चुनाव बहिष्कार का निर्णय वापस, गंगा पार के लोग करेंगे मतदान

363 बैरिया विधान सभा के गंगा उस पार नौरंगा, चक्की नौरंगा, भुवाल छपरा व जई छपरा के डेरा कुल तीस हजार की आबादी व बीस हजार मतदाताओं ने गुरुवार को चुनाव बहिष्कार के निर्णय को वापस लेते हुए मतदान में भाग लेने का निर्णय लिया है.

जो बिल्थरारोड से जीतता है उसी की पार्टी सरकार बनाती है!

इस विधान सभा सीट के तीन दशक पूर्व के इतिहास को देखा जाए तो जिस पार्टी का विधायक जीतता है उसी की प्रदेश में सरकार बनती है.

सिकंदरपुर कहां गईं तिरे कूचों की रौनक़ें, गलियों से सर झुका के गुज़रने लगा हूं मैं

राजनीतिक रूप से जागरूक यह विधानसभा क्षेत्र शेरे बलिया ठाकुर शिवमंगल सिंह, पूर्व मंत्री जगन्नाथ चौधरी जैसे हस्तियों की कर्मस्थली रही है. बावजूद इसके विकास के मामले में आज भी काफी पीछे है.

मतदाता ज्यादातर खामोश हैं, मगर प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो चली हैं

विधान सभा चुनाव के छठे चरण के चुनाव में अब कुछ घंटे शेष रह गए हैं. आज की रात, आम लोगों की भाषा में या राजनीति के शब्‍दों में कहें तो सभी प्रत्‍याशियों के लिए कत्‍ल की रात मानी जाती है.

तापमान की तर्ज पर बढ़ती ही जा रही साइकिल की रफ्तार – अखिलेश यादव

जनता इंटर कॉलेज, नगरा के मैदान में गुरुवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में सपा की लहर है.

शनिवार को चुनाव के चलते न्यायालय-कार्यालय बंद रहेंगे

मतदान तिथि 04 मार्च, 2017 (दिन शनिवार) को न्यायिक प्रतिष्ठान के साथ न्यायालय एवं कार्यालय बन्द रहेंगे. यह जानकारी जनपद न्यायाधीश मु0 असलम ने दी है.

आप बस रामगोविंद को जिताइए, बांसडीह का विकास तो मैं करूंगा- अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के चुनावी जनसभा में पूरी रौ में दिखें. वे बांसडीह विधानसभा सीट से सपा-कांग्रेस के संंयुक्त प्रत्याशी रामगोविंद चौधरी के पक्ष में पिंडहरा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि आप रामगोविंद चौधरी को नहीं, यहां से मुझे जीता रहे हैं.

गुंडाराज से मुक्ति चाहिए तो अरविंद राजभर को जिताएं – केशव प्रसाद मौर्य

बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के सहतवार में गुरुवार को भाजपा के प्रदेश के अध्यक्ष केशव प्रसाद मोर्य ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश को भ्रष्टाचार, गुण्डाराज से मुक्ति दिलाना है तो भाजपा सुभासपा गठबन्धन की प्रत्याशी को भारी मतों से जिताकर मोदी के हाथों के मजबूत करें.

सरकार बनी तो अपराधियों, माफिया का घर होगा जेल – योगी आदित्यनाथ

सपा, बसपा के शासनकाल में केवल तुष्टिकरण की राजनीति एवं अपराधियों के बोलबाला रहा है. जिसके कारण प्रदेश में बिजली, पानी, रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं से आम आदमी वंचित रहा है. इस परंपरा को बंद करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने इस बार प्रदेश को विकास के मुख्य धारा से जोड़ने का संकल्प लिया है.

भाजपा को जिताएं, वरना अपने ही देश में रिफ्यूजी की तरह रहना पड़ेगा – मनोज तिवारी

उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा. देश में व्याप्त गुंडाराज, भ्रष्टाचार व अव्यवस्था का बोलबाला समाप्त किया जाएगा. अपराधी जेल में होंगे.

