

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को आधुनिक बनाने के लिए शुरू की गई स्मार्ट क्लास की पहल बांसडीह क्षेत्र में दम तोड़ती नजर आ रही है। क्षेत्र के 16 उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में लाखों की लागत से स्मार्ट क्लास की व्यवस्था तो कर दी गई है लेकिन बिजली के गंभीर अभाव के कारण यह हाईटेक सुविधा विद्यार्थियों के लिए शोपीस बनकर रह गई है।
इस पहल की सबसे खराब स्थिति कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय छितौनी में देखने को मिली। सूची में शामिल होने के बावजूद इस विद्यालय में अब तक बिजली का कनेक्शन ही नहीं हो पाया है। ऐसे में जहां बिजली का कनेक्शन ही नहीं है वहां स्मार्ट क्लास की स्थापना की बात सोचना भी बेमानी है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
जिन अन्य विद्यालयों में स्मार्ट क्लास स्थापित हैं और उनका संचालन हो रहा है वहां भी स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। देहात क्षेत्रों में अनियमित या अनुपलब्ध बिजली आपूर्ति के कारण यह व्यवस्था पूरी तरह शिथिल हो चुकी है। स्मार्ट क्लास जैसी महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन से पहले बुनियादी ढांचे, विशेषकर स्थायी बिजली कनेक्शन (जनरेटर या इनवर्टर) की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की गई। जिसका खामियाजा अब ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भुगत रहे हैं।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

