रसड़ा में सड़क हादसों में नौ घायल, तीन की हालत गंभीर

कोतवाली क्षेत्र में दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में नौ लोग घायल हो गए. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया गया, जिसमे तीन की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया.

दो हफ्ते पहले यूसुफपुर से बलिया के लिए चली महिला लापता

सिकंदरपुर निवासी कलीमुल्ला की 50 वर्षीय पत्नी मेहरून्निसा 3 हफ्ते पहले अपने रिश्तेदारी युसूफपुर में गई थी. 22 तारीख को यूसुफपुर स्टेशन से बलिया के लिए उन्होंने ट्रेन पकड़ा.

फेफना के गौरा गांव में गाजीपुर के युवक ने खाया ‘जहर’, हालत गंभीर

फेफना थाना अन्तर्गत गौरा गांव में शुक्रवार की दोपहर एक युवक ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया. उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाए

करेंट की जद में आऩे से दो और आकाशीय बिजली से विवाहिता झुलसी

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में दो अलग अलग जगहों पर बिजली के करेन्ट की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला समेत दो लोग गम्भीर रूप से झुलस गये. उधर, मनियर थाना क्षेत्र के दियारा टुकडा नंबर दो के प्राइमरी पाठशाला के पास राजेश राजभर के मड़हे पर मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से उनकी पत्नी सुमन देवी झुलस गई

शेरपुर सेमरा गांव में कटान रोकने के लिए सिंचाई मंत्री से मिली अलका राय

मुहम्‍मदाबाद की विधायक अलका राय ने सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह से लखनऊ में मुलाकात किया. अलका राय ने मंत्री से विधानसभा क्षेत्र के शेरपुर सेमरा गांव में गंगा नदी से होने वाले कटान को रोकने के संबंध में चर्चा की तथा इससे संबंधित एक पत्रक भी सिंचाई मंत्री को सौंपा.

कटान से बच्छलपुर-रामपुर पीपा पुल का उत्तरी सिरा क्षतिग्रस्त

गुरुवार को मुहम्‍मदाबाद के बच्छलपुर-रामपुर पीपा पुल के पास कटान से पुल का उत्तरी सिरा क्षतिग्रस्त हो गया. इसके चलते पूरे दिन वाहनों का आवागमन ठप रहा. देर शाम तक कर्मी मरम्मत कर पुल को चालू करने में लगे हुए थे.

सरकारी अभिलेखों में मृत रामदुलार करेंगे कन्यादान, साक्षी बनने के लिये डीएम को निमन्त्रण

29 वर्ष पूर्व हमारे भाई ने अभिलेखों में हमें मृत घोषित दिखाकर संपत्ति हड़प लिया है. 9 मई को हमारी बिटिया की शादी है. जिसमें हम आप को आमंत्रित करने आए हैं.

मऊ, गाजीपुर, बलिया व रसड़ा के तहसीलदार 10 को दिव्यांगों की फरियाद सुनेंगे

भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविन्द राजभर ने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के एजेण्डे पर सुचारू रूप से काम कर रही है.

Ghazipur_Kachara_Tips

कार्यशाला मे कचरा को उपयोगी बनाने व स्वच्छता के दिये गये टिप्स

गाजीपुर। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत कूड़ा प्रबन्धन, सोलिड वेस्ट मैनेजमेन्ट, कूड़ा पृथक्करण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि कचरा जो कि आज पूरे विश्व के लिए समस्या बना हुआ है.

भावरकोल दलित बस्ती मे अग्निदेव का ताडव, 13 परिवारों की 30 झोपड़ियां खाक

गाजीपुर। जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के भांवरकोल गांव की दलित बस्ती कें लिए शनिवार की दोपहर काफी मनहूस साबित हुई. अचानक आग के कहर से 13 परिवारों की 30 झोपड़ियां सबके आंखों के सामने ही देखने देखते कुछ ही देर में जल कर राख हो गईं.