पुलिस व बीएसएफ जवानों ने रेवती में किया फ्लैग मार्च

विधानसभा चुनाव शान्ति पूर्ण संपन्न कराने के लिए बुधवार की देर शाम एसएफ व पुलिस के जवानों ने नगर सहित क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया.

कहने को हमारी बुआ हैं, मगर रक्षा बंधन भाजपाइयों संग मनाती हैं – अखिलेश यादव

बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, बैरिया के मैदान में गुरुवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में सपा की लहर है. सपा की ही सरकार बनने जा रही है. ठंडी से जिस तरह वातावरण का तापमान बढ़ रहा है, ठीक उसी तरह पहले चरण से ही साइकिल की रफ्तार भी बढ़ती चली आ रही है.

क्षत्राणि हूं, क्षत्रिय धर्म के निर्वहन से पीछे नहीं हटूंगी- आशनि सिंह

363 बैरिया विधान सभा क्षेत्र से निर्दलीय महिला प्रत्याशी आशनि सिंह अपनी सास बैरिया ब्लाक की पूर्व प्रमुख व धनबाद की पूर्व मेयर इंदू सिंह के साथ गुरुवार को रोड शो करके अपने जनबल का एहसास कराई.

अच्छे दिन में अपने पैसे लेने के लिए लोगों ने बैंक की लाइन में जान गंवाया – अखिलेश यादव

लोगों की मौत के बाद मोदी जी ने उनके परिवार वालों का हाल-चाल पूछना भी उचित नहीं समझा. जबकि सपा सरकार ने प्रदेश में हुई मौतों पर परिजनों को दो दो लाख रुपये प्रदान किया.

लालू यादव बोले, मोदी झूठ का पुलिंदा हैं, मां गंगा किसी को कब बुलाती है….

लालू प्रसाद यादव ने कहा कि मोदी झूठ का पुलिंदा हैं. मोदी ने बनारस में जाकर कहा कि हमें गंगा मां ने बुलाया है. आप लोग जानते हैं कि गंगा मां कब बुलाती है, जब अंतिम संस्कार होता है. अब इनका अंत आ गया है.

मंजू सिंह और सुभाष यादव सपा में शामिल

मंगलवार को जहां भाजपा नेत्री व पूर्व विधायक मंजू सिंह ने सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली, वहीं बुधवार को बैरिया के पूर्व विधायक व हाल ही में बसपा में पुनर्वापसी किए सुभाष यादव ने भी अखिलेश यादव के प्रति आस्था जताते हुए सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली.

बाहुबलियों को पराजित कर बसपा के मंसूबे पर पानी फेर देगी जनता – मनोज सिन्हा

मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के ढोढ़ाडीह बाजार में बुधवार को मुहम्मदाबाद विधान सभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अलका राय के चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय रेल व संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि इस समय प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है.

संजय यादव बांग्लादेश से नहीं आए हैं – शाहनवाज हुसैन

बताया कि प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है. संजय यादव की पूरी डिवीजन में भारी मतों से जीत होने जा रही है. पीएम व सीएम जब तक एक पार्टी का नहीं होगा, तभी प्रदेश का चौमुखी विकास नहीं होगा.

फिर बसपा में शामिल कर लिए गए सुरेंद्र राम

बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती के निर्देश पर पूर्व कोआर्डीनेटर सुरेंद्र राम को पुनः पार्टी में शामिल कर लिया गया है. यह जानकारी मुख्य जोनल कोआर्डिनेटर डॉ. मदन राम ने दिया है.

यूपी में चल रही है बसपा की लहर – नसीमुद्दीन

बसपा के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि प्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा की आंधी चल रही है. चुनाव बाद पार्टी की सरकार बनना निश्चित है. वह स्थानीय दरगाह के मैदान में बसपा प्रत्याशी राज नारायण यादव के समर्थन में आयोजित एक सभा को संबोधित कर रहे थे.