चुनाव बहिष्कार के निर्णय को वापस लेते हुए मतदान में भाग लेने का निर्णय लिया है.