कृषि उद्यमी स्वावलम्बन योजनान्तर्गत लाभार्थियों का चयन आज

कृषि उद्यमी स्वावलम्बन योजनान्तर्गत लाभार्थियों के चयन हेतु बैठक/साक्षात्कार उप कृषि निदेशक के कार्यालय, कृषि भवन के सभागार में 09 मार्च को पूर्वान्ह 12 बजे से किया जायेगा. यह जानकारी उप कृषि निदेशक टीपी शाही ने दी है.

मतगणना कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण 10 को

विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए लगाए गए कर्मियों का दूसरा प्रशिक्षण 10 मार्च दिन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में होगा. सीडीओ संतोष कुमार ने बताया कि शुक्रवार को ही अलग-अलग निर्धारित समय पर मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, मतगणना माइक्रो आब्जर्वर व मतगणना चतुर्थ सहायकों का प्रशिक्षण होगा.

“कोख में ना मारो बाबुल, बेटी हूं तुम्हारी”

मां त्रिपुरसुन्दरी सेवा संस्थान रानीगंज के तत्वावधान में बुधवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया.

होली का त्यौहार सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाएं

बुधवार को रेवती थाना प्रांगण में होली के मद्देनजर शांति समिति की बैठक एसडीम बांसडीह राधेश्याम पाठक एवं एसडीएम बैरिया अखिलेश मिश्र के संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई.

हड़ियां कला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट

मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के हड़ियां कला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में छह पुरुष-महिलाएं घायल हो गईं. स्थानीय सीएचसी पर घायलों का उपचार करवाया गया. जहां से गंभीर चार लोग को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया.

काजीपुर में दो भाइयों में जमकर चले लाठी-डंडे

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में दो भाइयों के आपसी विवाद में जमकर चले लाठी डंडों में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंचे सिकंदरपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने दोनों को हिरासत में ले पूछताछ शुरू कर दिया है.

स्कार्पियो की चपेट में आया युवक घायल, गंभीर

सुखपुरा- गड़वार मार्ग पर भलुही मोड़ के पास मोटरसाइकिल सवार युवक को स्कार्पियो ने टक्कर मार दिया. इस हादसे में युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया. स्कार्पियो सवार लोगों ने उसे कस्बा स्थित एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया. वहां इलाज के दौरान वे लोग गाड़ी लेकर भाग गए.

भरौली में भी तेवर दिखा रहा मुहम्मदाबाद का चुनावी तपिश

छठे चरण के चुनाव के समापन के बाद जनपद मुख्यालय से लगभग तीस किलोमीटर दूर स्थित बिहार एवं गाजीपुर के बॉर्डर पर भरौली ग्राम सभा में चुनावी माहौल जस का तस है.

साफ-सफाई, पानी-बिजली पर जोर, नहीं मंजूर है मगर डीजे का शोर

होली के त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की एक बैठक स्थानीय पुलिस चौकी के प्रांगण में हुई. इसमें त्योहार के अवसर पर नगर में साफ-सफाई बिजली व पानी की उपलब्धता के बारे में चर्चा कर त्यौहार को आपसी सहयोग से सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया.

स्वामीनाथ सिंह सुरेंद्र महाविद्यालय महाथापार में प्रवेश पत्र उपलब्ध

स्वामीनाथ सिंह सुरेंद्र महाविद्यालय महाथापार के बीए प्रथम द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्र छात्राओं का परीक्षा प्रवेश पत्र महाविद्यालय पर उपलब्ध हो गया है

सिकंदरपुर में ‘दुबेछपरा रिंग बांध कांड’ के मंचन की तैयारी!

आदमपुर गांव से सीसोटार व लीलकर की सीमा तक निर्मित जर्जर रिंग बंधा के मरम्मत की मांग जोर पकड़ती जा रही है. सीसोटार, बसारिकपुर, मोहम्मदपुर सहित अन्य गांवों के लोगों ने चेतावनी दिया है कि यदि बरसात के पूर्व बंधा का समुचित मरम्मत नहीं कराया गया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा.

