हार्ट अटैक से घोड़हरा निवासी सैन्य अधिकारी की आगरा में मौत

दुबहड़ थानान्तर्गत घोड़हरा गांव निवासी सेना के एक अफसर की गुरुवार को आगरा में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मिलिटरी अस्पताल में मौत हो गई. सेना की आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद अफसर का पार्थिव शव शनिवार को गांव आने की संभावना है.

दुबहड़ डिग्री कॉलेज में अब मुकाबला सिर्फ अध्यक्षी के लिए

कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच में लिंगदोह कमेटी के नियमों के आधार पर महामंत्री पद के एक प्रत्याशी की उम्मीदवारी खारिज कर दी गयी है.

किशोरी सुरक्षा योजना की बारीकियों को समझाया

शिक्षा क्षेत्र दुबहड़ अन्तर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय घोड़हरा में शनिवार को आकाशवाणी, वाराणसी एवं गोरखपुर द्वारा संचालित मीना की दुनिया विद्यालय के किशोरी छात्राओं को रेडियो प्रसारण द्वारा सुनाया गया. तत्पश्चात प्रधानाध्यापिका शीला सिंह ने कार्यक्रम से संबंधित किशोरी सुरक्षा योजना के तमाम बारीकियों को किशोरी छात्राओं को कक्षा में समझाकर उस पर अमल करने के लिए कहा.

पूरे परिवार को कमरों में बंद कर घर खंगाल ले गए चोर

दुबहड़ थाना क्षेत्रन्तर्गत शुक्रवार व शनिवार की दरम्यानी रात घर के सदस्यों को बाहर से दरवाजा बन्द कर दूसरे घर में रखे कीमती कपड़े, गहने एवं अठाइस हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया. घटना की सूचना पाकर पहुंची दुबहड़ पुलिस ने आवश्यक पूछताछ एवं जांच पड़ताल की.

जिलाधिकारी ने की नमामि गंगे योजना की समीक्षा

विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस की अध्यक्षता में ‘नमामि गंगे योजना‘ की समीक्षा बैठक हुई। इसमें बेलहरी, दुबहड़, बैरिया, मुरलीछपरा एवं सोहांव ब्लाक के खण्ड प्रेरक, प्रधान, सचिव, बीडीओ व एडीओ पंचायत ने प्रतिभाग किया.

डग्गामारी के खिलाफ दुबहड़ पुलिस ने छेड़ा अभियान

पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण के आदेशानुसार स्थानीय थाना अध्यक्ष अतुल कुमार राय ने उप निरीक्षक राम अवधेश राय, शिवमंगल सिंह एवं अपने हमराहियों के साथ शनिवार की देर शाम बिना परमिट एवं डग्गामार वाहनों की चेकिंग की. इसके चलते वाहन चालकों एवं मालिकों में हड़कंप मच गया.

31 दिसम्बर तक गंगा किनारे सभी गांव होंगे ओडीएफ – डीएम

शनिवार को ‘विश्व शौचालय दिवस‘ के अवसर पर जिले भर के गांवों में स्वच्छता के प्रति जाकरूक करने के लिए कार्यक्रम हुआ. जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने भी बेलहरी ब्लाक के हल्दी व दुबहड़ ब्लाक के नगवां में हुए कार्यक्रम में प्रतिभाग किया. लोगों को स्वच्छता के जरूरी टिप्स दिए.

सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए संकल्पित हो युवा – शशिकांत

नेहरू युवा केंद्र बलिया के तत्वावधान में शनिवार को नेहरू युवा क्लब अखार की देख रेख में कौमी एकता एवं सांप्रदायिक सद्भावना सप्ताह का शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय दादा के छपरा के प्रांगण में हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक निहाल सिंह एवं समाजसेवी शशिकांत चतुर्वेदी ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया.

बैंक-पोस्टआफिस में भीड़ तो घटी, लेकिन दिक्कतें बरकरार

केंद्र सरकार द्वारा 500 एवं 1000 के नोट बन्द किए जाने के बाद अभी भी आम जन को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. जहां क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक अखार एवं इलाहाबाद बैंक ब्यासी में जमा, निकासी एवं नोट बदलवाने वाले लोगों की भीड़ कम दिखी, वहीं दुबहड़ स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में वरिष्ठ नागरिकों एवं शादी विवाह वालों और किसानों के साथ साथ आम खाता धारकों की भीड़ बहुत अधिक थी.

अचानक दुबहड़ थाना पहुंचे डीएम और एसपी

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एऩएस़ एवं पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण अचानक ही शनिवार को थाना समाधान दिवस पर स्थानीय थाने पर आ धमके. उधर, नरही थाना क्षेत्र के भरौली चट्टी पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 27 बोतल अग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार कर लिया.

