सुदिष्टपुरी में अभिजीत अध्यक्ष व अमित महामन्त्री चुने गए

श्री सुदृष्टि बाबा पीजी कॉलेज सुदिष्टपुरी में सोमवार को गहमा गहमी के बीच सम्पन्न हुए छात्र संघ के चुनाव में अभिजीत तिवारी अध्यक्ष व अमित कुमार महामन्त्री चुने गए. उपाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार चौधरी व पुस्तकालय मन्त्री पद पर सुधीर कुमार यादव विजयी रहे. वही संकाय प्रतिनिधि पर पर अमित कुमार रंजन निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए.

सुदिष्टपुरी में छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू

बैरिया (बलिया)। श्री सुदृष्टि बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान सोमवार को शुरू हो चुका है. आइए बोलती तसवीरों की जुबाऩी जानते हैं टटका आंखों देखा हाल इसे भी पढ़ें – सुदिष्टपुरी …

प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, चुनाव सोमवार को

श्री सुदृष्टि बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सुदिष्टपुरी मे छात्रसंघ चुनाव के लिये मतदान सोमवार को है. चुनाव सम्पन्न कराने के लिए महाविद्यालय प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. चुनाव अधिकारी प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि इस बार के चुनाव में 671 छात्राएं व 1156 छात्र अर्थात कुल 1827 छात्र मतदाता 4 पदों के लिए मतदान करेंगे.

बजरंग कॉलेज में छात्र संघ चुनाव 26 को

श्री बजरंग पीजी कॉलेज दादर आश्रम छात्र संघ के चुनाव के लिए तिथियां घोषित कर दी गई हैं. इस के निमित्त अधिसूचना 14 अक्टूबर को जारी किया जाएगा.

एससी कॉलेज में दो प्रत्याशी समर्थकों के बीच मारपीट

17 अक्टूबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव की पर्चा वापसी के दौरान शनिवार को एससी कॉलेज परिसर में दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हो गई. इसमें एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं, पुलिस ने आधा दर्जन छात्रों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया.

सुदिष्टपुरी में पांच पदों के लिए दस नामांकन

श्री सुदिष्ट बाबा पीजी कॉलेज, सुदिष्टपुरी में छात्रसंघ चुनाव 2016-17 के लिए बृहस्पतिवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री व संकाय प्रतिनिधि कुल पांच पदों के लिए दस उम्मीदवारों ने अपना अपना पर्चा दाखिल किया.

मतदाता जागरूकता के लिए बच्चों ने भरी हुंकार

निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार तहसील प्रशासन की तरफ से शुक्रवार को सुबह मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई, जिस में शिक्षकों, बुद्धिजीवियों व स्कूली बच्चों ने भाग लिया.

डॉ. अशोक कु. यादव चुनाव अधिकारी नियुक्त

श्री बजरंग पीजी कॉलेज दादर आश्रम के छात्रसंघ चुनाव के लिए विभिन्न तैयारियां तेजी से जारी हैं. यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्रचार्य डॉ.शिवबहादुर सिंह ने बताया कि चुनाव के लिए डॉ.अशोक कुमार यादव को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है.

बलिया सदर से रामजी गुप्ता होंगे बसपा प्रत्याशी

बहुजन समाज पार्टी के आजमगढ़ मंडल मुख्यालय पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर की अध्यक्षता में मंडल स्तरीय बैठक हुई. बैठक में बसपा के दिनेश चंद्रा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर बलिया जिले के 361 नगर विधानसभा क्षेत्र से रामजी गुप्ता को प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की.

फाइल चित्र

वोटर कार्ड बनवाने या संशोधन के लिए तैयार रहें

डीएम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सामान्य निर्वाचन 2017 के लिए फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली का आलेख्य प्रकाशन 15 सितम्बर को कर दिया गया है. दावे व आपत्तियां 31 अक्टूबर तक प्राप्त की जाएगी

भाजपा की बूथ व सेक्टर लेवल पर चुनावी कवायद शुरू

रसड़ा के श्रीनाथ मठ पर भाजपा मण्डल ग्रामीण कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को सम्पन्न हुई. बैठक में मिशन 2017 फतह की रणनीति तैयार की गयी. अध्यक्षता कर रहे मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र नाथ तिवारी ने कहा की चुनावी शंखनाद कभी भी बज सकता है.

डीएम ने निर्माणाधीन निर्वाचन कार्यालय का जायजा लिया

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने बन रहे जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया. आगामी विधानसभा चुनाव में ईवीएम सम्बन्धी कार्य यहीं से सम्पन्न होने है, लिहाजा अभी भी जो कार्य अधूरे पड़े हैं, उसे पूरा करा लिया जाए.

सपाइयों की बैठक में घर के भेदियों के कान उमेठे गए

बैरिया सपा कार्यालय पर रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की मासिक बैठक हुयी. इस मौके पर मिशन 2017 के तहत बैरिया विधानसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराने वाले बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया.

चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के प्रभारी नियुक्त

श्रीनिवास मिश्रा को बैरिया, जमाल आलम को फेफना, सुनील कुमार मौर्या को सिकंदरपुर, रामअवध वर्मा को बलिया, वीरेंद्र यादव को रसड़ा विजय शंकर यादव को बिल्थरारोड तथा छितेश्वर यादव को बांसडीह विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है.

वाहनों के किराये के भुगतान के लिए खाता संख्या दें

सदस्य क्षेत्र पंचायत/सदस्य जिला पंचायत एवं सदस्य ग्राम पंचायत/प्रधान ग्राम पंचायत सामान्य निर्वाचन-2015 में प्रयुक्त हल्के एवं भारी वाहनों के किराया की धनराशि का भुगतान किया जाना है.

चौपाल और जन संवाद के माध्यम से सपा का चुनावी शंखनाद

प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारद राय ने रविवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के गांव सहरसपाली, सहोदरा, उदयपुरा, संवरू बांध, बाबूराम के छपरा, मोहन छपरा में आयोजित चौपाल एवं जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से मिशन 2017 को फतह करने का चुनावी शंखनाद कर दिया.