

बैरिया(बलिया)। छात्र नेताओं के क्रमिक अनशन स्थल पर अब तक किसी जिम्मेदार के न पहुंचने से छात्रों में आक्रोश पनपने लगा है. तहसील परिसर में पीजी कालेज सुदिष्टपुरी व पीजी कालेज दुबेछपरा के छात्र नेताओं द्वारा आठ सूत्रीय मांग को लेकर चलाया जा रहा क्रमिक अनशन तीसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा. आज अनशन पर पीजी कालेज दुबेछपरा के छात्र बैठे है. तीन दिन अनशन जारी रहने के बावजूद अब तक अनशनकारियों से जिला प्रशासन या फिर कालेज प्रशासन का कोई प्रतिनिधि अथवा अधिकारी बात तक करने नहीं आया. इससे छात्रों में आक्रोश बढता जा रहा है. छात्रनेता शुक्रवार से बेमियाद अनशन तथा बाजार बन्द, चक्काजाम की रणनीति बना चुके है. गुरुवार को क्रमिक अनशन पर ओम प्रकाश सिंह, पिन्टू मौर्या, अरविन्द यादव, जितेन्द्र यादव, रजनीश मिश्रा, रितेश सिंह बैठे रहे. बबलू मिश्र, नितेश सिंह, धनंजय पासवान धनुष, विकास गुप्ता, अजीत यादव पिंकू, रवि राजन सिंह, कृष्णा, रवि गुप्ता आदि काफी छात्र नेता उपस्थित रहे. छात्र नेताओ ने चेतावनी दी है कि अब लड़ाई आर-पार की होगी.
