बलिया विधायक एवं 363 बैरिया विधानसभा से सपा प्रत्याशी जयप्रकाश अंचल ने शुक्रवार को कोटवा, मधुबनी, मुरारपट्टी आदि गांवो में चौपाल लगाकर समाजवादी पार्टी को भारी मतों से जीत सुनिश्चित कराने की अपील की.
पहले चरण के मतदान से ठीक पहले निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने चार जिलों के डीएम, वाराणसी के आईजी, आजमगढ़ के डीआईजी व गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया है.
गुरुवार को टीडी कालेज में दो पालियों में कुल 1935 मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने सभी कक्षों में जाकर कर्मियों को मतदान की बारीकियों को बताया.
उप्र विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान को लेकर आज से गाजीपुर में नामाकंन प्रक्रिया शुरू हो गयी. पहले दिन सैदपुर के भाजपा प्रत्याशी विद्यासागर सोनकर ने पर्चा दाखिल किया.
विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण की प्रक्रिया भी नौ फरवरी को अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू हो जाएगी. यह काम 16 फरवरी तक चलेगा. उसके बाद 17 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तारीख 20 फरवरी निश्चित है. मतगणना 11 मार्च को होगी.
रसड़ा नगर के पुरानी मस्जिद स्थित गुलजार अहमद के आवास पर मुस्लिम समाज की बैठक हुई. जिसमें मुसलमानों ने एकमत से समाजवादी पार्टी को मत देने का निर्णय लिया.
बांसडीह विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे व सहतवार नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू ने अपने क्षेत्र के चकफुल, सुहवल, बड़सरी, जागीर,शिवरामपुर आदि दर्जनों गांवो का भर्मण कर अपने समर्थन में मतदान करने की अपील की.
भाजपा से बैरिया विधान सभा के लिए घोषित प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह के सद्भावना एक्सप्रेस से बुधवार को सुरेमनपुर में पहुंचने पर उनके समर्थकों ने उन्हें फूल माला पहना कर उनका स्वागत किया.
रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का गाजीपुर में नौ फरवरी से दो दिवसीय तूफानी चुनावी दौरा शुरू होगा. अपनी पार्टी भाजपा के प्रत्याशियों के लिए वह चुनावी सभाएं करेंगे.
पुलिस लाइन से 750 खाकीधारियों को मेरठ, अलीगढ़ व शामली जनपद के लिए रवाना किया गया. यूपी के पश्चिम इलाके में स्थित मेरठ, अलीगढ़ व शामली जनपद में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कुल 19 बसों में पुलिसकर्मियों को रवाना किया गया है.
363 बैरिया विधानसभा के चुनावी समर में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गांव से महिला प्रत्याशी के तौर पर रूबी सिंह भी बतौर निर्दल प्रत्याशी मैदान में उतर सकती है.
भाजपा द्वारा बांसडीह विधानसभा की सीट गठबंधन के तहत भासपा के झोली में दिए जाने के पश्चात बांसडीह की भाजपा नेत्री केतकी सिंह ने निर्दल चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया.
भारतीय जनता पार्टी मे बगावत का सिलसिला जारी है. वाराणसी का आंच अभी धीमी नही हुई कि बांसडीह की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी केतकी सिंह ने भी पार्टी से बगावत कर निर्दल चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी.