शिक्षकों की कलम बंद हड़ताल

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर अपनी विभिन्न समस्याओं की मांगों के समर्थन में शिक्षकों एवम् कर्मचारियो ने तीन दिवसीय कलमबंद हड़ताल प्रारम्भ कर दिया.

रसड़ा कोतवाली इलाके में स्पीड बनी बवाल-ए-जान

कोतवाली क्षेत्र में दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलो को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र ले जाया गया. वहां एक की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया

कोटवारी में करेंट की चपेट में आए किशोर ने दम तोड़ा

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कोटवारी गांव में मंगलवाल को विद्युत तार जोड़ते समय तार में करेंट आ जाने से एक बालक झुलस गया. परिजन आनन फानन में बालक को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया. मौत की समाचार सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. अर्जुन राजभर (14 ) पुत्र स्व. गोरख अपने घर में तार जोड़ रहा था. उसी समय लाइन आ गयी तथा लाइन की जद में आ गया. नतीजतन उसकी मौत हो गयी.