मण्डलायुक्त ने की मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा

मण्डलायुक्त नीलम अहलावत ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की. उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों से तहसीलवार दावे व आपत्तियों की विधिवत जानकारी ली.

जनवादी सोशलिस्टों का रसड़ा तहसील में धरना प्रदर्शन

रसड़ा तहसील प्रांगण में जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए धरना प्रदर्शन किया. उन्होंने पांच सूत्री मांग पत्र उपजिलाधिकारी को सौपा.

अंत्योदय कार्ड व अन्य कई मसले पर नाराज लोगों ने की नारेबाजी

तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंगापुर में अंत्योदय कार्ड व अन्य धांधली के खिलाफ भारी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने जुलूस के रूप में सोमवार को तहसील पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन व जमकर नारे बाजी किया.

कांग्रेसियों ने नोट बंदी को तुगलकी फरमान बताया, बैरिया में धरना

बड़ी नोटों को आनन फानन में बंद किए जाने के खिलाफ कांग्रेसी नेताओं ने शनिवार को बैरिया तहसील परिसर में धरना दिया.

ग्राम समाज की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने की मांग

सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के मुस्तफाबाद के नागरिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी अनिल कुमार चतुर्वेदी से भेंट कर गांव में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा हटवाने से संबंधित ज्ञापन सौंपा.

कुरेम गांव में दोबारा खुली बैठक बुलाने की मांग

विकास खण्ड के कुरेम ग्राम सभा के नागरिकों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौप कर फर्जी तरीके से किए गए राशन दुकान आवंटन को रद्द करने की माग की. सक्षम अधिकारी के समक्ष खुली बैठक कराकर राशन की दुकान आवंटन करने की मांग किया.

बाढ़ पीड़ितों को राहत पुहंचाने वाले सम्मानित

तहसील सभागार में मंगलवार को उप जिलाधिकारी बैरिया अरविंद कुमार ने बाढ़ आपदा के समय बेहतर समाचार कवरेज करने वाले पत्रकारों व तन, मन, धन से बाढ़ पीड़ितों तक सेवा पहुंचाने वाले ग्राम प्रधानों तथा समाजसेवियों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

रूद्रपुर में बीएलओ सुनीता गौतम अनुपस्थित मिली

बूथों के निरीक्षण का क्रम रविवार को भी जारी रहा. डीएम के निर्देश पर एडीएम मनोज सिंघल ने बैरिया विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन बूथों का निरीक्षण किया. मिली कर्मियों को समय रहते सुधार लेने का निर्देश बीएलओ को दिया.

गोपालपुर की राशन दुकान निरस्त करने का आदेश

गोपालपुर ग्राम सभा की सरकारी राशन की दुकान को उच्च न्यायालय ने उपजिलाधिकारी को निरस्त करने का आदेश दिया. साथ ही नियमानुसार नई दुकान चयनित करने का भी निर्देश दिया है.

जन समस्याओं को लेकर काग्रेस नेता ने एसडीएम को दिया पत्रक

काग्रेस नेता सीबी मिश्र ने दलछपरा रेलवे स्टेशन के समीप लिंक रोड सी -17 को चालू रखने व अचलगढ़-दलपतपुर मार्ग पर वादे के अनुरूप कार्य न कराने वाले सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता के निलम्बन की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी बैरिया अरविन्द कुमार को सौपा.

भूमि विवाद में पत्रकार व परिजनों पर जानलेवा हमला

भीमपुरा थाना क्षेत्र के कान्धरापुर गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद में हुए जानलेवा हमले में एक पत्रकार सहित चार लोग घायल हो गए. परिजन एवं आस पास के लोग सभी घायलों को पीएचसी नगरा पहुंचाए. वहां गम्भीर रूप से घायल पत्रकार एवं उनके पिता को चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. घटना के चलते गांव में तनाव की स्थिति है.

फाइल चित्र

हीलाहवाली पर बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति

पुनरीक्षण में समय से मतदाता सूची उपलब्ध नहीं कराने पर उपजिलाधिकारी बांसडीह राधेश्याम पाठक ने मनियर ब्लॉक व बांसडीह ब्लॉक के बीएलओ पर काम में लापरवाही करने के कारण उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है

एसडीएम ने चकिया-मझौंवा के कोटेदार को निलंबित किया

बिल्थरारोड एसडीएम बाबूराम चौधरी ने क्षेत्र पंचायत सीयर के चकिया-मझौंवा गांव के राशन कोटेदार संतोष कुमार की दुकान पूर्ति निरीक्षक की आख्या पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

अब शहीद स्मारक मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग

डाक बंगले पर मंगलवार को युवाओं ने बैठक की. इसमें बैरिया से बीबीटोला, रानीगंज बाजार होते हुए सुरेमनपुर तक जाने वाले लगभग पांच किमी शहीद स्मारक मार्ग की बदहाली पर चिन्ता व्यक्त की गई.

चंदाडीह में सड़क हुई नाले में तब्दील

चंदाडीह गांव में नालियां बजबजा रही है. जाम हो जाने के चलते नालियों का पूरा गन्दा पानी रास्ते पर फ़ैल गया है. नतीजतन उस रास्ते पर होकर आने- जाने में लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं सफाईकर्मी यहां कभी कभार क्या, आते ही नहीं हैं. इसके चलते स्वच्छता अभियान फिसड्डी साबित हो रहा है.

पीजी कॉलेज सुदिष्टपुरी के प्राचार्य फिर चर्चा में

इस सत्र के समापन के साथ ही अवकाश ग्रहण करने वाले श्री सुदृष्टि बाबा पीजी कॉलेज सुदिष्टपुरी के प्राचार्य डॉ. एके पाण्डेय एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं.

अल्पसंख्यक महिला जागरूकता अभियान

दरगाह के मैदान में तहसील प्रशासन की तरफ से आयोजित अल्पसंख्यक महिला जागरूकता मेला व मतदाता जागरूकता अभियान में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया.

जिगनी गांव में आपूर्ति निरीक्षक संग कोटेदार ने की बदसलूकी

मनियर थाना क्षेत्र के जिगनी गांव में कालाबाजारी की सूचना पाकर गोदाम के स्टाक की जांच करने जब पूर्ति निरीक्षक पहुंचे तो उनके साथ कोटेदारों द्वारा विरोध एवं बदसलूकी का सामना करना पड़ा.

बैरिया में महिला वोटरों की तादाद बढ़ाने पर जोर

बैरिया में पुरुष मतदाताओं के सापेक्ष महिला मतदाताओं कि कम संख्या को देखते हुए बैरिया एसडीएम अरविंद कुमार ने तहसील प्रशासन व बीएलओ की टीम के साथ साथ महिला मतदाताओं कि संख्या बढ़ाने को लेकर जोरदार अभियान शुरू किया है.

बिल्थरारोड, रानीगंज व बैरिया में मिठाई दुकानों से लिया सैम्पल

उपजिलाधिकारी बैरिया अरविन्द कुमार व क्षेत्रधिकारी त्रयंबक नाथ दुबे के साथ फूड सेफ्टी अधिकारी नरेन्द्र कुमार ने बुधवार को अचानक बैरिया व रानीगंज बाजार की मिठाई की आधा दर्जन दुकानो से मिठाई की सैम्पल लिया. उधर, बिल्थरारोड में उपजिलाधिकारी बाबू राम के नेतृत्व में बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवीन्द्रनाथ ने नगर के मिठाई के दुकानों सैम्पल लिया.