जनाधिकार समिति ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

जनाधिकार समिति बलिया के तत्वावधान में राष्ट्रवादी विचार धारा के पोषक सैकड़ों कार्यकर्ता मंगलवार को कलेक्ट्रेट, बलिया के परिसर में उपस्थित होकर नक्सली गतविधियों के विरोध में आक्रोश व्यक्त करते हुए एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को इस आशय के साथ प्रेषित किया कि राष्ट्र विरोधी केरल सरकार पर कार्रवाई की जाए.

सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने की कवायद

उपजिलाधिकारी बांसडीह राधेश्याम पाठक की अध्यक्षता में बांसडीह कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई. बैठक में उपजिलाधिकारी राधेश्याम पाठक ने कहा कि होली आपसी सौहार्द का भाईचारे का त्यौहार है. आपस में सामंजस्य बनाकर होली माननी चाहिए.

बोर्ड परीक्षा को लेकर अभिभावक, बच्चे हलकान

होली पर्व व इस पर्व के ठीक बाद यूपी बोर्ड कर परीक्षा शुरू होने को लेकर अभिभावकों छात्र, छात्राओं की चिंता खासी बढ़ गयी है. बताते चलें कि पढ़ायी लिखायी के ऐन मौके पर चुनाव के आ जाने से परीक्षार्थियों को वैसे भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

देवस्थली विद्यापीठ के प्रबंधक कृपाशंकर सिंह को पत्नी शोक

देवस्थली विद्यापीठ देवस्थली के प्रबंधक कृपाशंकर सिंह की पत्नी जानकी सिंह (70) का मंगलवार की सुबह उपचार के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया. वे कुछ दिनों से बीमार चल रही थी. यह दुःखद समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी.

जोड़ियां स्वर्ग में ही नहीं, बैरिया तहसील में भी बनती हैं

बैरिया तहसील के दुर्गा मन्दिर में सोमवार की देर शाम मध्य प्रदेश के युवक ने बलिया की बेटी के साथ शादी रचाई. उप निबन्धक कार्यालय में शादी का पंजीकरण नहीं होने की दशा में अधिवक्ताओं व गणमान्य लोगों की मौजूगी में शादी पर मुहर लगी.

रेवती के बाद अब बांसडीह में दुकानों में लगाई आग

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बांसडीह, नगर पंचायत के बड़ी बाजार स्थित प्राथमिक स्कूल के पास कपडा धोने वाले की गुमटी में अराजक तत्वों ने आग लगा दी, जिससे उसमें रखे कपड़े और अन्य चीजें जल गईं.

जीत-हार के साथ मंत्री बनने के भी हो रहे दावे

जैसे-जैसे मतगणना की तिथि नजदीक आ रही है, रसड़ा विधानसभा क्षेत्र में चारों तरफ जीत हार को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म तो है ही वहीं दूसरी तरफ सपा, बसपा व भाजपा के सिपहसालार अपने-अपने प्रत्याशियों के जीत तो जीत हारने के बाद भी उनके मंत्री बनने का दावा कर रहे हैं.

सावधान, होली में मिठाई के नाम पर जहर परोसने की तैयारी है

होली मिलावट का जहर आपकी त्यौहार की खुशियों में खलल डाल सकता है वैसे भी त्योहारों पर तरह-तरह के व्यंजन बनाये जाते हैं और होली मिलन घर आने वाले लोगो का स्वगात भी अबीर गुलाल और मिठाइयों के साथ किया जाता है.

इधर पत्नी के वियोग में जान दे दी, उधर पति से झगड़ कर खुदकुशी कर ली

बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के अतरौली करमौता गांव में पत्नी के वियोग में सोमवार को फूलबदन (26) ने विषाक्त पदार्थ खा लिया. इससे उसकी मौत हो गई. इसी क्रम में गाजीपुर में पति से झगड़ा होने पर रविवार की रात पत्नी ने घर के बाहर पेड़ से लटककर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली.