हस्ताक्षर कर यूपी में शराब बंदी मुहिम का हिस्सा बनीं महिलाएं

विनायक सामाजिक महिला सेवा संस्थान बलिया की ओर से प्रबंधक/सचिव संध्या पाण्डेय व संस्था सदस्यों तथा अन्य सैकड़ों महिलाओं ने यूपी में भी शराब बंद करवाने के लिए एक हस्ताक्षर अभियान नारायणी टाकिज, भृगु आश्रम, बलिया से चलाया

हजरत रोशन शाह बाबा का 157वां सालाना उर्स मुबारक

हजरत रोशन शाह बाबा का 157वां सालाना उर्स मुबारक का गागर एवं चादर का जुलूस निकाला गया. हिन्दू मुस्लिम एकता आपसी सौहार्द के प्रतीक इस सालाना उर्स में मुस्लिमों के साथ साथ हिंदुओं ने भी बढ़ चढ़ कर सहभागिता की.

रसड़ा में भी तहसील दिवस पर गूंजा शराब दुकानों का मुद्दा

नेशनल हाइवे से सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शराब की दुकानें हटाने के निर्देश पर नई दुकानों के खुलने पर लोगों के विरोध के साथ पहले से भी मौजूद शराब के दुकानों पर भी लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है.

बैरिया सपा इकाई की बैठक 8 को

बैरिया विधान सभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक 8 अप्रैल शनिवार को सुबह 10 बजे बैरिया बाजार स्थित पार्टी कार्यालय शकील यादव कटरा पर बुलाई गई हैं.

संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाएं 15 से, एडमिट कार्ड 10 से मिलेगा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित प्रथमा, पूर्व मध्यमा, उत्तर मध्यमा की परीक्षा आगामी 15 अप्रैल से प्रारम्भ होकर 29 अप्रैल तक दोनों पालियो में चलेंगी

एसडीएम व सीओ के दरबार में पुजारी ने लगाई गुहार

मानिक छपरा (मिर्जापुर) गांव में बजरंगबली के मंदिर में तोड़फोड़ करने व पुजारी धर्मदेव दास जी का समान उठा ले जाने की घटना कुछ अधिकारियों के आदेश के बाद भी बैरिया पुलिस द्वारा गंभीरता से नहीं लिया गया.

तहसील दिवस में छाया रहा अवैध कच्ची शराब का मुद्दा

बैरिया तहसील के सभागार में मंगलवार को होने वाला तहसील दिवस छुट्टी के कारण गुरुवार को उपजिलाधिकारी बैरिया की अध्यक्षता में हुई.

पब्लिक को मिले ‘राइट टू रिकॉल’ – कृष्णकांत पाठक

देश के आजादी के पहले शहीदों ने जिस भारत के निर्माण के लिए सपना देखा था. उसको पूरा होने में आज के नेता ही उसमें रोड़ा बन रहे हैं. देश के लिए कुर्बान हुए नेताओं का सपना था कि भारत में जनता की सरकार बने.

मां बन्धुइ देवराज महाविद्यालय पशुहारी में परीक्षा 16 को

पशुहारी स्थित माँ बन्धुइ देवराज महाविद्यालय के बीए भाग एक, दो व तीन की समस्त छात्राओं की गृहविज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 16 अप्रैल को पूर्वाह्न 10 बजे से महाविद्यालय प्रांगण में ही होगी.

दलछपरा में अगलगी में तीन रिहायशी झोपड़ियां राख

दलछपरा पश्चिम टोला में बुधवार को दिन में 12:00 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में एक व्यक्ति की तीन रिहयशी झोपड़ियां, उसमें रखे सामान, कपड़े-लत्ते और नगदी जल कर खाक हो गए.

कान से कम सुनाई पड़ता था, ट्रेन की चपेट में आकर दम तोड़ा

रेवती सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के बीच कोलनाला रेलवे क्रॉसिंग से पश्चिम मंगलवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.

नवरात्र पर विभिन्न मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन नगर सहित क्षेत्र के विभिन्न देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. भक्तजन सुबह से लेकर देर रात तक देवी के पूजन-अर्चन में लगे रहे.

गायघाट में मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस

गायघाट स्थित समाजसेवी संजय सिंह के आवास पर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जाएगा. बांसडीह विधान सभा क्षेत्र के सभी भाजपा पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता बन्धु स्थापना दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे.

बख्शे नहीं जाएंगे हिंदू युवा वाहिनी के नाम पर उत्पात मचाने वाले – प्रमोद सिंह

नगर पंचायत में हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सिंह काआगमन मनोज मोदनवाल के आवास पर हुआ, जहां पर उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि अब नए कार्यकर्ता नहीं बनाये जाएंगे.

सुदिष्टपुरी के साईं मंदिर में पूजन-अर्चन संग अभिषेक

कोटवा गांव से पूरब सुदिष्टपुरी में स्थित साईं बाबा के मंदिर पर चल रहे साईं बाबा वार्षिक यज्ञ समारोह में बुधवार को विधिवत पूजन-अर्चन अभिषेक का कार्यक्रम चला.

महुलानपार अंध मोड़ से आगे बढ़ते ही कार असंतुलित होकर लहराने लगी

नगरा मार्ग पर महुलानपार गांव के सामने बुधवार को दोपहर में असंतुलित होकर एक सफारी सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई, जिससे उस पर सवार एक ही परिवार के सभी 9 लोग घायल हो गए.

सफारी पलटने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के लखनापार में सफारी पलटने से आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इसी क्रम में सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में ही पीपापुल से घाघरा में स्कूटी सवार के पलटने की सूचना है. बड़ी मशक्कत के बाद उसे बचा लिया गया है.

आजमगढ़ का शानदार प्रदर्शन, देवरिया को 8 विकेट से हराया

द्वाबा शहीद स्मारक कप क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन मंगलवार की रात आजमगढ़ और देवरिया की टीमों के बीच मैच खेला गया.