यक्ष प्रश्न: बिहार के युवक ने आत्महत्या के लिये गाजीपुर का गहमर गाँव ही क्यों चुना

गाजीपुर। जनपद के गहमर गांव के गोविंद राय पट्टी के निवासी सत्यदेव सिंह के डेरा के पास स्थित पोखरा के नजदीक शुक्रवार की सुबह फांसी के फंदे पर एक अज्ञात युवक का लटकता हुआ शव मिला. शव भीटा पर जंगली नीम की डाल पर गमछे के फंदे से लटक रहा था. प्रथम दृष्टया पुलिस इसे खुदकुशी का मामला मान कर चल रही है.

Prakash-Nagar_Power-House

प्रकाश नगर पावर हाउस मे लगी आग, तीन फीडरो की विद्युत आपूर्ति ठप, लोग बेहाल

गाजीपुर। भीषण गर्मी के बीच प्रकाशनगर पावर हाउस आग की चपेट में आने से शहर के तीन फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई. शुक्रवार की सुबह अचानक आग लगने से शहर के तीन फीडरों की इनकर्मिग पूरी तरह से जल गई. जिससे बडीबाग, ओपियम और लालदरवाजा फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई है.

Gazipur_School_700

मुहम्मदपुर कुसुम के प्राथमिक विद्यालय मे एक हैण्ड पम्प तक नहीं

गाजीपुर। जनपद के ग्राम सभा मुहम्मदपुर कुसुम पो० महड़ौर ब्लाक कासिमाबाद में यह पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्थित है. जिसका निर्माण 2010 – 11 मे हुआ था. इस विद्यालय मे आज बच्चों को उचित शिक्षा तो मिलती है, लेकिन आज तक बच्चो के पीने के पानी के लिए कुछ भी व्यवस्था नही है.

वाह री पुलिस : ‘रामजी-सीताजी’ लापता, ‘लक्ष्मणजी’ पुलिस के मालखाने में

हमारी पुलिस कितनी चाक चौबन्द है यह इसका उदाहरण ही है कि ‘रामजी और सीताजी’ तीन साल से लापता हैं और ‘लक्ष्मणजी’ छह माह से वाराणसी जनपद के सारनाथ थाने के मालखाने में बन्द पडे है.

एक पखवारे से लापता पुत्र को पाकर छलक पड़े आंसू

गाजीपुर जिले के रामगढ़ कथपुरवा से डेढ़ माह पूर्व लापता हुए लड़के का समाचार पत्र में खबर प्रकाशित होने के बाद लड़के को आखिकार रविवार को असली माँ- बाप मिल ही गये.

डेढ़ साल के दुधमुंहे संग ट्रेन के सामने कूद गई युवती, दोनों की ठौर मौत

मऊ-बलिया रेलमार्ग पर रतनपुरा रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर सिग्नल के पास रविवार को एक महिला अपने डेढ़ वर्षीय दुधमुहे बच्चे के संग ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली. इस दौरान मां के साथ अबोध की मौके पर ही मौत हो गई.

नगपुरा में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 20 से

नगपुरा स्थित श्रीनाथ बाबा क्रिकेट क्लब के मैदान में रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 20 अप्रैल से आयोजित किया गया. इस प्रतियोगिता में जनपद समेत गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, वाराणसी समेतं बिहार की टीमें भाग लेंगी.

घुड़दौड़ में ब्रह्मपुर के पंकज त्रिपाठी अव्वल, गाजीपुर के गणेश सिंह दूसरे नंबर पर

दोकटी थाना क्षेत्र के लच्छूटोला गांव में ग्राम प्रधान दलकी नम्बर -एक स्वामी नाथ यादव के सौजन्य से अन्तर जनपदीय अश्व दौड़ प्रतियोगिता का आयोजित किया गया. जिसमे उत्तर प्रदेश कई जिलों के साथ ही बिहार प्रान्त के शौकीन अश्वारोही अपने अश्व को लेकर आये और दौड़ मे भाग लिये.

दिल्ली की शिवांगी ने लखनऊ हॉस्टल की अंजली को चित किया

किशोर चेतन में आयोजित कुश्ती दंगल में दर्शकों की काफी भीड़ रही. पहलवानों ने अपने दाव पेच से भीड़ का भरपूर मनोरंजन किया.