अंसारी बंधुओं के दबाव में मेरे कागजात गायब किए गए, नामांकन रद करवाया गया – टाइगर

नामांकन रद होने के बाद सपा नेता हैदर अली टाइगर की ओर से मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी, उनके भाई तथा पूर्व सांसद अफजाल अंसारी पर गंभीर आरोप लगाया गया.

हैदर अली खान टाइगर, अरविन्द किशोर राय समेत 11 प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त

नामांकन पत्रों में त्रुटि के कारण मुहम्मदाबाद से सपा प्रत्‍याशी हैदर अली टाइगर, कांग्रेस के अरविंद किशोर राय सहित 11 प्रत्‍याशियों का नामांकन निरस्‍त कर दिया गया है.

फत्तेसराय के युवक ने खाया जहर, हालत नाजुक

गाजीपुर के थाना बरेसर के फत्तेसराय निवासी एक युवक ने गुरूवार की दोपहर कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया. सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया.

धर्मार्थ मंत्री विजय मिश्र बसपा में शामिल, सतीशचंद्र मिश्र ने दिलाई सदस्यता

समाजवादी पार्टी से टिकट नहीं मिलने से आहत उत्तर प्रदेश सरकार के धर्मार्थ मंत्री विजय मिश्र गुरुवार की देर शाम लखनऊ में बसपा की सदस्यता ग्रहण कर लिए.

सपा ने बदला पैंतरा, अब मुहम्मदाबाद से टाइगर मैदान में

नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने मुहम्‍मदाबाद विधानसभा से अपने गठबंधन पर प्रश्‍नवाचक चिह्न लगाते हुए हैदर अली खान टाइगर को अपना अधिकृत प्रत्‍याशी घोषित किया है.

मगई नदी से बरामद बाइक ने उड़ाए होश

करीमुद्दीन पुर थाना क्षेत्र के लठठूडीह कोटवा नारायन पुर मार्ग पर मगई नदी मे बुधवार प्रातः 6 बजे अफवाहों का बाजार गर्म हो गया, जब राहगीरों ने नदी के बीच पानी में एक बाइक देखी.

व्यापारी को लूटने से पहले पुलिस के हत्थे चढ़े

पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र दूबे के निर्देश पर अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए क्राइम ब्रांच व बिरनों पुलिस ने व्‍यापारी को लूटने का इंतजार कर रहें तीन बदमाशों को धर दबोचा.

गाजीपुर में पांचवे दिन कुल 22 प्रत्याशियों ने नामांकन किया

विधानसभा चुनाव 2017 के नामांकन के पांचवे दिन बुधवार को पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह, सैदपुर विधायक सुभाष पासी, पूर्व विधायक अलका राय, कालीचरण राजभर सहित कुल 22 प्रत्‍याशियों ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.

सेमरा के कटान पीड़ित ‘नोटा’ से राजनेताओं का जवाब देने के मूड में

एक बार वोट पाकर सदन तक पहुंचने वाले नेता 5 साल तक किस तरह से आमजन के दर्द को भूल जाता है और अगर इस बीच याद भी आता है तो विकास कुछ ऐसा करता है कि वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ जाता है.

गाजीपुर से राजेश कुशवाहा समेत कई ने किया नामांकन

सदर सीट से सपा उम्मीदवार राजेश कुशवाहा ने भी मंगलवार को अपना नामांकन कर दिया. नामांकन के बाद मीडिया से दावा किए कि जीत उनकी होनी है.

चुनाव कर्मियों के परीक्षण के लिए मेडिकल बोर्ड गठित

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2017 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के अधिकारियों/कर्मचारियों की तैनाती मतदान कार्मिक के रूप में लगायी गयी है. प्रायः ऐसा देखा गया है कि मतदान कर्मी के रूप में नियुक्त कतिपय अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा अपने स्वयं अथवा अपने परिवार की बीमारी के आधार पर ड्यूटी से मुक्त किये जाने का आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जाता है.

आचार संहिता का उल्लंघन कत्तई मंजूर नहीं – एसपी

पुलिस लाइन गाजीपुर में पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द्र दूबे की उपस्थिति में सोमवार को अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सभी क्षेत्राधिकारीगण व सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे.

गाजीपुर और मऊ से बिना तामझाम अंसारी बंधुओं ने भी नामांकन किया

अंसारी बंधुओं ने बसपा उम्मीदवार के रूप में सोमवार को बहुत ही सादगी के साथ गाजीपुर और मऊ से अपना नामांकन किया.

बलिया में पेट्रोल पंप लूट का आरोपी गाजीपुर में हत्थे चढ़ा

बरेसर पुलिस और क्राइम ब्रांच संग मुठभेड़ में तीन लुटेरे दबोचे गए. उनके कब्जे से दो तमंचे तथा दो कारतूस और एक बाइक बरामद हुई.

मतदान का प्रतिशत बढ़ाएं, लोकतंत्र को मजबूत करें – सिंह

बाराचंवर ब्लाक के रामसुमेर सूर्यवंशी महिला महाविद्यालय देवस्थली डाही के प्रांगण में शनिवार के दिन सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सम्पन्न हुआ.

गाजीपुर में व्यय प्रेक्षकों ने कसी मातहतों की नकेल

चुनाव के मद्देनजर शनिवार को व्‍यय प्रेक्षक मृत्‍युंजय बर्नवाल और नरेश अग्रवाल ने क्षेत्र में लगाए गए सभी जांच टीमों की बैठक की. बैठक में हिदायत दिया गया कि किसी भी प्रकार कि आपत्‍तिजनक सामग्री प्रचार प्रसार में प्रयोग न हो.

भाजपा नेता से रंगदारी मांगने के आरोपी हत्थे चढ़े

एसओजी व करंडा पुलिस ने चोचकपुर बाजार में भाजपा नेता व कपड़ा व्‍यापारी रामजी सेठ के दुकान पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाकर रंगदारी मांगने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया.

चुनाव के महायज्ञ में बाधा डालने वाले बख्शे नहीं जाएंगे – एसपी

नवागत पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र दूबे ने रविवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया. इस दौरान मीडिया कर्मियों से वार्ता करते हुए उन्‍होंने बताया कि निष्‍पक्ष भयमुक्‍त और पारदर्शी विधानसभा चुनाव सम्‍पन्‍न कराना ही हमारी पहली प्राथमिकता है.