मोहिलपुर के पात्र कार्ड धारकों ने डीएम को दिया पत्रक

विकास खण्ड दुबहड़ के ग्राम पंचायत पटखौली (मोहिलपुर) के सैकड़ों ग्रामीणों ने गांव के कोटेदार के खिलाफ जिलाधिकारी को पत्रक देते हुए कहा है कि हमारे गांव के कोटेदार उपेन्द्र पाठक द्वारा अन्त्योदय कार्ड पर 20 किलोग्राम गेहूं, 15 किलोग्राम चावल के स्थान पर 30 किलोग्राम खाद्यान्न एक माह के अन्तराल पर दिया जाता है.

टीकाकरण में दुबहड़, नगरा, रसड़ा, मनियर फिसड्डी

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य महकमे को निर्देश दिया कि ज्यादा से ज्यादा प्रसव सरकारी अस्पतालों में ही हो. यह तभी सम्भव होगा जब हमारे सीएचसी व पीएचसी के डॉक्टर अपने कर्तव्य को समझेंगे. अपने अस्पताल की व्यवस्था ऐसा करें कि जनता को सरकारी अस्पतालों पर भरोसा हो.

दुबहर डिग्री कॉलेज के छात्र नेता का अनशन दूसरे दिन भी

कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज दुबहर के छात्र नेता अंकित कुमार सिंह का विभिन्न मांगों के समर्थन में गुरुवार से शुरू हुआ अनशन दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा.

बादशाह राय की शहादत का भावपूर्ण स्मरण

नरकु पाठक के छपरा अखार में पुलिस शहीद स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को दुबहर थानाध्यक्ष अतुल कुमार राय ने शहीद बादशाह राय की पत्नी फुलेश्वरी देवी को अंगवस्त्रम् एवं शाल देकर सम्मानित किया

बिरहा ने किया मंत्र मुग्ध, पूरी रात जमे रहे लोग

शिवपुर दीयर नई बस्ती ब्यासी गांव में रविवार के रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें दो गायकों के बिरहा का मुकाबला हुआ. सैकड़ों लोगों ने पूरी रात बिरहा का आनंद उठाया.

पुलिस ने हस्तक्षेप कर घोड़हरा में हालात पर काबू पाया 

दुबहड़ थाना क्षेत्र के घोड़हरा गांव में ताजिया कमेटी और दुर्गा पूजा कमेटी के आमने सामने आ जाने के कारण दोनों समुदायों में तनाव की स्थिति बन गयी थी. हालांकि मौके की नजाकत को भांपते हुए पुलिस प्रशासन ने दोनों कमेटियों से अलग अलग वार्ता कर मूर्ति का विसर्जन करवा दिया. वहीं ताजियादारो से भी ताजिया उठाकर त्योहार मनाने की बात कही.

उपचुनावों की मतगणना आज, मजिस्ट्रेट तैनात

सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत के पद पर हुए मतदान की मतगणना 04 अक्टूबर, 2016 को प्रातः 08 बजे से कार्य की समाप्ति तक ब्लाक मुख्यालय पर होगी.

राजेश यादव की स्मृति में बनेगा शहीद स्मारक – नारद

सोमवार को कश्मीर के उड़ी सेक्टर में आतंकवादी हमले में शहीद बलिया के दुबहर यादव डेरा निवासी राजेश यादव के घर प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारद राय पहुंचे. उन्होंने शहीद के परिजनों को सांत्वना दी.

शहीद राजेश यादव के अंगने में गूंजी किलकारी

पिता की शहादत के समय मां के गर्भ में चहलकदमी कर रही मासूम ने जब धरती पर कदम रखा तो एक तरफ लक्ष्मी के आगमन की खुशियां थी, तो दूसरी तरफ अनाथ होने का गम. लेकिन नियति के निर्णय से बेख़बर मासूम की किलकारियों ने पूरा माहौल ही बदल कर रख दिया. मां भी मासूम की टकटकी और किलकारियों से संतोष कर ‘मां’ का आशीर्वाद मान सीने से लगा ली.

शहीद जवान की पत्नी को विधायक ने दिया दो लाख

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह ने शहीद लांस नायक राजेश यादव की पत्नी को दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया. कहा कि मेरे द्वारा जो भी संभव होगा वह शहीद के परिवार के लिए किया जायेगा. विधायक उस समय भावुक हो गये जब शहीद की बड़ी पुत्री प्रीति ने कहा कि पापा साइकिल लाने के लिए कहकर गये थे. इस विधायक ने बच्ची को साइकिल लाने का भरोसा दिया.